नोएडा के सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय पर किसानों और ऑटो यूनियन ने प्रदर्शन किया। दो ऑटो एजेंसियों पर सीएनजी ऑटो के लिए 30 हजार रुपये अधिक वसूलने और बिना बिल देने का आरोप था।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय पर अधिक कीमत में दिए जा रहे आटो को लेकर दो एजेंसी संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर महापंचायत की। आरोप है एजेंसी संचालन सीएनजी आटो देने पर 30 हजार रुपये की अधिक रकम ले रहे हैं। यह आटो बिना बिल के दे रहे हैं। प्रदर्शन और पंचायत के दौरान दोनों एजेंसियों के प्रबंधक मौके पर पहुंचे। बिल के साथ आटो देने का वादा किया। किसान और आटो यूनियन ने इसके बाद पंचायत खत्म की। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन और पंचायत की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति और गौतम बुद्ध नगर आटो यूनियन की ओर से पहले ही दे दी गई थी। बुधवार की सुबह किसान और सैकड़ों आटो यूनियन के पदाधिकारी आटो से एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। सड़क पर जाम की स्थति रही। सर्विस लेन पर लोगों के जुटने के चलते लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता भूरेलाल जी ने की, जबकि संचालन जय सिंह ने किया। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के परिवहन मंत्री एवं आटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर ने कहा कि आटो पर बिलिंग रेट से 30 हजार रुपये की अधिक वसूली हो रही है। पूर्व में एआरटीओ से की गई शिकायत के बाद भी हल नहीं निकलने पर प्रदर्शन और पंचायत की गई। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा में किसी भी कमजोर वर्ग, गरीब कामगार या आटो चालक को लूटने नहीं दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कितना भी लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। दोनों ऑटो एजेंसी के मैनेजर मौके पर पहुंचे। बिलिंग रेट पर गाडी देने का वादा किया। शुक्रवार से यह वाहन बिलिंग रेट पर मिलेंगे। इस दाैरान ओमदत्त चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, सुधीर ठाकुर, गोविंद मंडल, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, विजयपाल भाटी, हरेंद्र बैसोया, मनोज शर्मा, छात्र अध्यक्ष कालू तंवर, अरुण गौतम, हरि अवाना, ठाकुर सुधीर, धनंजय शाह, पवन पंडित, शंभू दादा, सुनील अंबावता, अंकुर कश्यप, दीपक कुमार, गोविंद अंबावता, नीरज जाटव, अरुण दादा, मिट्ठू दादा, संदीप पाल, कुलजीत पाल, पुष्पेंद्र पाल, अतुल, वीरेंद्र पाल, तिवारी, बालवीर, नरेंद्र पाल, सतीश राणा, भूरा पाल आदि मौजूद रहे।यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर 62 स्काईवाक निर्माण: ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार, एक साल तक रहेगा यातायात प्रभावित.
