UP के चंदौली में PM मोदी ने बोला महागठबंधन पर जमकर हमला LokSabhaElections2019
उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी महागठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन जातिवाद और भय पैदा करने का मॉडल है, जबकि भारतीय जनता पार्टी का मॉडल विकास है.
उन्होंने कहा कि बुरी तरह हार देखकर सपा-बसपा सहित ये तमाम महामिलावटी आज पूरी तरह से पस्त है. इन लोगों ने कर्नाटक के बेंगुलुरु में एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर फोटो खिंचवाई थी, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री पद की बात आई, तो सब अपना-अपना दांव लेकर अपनी-अपनी ढपली बजाने लग गए. विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध, एयर स्ट्राइक का विरोध, घुसपैठियों की पहचान का विरोध, नागरिकता कानून का विरोध, तीन तलाक के कानून का विरोध, OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का विरोध, कदम कदम पर मोदी का विरोध करना सिर्फ यही इनका मॉडल है. हम उस राजनीतिक और सामाजिक संस्कृति में पले बढ़े हैं, जहां खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है.' उत्तर प्रदेश के चंदौली में पीएम मोदी ने कहा, 'यहां की संतान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल्यों को हमने आत्मसात किया है. हमने भारतीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास का रास्ता अपनाया है. 21वीं सदी का युवा आज देश को 2014 से पहले के दौर में वापस भेजने के लिए तैयार नहीं है. ये वो दौर था, जब आए दिन घोटालों की खबरें अखबार में आती रहती थीं. भ्रष्टाचार के खिलाफ देश सड़कों पर था.' उन्होंने कहा, 'कुछ लोग झूठ और अफवाह फैलाकर हमारे किसानों को गुमराह करना चाहते हैं. मैं आज यहां से पूरे देश के किसानों को बता देना चाहता हूं कि जो पैसे आपके खातों में भेजे जा रहे हैं, वो आपके अपने हैं, आपकी सहायता के लिए हैं. उन पैसों को आपसे कभी भी वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चंदौली सहित पूर्वांचल का ये क्षेत्र धान के लिए मशहूर है. यहां के शुगर फ्री चावल की बड़ी चर्चा रही है. अब बनारस में इंटरनेशलन राइस रिसर्च भी बन गया है. आपके शुगर फ्री चावल की पहचान और बनारस का रिसर्च सेंटर, यहां के किसानों की बहुत बड़ी ताकत बढ़ाने वाला है. पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी नीति एकदम साफ है. हमारे जवानों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे. खतरा चाहे सीमा के भीतर हो, या सीमा पार, हम आतंकियों को घुसकर मारेंगे. भारत का खाकर पाकिस्तान के गुण गाने वाले अलगाववादियों के साथ हम सख्ती से निपट रहे हैं. सबका साथ, सबका विकास ये हमारा मंत्र है और सबको सुरक्षा और सबको सम्मान ये हमारा प्रण है. हम छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधी मदद कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी, तब यूपी के हर किसान परिवार को ये मदद मिलना शुरू हो जाएगी. इससे पहले मऊ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर तीखा प्रहार किया था. उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश के लोगों को बाहरी बताती हैं, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती उनका ही समर्थन कर रही हैं. मायावती को उत्तर प्रदेश वालों की चिंता नहीं है, बल्कि वो कुर्सी का खेल खेलने में लगी हैं. पीएम मोदी ने कहा था, 'जो महामिलावटी महीने भर पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे थे, वो आज बौखलाए हुए हैं. उनकी पराजय पर देश ने मुहर लगा दी है. उत्तर प्रदेश ने तो इनका सारा गुणा गणित ही बिगाड़ दिया है.' महागठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा था, 'देश इन महामिलावटी लोगों की सच्चाई पहले दिन से जानता है कि मोदी हटाओ का नारा तो महामिलावटियों का बहाना था, असल में इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था, इसलिए ये कोशिश कर रहे हैं कि देश में जैसे-तैसे खिचड़ी सरकार बन जाए. ये एक मजबूर सरकार चाहते थे, जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से ब्लैकमेल कर सकें.' चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी बोले- 2014 के बाद आजमगढ़ का नाम आतंकियों से नहीं जोड़ा जातापीएम मोदी ने कहा कि जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आजमगढ़ पहुंच जाती थीं. 2014 के बाद अब आजमगढ़ के तार आतंकियों से नहीं जोड़े जाते हैं.
Read more »
EXCLUSIVE, युद्ध समस्या का समाधान नहीं, लेकिन शांति निर्बल लोगों को नहीं मिलती: PM मोदीपीएम मोदी ने जी न्यूज (Zee News) को विशेष इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने चुनावी मुद्दे और 23 मई को आने वाले परिणाम से संबंधित सवालों पर अपनी बेबाक राय रखी.
Read more »
PM मोदी ने बताया- क्यों उठाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी-INS विराट का मामला
Read more »
कुशीनगर में बोले PM मोदी- बुआ और बबुआ ने बनवाया करोड़ों का बंगला– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब इन लोगों की सरकार थी तो गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद थे, लेकिन जब मैं सत्ता में आया तो हमने 34 करोड़ बैंक के खाते खुलवाए. पीएम ने कहा कि जब इन्हें मौका मिला, तो इन लोगों ने अपने लिए लाखों-करोड़ों के बंगले बना लिए.
Read more »
Election 2019: पंजाब सरकार के मंत्री का विवादित बयान, PM मोदी को बताया 'सर्कस का शेर'लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की सरगर्मियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया.
Read more »
वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो, PM मोदी चार रैलियों को करेंगे संबोधितप्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का रोड शो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से शुरू होगा और दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा. मोदी का रोड शो भी 25 अप्रैल को इन्हीं जगहों पर शुरू और खत्म हुआ था. कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि रोड शो के बाद प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर और फिर कोतवाली इलाके में काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी.
Read more »
PMtoNews18: PM मोदी ने बताई अपनी जाति, विपक्ष को दिया ये जवाब– News18 हिंदीमोदी ने कहा कि मैं गरीब की जाति से हूं और हर गरीब मेरी जाति से है. पीएम ने कहा कि किसी ने गुजरात में मेरी जाति नहीं पूछी, वहां किसी को मेरी जाति का पता नहीं.
Read more »
पालीगंज में बोले PM मोदी- 'महामिलावटी लोगों का बस एक ही काम, मोदी को हटाओ'पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितने भी ये महामिलावटी लोग हैं, ये घोर नकारात्मकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. इनके पास बस दो ही मुद्दे हैं, मोदी की छवि को खराब करो और मोदी को हटाओ, लेकिन इन महामिलावटी लोगों को इसका ऐहसास नहीं है कि मोदी आज यहां पर 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से है.
Read more »
ममता बोलीं, प्रचार का समय घटाने का फैसला चुनाव आयोग का नहीं मोदी का हैप. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मचा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। MamataOfficial AmitShah narendramodi KolkataViolence WestBengalClashes electioncommisionofindia
Read more »
PM मोदी का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा आज से, पूर्वांचल में करेंगे 3 रैलियांपीएम मोदी गुरुवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे और यहां रात्रि प्रवास करेंगे. चुनाव घोषित होने के बाद काशी में पीएम मोदी का ये दूसरा दौरा होगा.
Read more »
