India s trade deficit: बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच मई 2025 में व्यापारिक निर्यात 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 बिलियन डॉलर रह गया, जो मई 2024 में 39.59 बिलियन डॉलर था.
बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच मई 2025 में व्यापारिक निर्यात 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 बिलियन डॉलर रह गया, जो मई 2024 में 39.59 बिलियन डॉलर था. दिमाग में खून का थक्का जमने पर दिखते हैं ये लक्षण, ना करें अनदेखी; तुरंत भागें डॉ के पास!पटियाला से 267 KM दूर है ये स्वर्ग से भी सुंदर हिल स्टेशन, शिमला-मनाली की खूबसूरती भी इसके आगे फीकीगर्मी में चाहिए सर्दी वाली एहसास, चंडीगढ़ से 106 KM दूर ये हिल स्टेशन देगा आपको शांति और रोमांच दोनों!केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया है कि देश का व्यापार घाटा इस वर्ष मई में घटकर 21.
88 बिलियन डॉलर रह गया है. एक महीने पहले यानी अप्रैल में यह 26.42 बिलियन डॉलर था. इसके अलावा मई 2024 में देश का व्यापार घाटा 22.09 बिलियन डॉलर था. यानी सालाना आधार पर व्यापार घाटे में कमी आई है. किसी देश के लिए व्यापार घाटा का मतलब है कि वह देश जितना सामान विदेशों से खरीदता है, उससे कम सामान विदेशों को बेचता है. इसे आसान भाषा में इस तरह समझ सकते हैं कि अगर कोई देश विदेशों से 100 रुपये का सामान खरीदता है लेकिन सिर्फ 70 रुपये का सामान बेचता है तो उस देश का व्यापार घाटा 30 रुपये हो गया.वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने पत्रकारों से कहा,"व्यापार के संबंध में वैश्विक नीति अनिश्चितता के बावजूद हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है." उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्यात में मई में सालाना आधार पर सबसे तेज 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि रसायनों के निर्यात में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात में 7.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई. बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच मई 2025 में व्यापारिक निर्यात 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 बिलियन डॉलर रह गया, जो मई 2024 में 39.59 बिलियन डॉलर था. हालांकि, मई 2024 में 61.68 बिलियन डॉलर की तुलना में आयात में सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 60.61 बिलियन डॉलर रह गया.इस बीच, वाणिज्य सचिव ने कहा कि सेवाओं के व्यापार में मई में 14.65 बिलियन डॉलर का अनुमानित सरप्लस दिखा, क्योंकि सेवाओं का निर्यात बढ़कर 32.39 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि आयात बढ़कर 17.14 बिलियन डॉलर हो गया. आंकड़ों से यह भी पता चला कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की अप्रैल-मई अवधि में निर्यात बढ़कर 77.19 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि आयात बढ़कर 125.52 बिलियन डॉलर हो गया. व्यापार घाटे में कमी से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी और यह ऐसे समय में हुआ है जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.शुक्रवार को आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 6 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 696.66 अरब डॉलर हो गया.सप्ताह के दौरान हुई तेज वृद्धि ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को ऐतिहासिक उच्च स्तर 704.885 डॉलर के करीब पहुंचा दिया है, जो सितंबर 2024 के अंत में पहुंचा था. 6 जून को समाप्त सप्ताह के लिए, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो भंडार का एक प्रमुख घटक है, 3.47 अरब डॉलर बढ़कर 587.69 अरब डॉलर हो गई. सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का स्वर्ण घटक 1.6 मिलियन डॉलर बढ़कर 85.89 अरब डॉलर हो गया. भू-राजनीतिक तनावों से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने को तेजी से जमा कर रहे हैं.
Indian Export To Others Country Indias Trade Data Export Import By India What Is Trade Deficit Trade Deficit Meaning
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सैफ अली खान का बयान, 'अरब के दर्शकों के साथ हमेशा से रहा खास रिश्ता'सैफ अली खान का बयान, 'अरब के दर्शकों के साथ हमेशा से रहा खास रिश्ता'
Read more »
क्या भारत उतना बेहतर लड़ाकू विमान बना सकता है, जितना पाकिस्तान चीन से खरीद रहा है?भारत अपने सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को बनाने की योजना को अंतिम रूप दे रहा है। सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को भी बोली लगाने की अनुमति दे दी है, जो एक बड़ा बदलाव है।
Read more »
चीन का मई में निकल गया दम! फैक्ट्री में ना के बराबर हुआ कामकाज, क्या आगे बढ़ेगी रफ्तार?Production in China: चीन में कारखानों की गतिविधि मई में थोड़ी कम हुई है। इसका मतलब है कि कारखानों में पहले जितना काम हो रहा था, अब उतना नहीं हो रहा है।
Read more »
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 बिलियन डॉलर बढ़कर 692.7 बिलियन डॉलर के पारभारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 बिलियन डॉलर बढ़कर 692.7 बिलियन डॉलर के पार
Read more »
गिफ्ट निफ्टी का टर्नओवर मई में ऑल-टाइम हाई 102.35 अरब डॉलर रहागिफ्ट निफ्टी का टर्नओवर मई में ऑल-टाइम हाई 102.35 अरब डॉलर रहा
Read more »
पाकिस्तान के पास पेट भरने के लिए पैसा नहीं हथियार खरीदने के लिए बजट तैयार, रक्षा खर्च में होगा भारी इजाफा, जीत गए मुनीरपाकिस्तान उस वक्त रक्षा खर्च बढ़ा रहा है जब देश का सार्वजनिक कर्ज बढ़कर 76 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह 2020-21 में 39.
Read more »