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय पर अधिक कीमत में दिए जा रहे आटो को लेकर दो एजेंसी संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर महापंचायत की। आरोप है एजेंसी संचालन सीएनजी आटो देने पर 30 हजार रुपये की अधिक रकम ले रहे हैं। यह आटो बिना बिल के दे रहे हैं। प्रदर्शन और पंचायत के दौरान दोनों एजेंसियों के प्रबंधक मौके पर पहुंचे। बिल के साथ आटो देने का वादा किया। किसान और आटो यूनियन ने इसके बाद पंचायत खत्म की। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन और पंचायत की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति और गौतम बुद्ध नगर आटो यूनियन की ओर से पहले ही दे दी गई थी। बुधवार की सुबह किसान और सैकड़ों आटो यूनियन के पदाधिकारी आटो से एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। सड़क पर जाम की स्थति रही। सर्विस लेन पर लोगों के जुटने के चलते लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता भूरेलाल जी ने की, जबकि संचालन जय सिंह ने किया। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के परिवहन मंत्री एवं आटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर ने कहा कि आटो पर बिलिंग रेट से 30 हजार रुपये की अधिक वसूली हो रही है। पूर्व में एआरटीओ से की गई शिकायत के बाद भी हल नहीं निकलने पर प्रदर्शन और पंचायत की गई। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा में किसी भी कमजोर वर्ग, गरीब कामगार या आटो चालक को लूटने नहीं दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कितना भी लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। दोनों ऑटो एजेंसी के मैनेजर मौके पर पहुंचे। बिलिंग रेट पर गाडी देने का वादा किया। शुक्रवार से यह वाहन बिलिंग रेट पर मिलेंगे। इस दाैरान ओमदत्त चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, सुधीर ठाकुर, गोविंद मंडल, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, विजयपाल भाटी, हरेंद्र बैसोया, मनोज शर्मा, छात्र अध्यक्ष कालू तंवर, अरुण गौतम, हरि अवाना, ठाकुर सुधीर, धनंजय शाह, पवन पंडित, शंभू दादा, सुनील अंबावता, अंकुर कश्यप, दीपक कुमार, गोविंद अंबावता, नीरज जाटव, अरुण दादा, मिट्ठू दादा, संदीप पाल, कुलजीत पाल, पुष्पेंद्र पाल, अतुल, वीरेंद्र पाल, तिवारी, बालवीर, नरेंद्र पाल, सतीश राणा, भूरा पाल आदि मौजूद रहे।यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर 62 स्काईवाक निर्माण: ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार, एक साल तक रहेगा यातायात प्रभावित
CNG Auto Overcharging Auto Union Demonstration Bhartiya Kisan Union Lokshakti Noida Transport Department Auto Agency Billing Gautam Buddh Nagar Autos Fair Auto Prices Uttar Pradesh News Noida Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chandigarh News: ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਉਤੇ ਪਾਣੀਆਂ ਦੀ ਬੁਛਾੜਾਂ ਮਾਰੀਆਂChandigarh News: ਸੈਕਟਰ-33 ਸਥਿਤ ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਕਮਲਮ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਨ ਲਈ ਅੱਜ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ।
Read more »
वो घर आता था, मां खाना खिलाती थी... कौन था इंदरप्रीत उर्फ पैरी, जिसे उसके दोस्त लॉरेंस बिश्नोई ने ही मरवा दियाचंडीगढ़ के सेक्टर-33 निवासी इंदरप्रीत उर्फ पैरी कभी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में गिने जाते थे। दोनों की मुलाकात 2010 में DAV कॉलेज में हुई थी
Read more »
जहानाबाद में एनएच-33 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीरजहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में NH-33 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 18 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां नीतीश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया...
Read more »
नोएडा फ्लावर शो में होंगे केदारनाथ मंदिर के भव्य दर्शन, फूलों से बने 40 फीट ऊंचे मंदिर में क्या होगा खास?नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-33ए के चिल्ड्रन पार्क में चार दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन कर रहा है। 19 से 22 फरवरी तक चलने वाले इस शो में प्रवेश पर फूलों से बना 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर दिखेगा। इसमें 1200 से अधिक फूलों की प्रजातियाँ, 60 नर्सरियाँ, बच्चों के मनोरंजन और फूड कोर्ट होंगे। प्रवेश निःशुल्क...
Read more »
नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो, फूलों से बनेगा 40 फीट का केदारनाथ मंदिर और करेले से हाथीनोएडा प्राधिकरण 19 से 22 फरवरी तक सेक्टर-33ए के शिवालिक पार्क में बसंत उत्सव फ्लावर शो 2026 का आयोजन कर रहा है। इसमें फूलों से बना 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर मुख्य आकर्षण होगा। आइटीबीपी बैंड की प्रस्तुति, 90 से अधिक स्टॉल और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सांसद डॉ.
Read more »
नोएडा के शिवालिक पार्क में आज से चार दिवसीय ‘फ्लावर शो’ का आयोजन, आकर्षण का केंद्र 30 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिरनोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में आज से चार दिवसीय 'बसंत उत्सव पर फ्लावर शो 2026' शुरू हो रहा है। गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ.
Read more »
