भारत की एमएंडए एक्टिविटी 2025 की पहली छमाही में 61.3 बिलियन डॉलर तक पहुंची : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 2 जुलाई । 2025 की पहली छमाही में भारत की विलय और अधिग्रहण एक्टिविटी मजबूत रही, जिसमें कुल सौदों का मूल्य 61.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।एलएसईजी के लेटेस्ट इंडिया इन्वेस्टमेंट बैंकिंग रिव्यू के अनुसार, यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और 2022 के बाद से पहली छमाही का सबसे अधिक आंकड़ा है।रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि एमएंडए लेनदेन की संख्या में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बाजार में निरंतर गति का संकेत है। यह वृद्धि डॉमेस्टिक कंसोलिडेशन और एनर्जी ट्रांजिशन प्रयासों और द्वारा संचालित थी। फाइनेंशियल स्पॉनसर्स ने विशेष रूप से इंश्योरेंस, टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एलएसईजी डील्स इंटेलिजेंस में वरिष्ठ प्रबंधक एलेन टैन ने कहा कि भारत की एमएंडए वृद्धि कई कारकों से प्रेरित है, जिसमें देश में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए जोर और प्रमुख क्षेत्रों में संरचनात्मक परिवर्तन शामिल हैं। उन्होंने कहा, ऊर्जा एवं बिजली क्षेत्र ने 20.
5 बिलियन डॉलर के सौदों के साथ बढ़त हासिल की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना से अधिक की वृद्धि है।भारतीय परिचालन से निवेश बैंकिंग शुल्क 2025 की पहली छमाही में 653.8 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।इक्विटी कैपिटल मार्केट अंडरराइटिंग से शुल्क 272.7 मिलियन डॉलर रहा, जबकि डेट कैपिटल मार्केट अंडरराइटिंग से 131.7 मिलियन डॉलर की कमाई हुई।सिंडिकेटेड लेंडिंग शुल्क 66 प्रतिशत बढ़कर 90.1 मिलियन डॉलर हो गया, और एमएंडए सलाहकार शुल्क 56 प्रतिशत बढ़कर 159.3 मिलियन डॉलर हो गया।घरेलू एमएंडए विशेष रूप से मजबूत रहा, जो सालाना आधार पर 138 प्रतिशत बढ़कर 44.8 बिलियन डॉलर हो गया। इस बीच, इनबाउंड एमएंडए 10.1 बिलियन डॉलर पर नौ वर्ष के निचले स्तर पर आ गया, जबकि आउटबाउंड एमएंडए 74 प्रतिशत बढ़कर 5.8 बिलियन डॉलर हो गया।भारत के साथ आउटबाउंड और इनबाउंड क्रॉस-बॉर्डर सौदों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे सक्रिय देश बना रहा। निजी इक्विटी समर्थित एमएंडए सौदे 11.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गए, जो पिछले वर्ष से 85.7 प्रतिशत की वृद्धि है।रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल और हेल्थकेयर ने क्रमशः 8.8 बिलियन डॉलर और 6.5 बिलियन डॉलर का योगदान दिया।--आईएएनएसएसकेटी/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Neeraj Chopra Classic: भारत का पहला इंटरनेशनल भाला फेंक इवेंट है नीरज चोपड़ा क्लासिक, जानें कब और कहां देखें लाइवओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा 5 जुलाई 2025 को बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम में 'नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025' का आयोजन करेंगे। यह भारत की पहली इंटरनेशनल भाला फेंक प्रतियोगिता होगी।
Read more »
जितना सामान मंगाता है उतना नहीं बेच पा रहा भारत...देश का व्यापार घाटा 21 अरब डॉलर के पारIndia s trade deficit: बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच मई 2025 में व्यापारिक निर्यात 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 बिलियन डॉलर रह गया, जो मई 2024 में 39.59 बिलियन डॉलर था.
Read more »
भारत में रियल एस्टेट संस्थागत पूंजी प्रवाह 2025 की पहली छमाही में 3.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचाभारत में रियल एस्टेट संस्थागत पूंजी प्रवाह 2025 की पहली छमाही में 3.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचा
Read more »
अप्रैल में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 8.8 बिलियन डॉलर रहाअप्रैल में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 8.8 बिलियन डॉलर रहा
Read more »
ई-कॉमर्स 2030 तक भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर के डिजिटल अवसर को देगा बढ़ावा : रिपोर्टई-कॉमर्स 2030 तक भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर के डिजिटल अवसर को देगा बढ़ावा : रिपोर्ट
Read more »
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिकाभारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिका
Read more »
