EXCLUSIVE: हम तो हर जगह अपमान सहकर आए, ये नामदार हमें तुच्छ समझते हैं: PM मोदी ModiOnZee पर ट्वीट कर दें अपनी राय narendramodi sudhirchaudhary
के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के साथ इस शुद्ध राजनीतिक इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि 23 मई को देश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी को 2014 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.
PM मोदी ने कहा, मुझे खुशी होती अगर विपक्ष एक होता, लेकिन वह कन्फ्यूज हैं. वह एक दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन मोदी वेव के लिए एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं. चुनाव के बाद वह बिखर जाएंगे. 2019 में क्या बीजेपी 2014 जैसा प्रदर्शन कर पाएगी, इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, सभी ने 2014 में कहा था कि कोई लहर नहीं है. लेकिन हुआ क्या. अब भी ठीक वैसा ही होगा. ईवीएम पर सवाल के जवाब पर पीएम मोदी ने कहा, विरोधी तो अभी से इसकी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने तो ये शुरू भी कर दिया है. हमारे देश में चुनाव को आयोजित करना, बड़ी बात है.जब पीएम मोदी से पूछा गया कि आपके विरोधी कह रहे हैं कि आप 23 मई के बाद पैकिंग करने लगेंगे. इस पर पीएम मोदी ने कहा, विरोधी क्या सोच रहे हैं या क्या कह रहे हैं, इस पर मैं ध्यान नहीं देता. मैं पक्के विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2019 के चुनाव में जनता ने बीजेपी और एनडीए को और ज्यादा सीटें देने का मन बना लिया है. मैं उसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा हूं. जहां तक बोरिया बिस्तर की बात है तो मैं हर काम के लिए तैयार रहता हूं. जहां तक सपने देखने की बात है तो विरोधियों को सपने देखने दीजिए. उनके ख्वाब आप मत तोड़िये. पीएम मोदी से जब पूछा गया कि क्या आपकी लहर चल रही है. उन्होंने कहा, ये प्रो इन्कंबेंसी वेव है. 2014 का चुनाव सरकार के खिलाफ था. ये चुनाव मैं नहीं लड़ रहा. देश की जनता लड़ रही है. पिछले चुनाव में बहुत वोट मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ये बात हम 23 के बाद करेंगे. लेकिन हमारी टेली बढ़ेगी. एनडीए की टेली भी बढ़ेगी.पीएम मोदी ने कहा, मेरी छोड़िये, आप उन लोगों के बारे में बताइए, जिन लोगों के साथ ममता बनर्जी ने काम किया है, उनका हिसाब लगा लीजिए. ममता बनर्जी को पाकिस्तान के पीएम तो लगते हैं लेकिन मैं नहीं लगता. वह मेरी रैली को इजाजत नहीं देती हैं. सवाल पीएम या ममता नहीं है. बंगाल की बर्बादी बड़ा खतरा है. उनकी सोच देश के लिए खतरा है.पीएम मोदी ने कहा, राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लेकर मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की है. राजीव गांधी की मिस्टर क्लीन की छवि उनके लोगों ने बनाई, मैं 45 साल तप करके निकला हूं. मेरे साथ ऐसा नहीं है. राजीव गांधी की मौत हुई. लेकिन क्या उनके कामों पर कोई बात नहीं की जाएगी.पीएम मोदी से जब पूछा गया कि आपको कैसा लगता है कि विपक्षी आपको गालियां देते हैं, तब उन्होंने कहा- मुझे भी दर्द होता है. लेकिन मैं अपने दर्द को पी जाता हूं. हम तो वैसे भी डगर डगर अपमान सहकर ही आए हैं. जब चाय बेचते थे, तो हमें लोग डांट देते थे. दरअसल ये सोच इन नामदारों की है. जो सोचते हैं कि ये लोग तो तुच्छ हैं. हम जिस गरीबी, पिछड़ेपन से निकले हैं वहां हमने जगह-जगह अपमान सहे है. बड़े लोग हमें डांटते रहे हैं, गाली देते रहे हैं. नामदारों के जहन में ही भरा है कि ये बाकी लोग तो तुच्छ हैं. मुझे जो गालियां पड़ती हैं उसके मूल में यही मानसिकता है.युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. लेकिन शांति निर्बल लोगों को नहीं मिल पाती. समर्थ लोगों को ही शांति मिल पाती है. इसलिए शांति के लिए भारत का सामर्थ्यवान होना जरूरी है. ये देश गांधी का है. हमने गांधी के साथ अन्याय किया है. जिस तरह दुनिया में उन्हें ले जाना था अब तक नहीं ले जा पाए. पीएम मोदी से जब उनके खिलाफ अपशब्दों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने एक भी निर्णय सरप्राइज नहीं किया. मैं हर बार पहले ही बताता रहा. पहली सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त भी मैंने बताया था. पार्लियामेंट में बताया था, लेकिन आपने हल्के में लिया. अब आप कह रहे हैं कि ये शख्स रिजल्ट ओरिएंटेड है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
EXCLUSIVE: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- PM मोदी सोचते हैं कि उन्होंने देश को खोदकर निकालासिद्धू ने कहा कि मोदी यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ही 2014 में देश का निर्माण किया था, इसके पहले यहां सिर्फ एक रेलवे स्टेशन और चाय की दुकान थी. जबकि उनके सत्ता में आने से पहले देश ने हरित क्रांति देखी, श्वेत क्रांति देखी, देश के पास इसरो, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थापित हो चुका था.
Read more »
Exclusive: राहुल ने अखिलेश को बताया दोस्त, कहा- PM मोदी से नफरत नहीं– News18 हिंदीकांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी प्रत्याशी राहुल गांधी ने न्यूज़-18 से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. राहुल ने साफ तौर पर कहा कि नोटबंदी अबतक का सबसे बुरा फैसला था. राहुल ने कहा कि मैं नफरत में विश्वास नहीं करता हूं. मेरे मन में पीएम मोदी के लिए नफरत और गुस्सा नहीं है.
Read more »
कांग्रेस को बहुमत मिलने का चांस नहीं: सिब्बल; मनमोहन बोले- जनता मोदी को बाहर करेगीसिब्बल ने इंटरव्यू में कहा- अगर लोकसभा में 272 सीटें मिलीं तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे 'अगर गठबंधन की स्थिति बनी तो कौन पीएम हो, इस पर विचार करना पड़ेगा' मनमोहन ने कहा- मोदी सरकार के 5 साल किसान, युवा और कारोबारियों के लिए विनाशकारी | No chance of Congress getting majority in LS polls BJP to be less than 160 says Kapil Sibal
Read more »
'ये योगी-मोदी का नहीं, गांधी का अस्पताल है, यहां नहीं चलेगा मोदी का आयुष्मान कार्ड'Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज नहीं किया गया।
Read more »
फणी सर्वे को लेकर बंगाल जाना चाहते थे मोदी, ममता सरकार ने नहीं दी इजाजतकेंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को रिव्यू मीटिंग के लिए पत्र भी लिखा था। पीएम तूफान पर मीटिंग लेने वाले थे। पत्र पर राज्य सरकार ने जवाब दिया कि उनके अधिकारी चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त हैं
Read more »
राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं: कंप्यूटर बाबा..Lok Sabha Election 2019: भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में हठ योग कर रहे कम्प्यूटर बाबा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर राम मंदिर मुद्दे को लेकर निशाना साधा है।
Read more »
मोदी को दुर्योधन नहीं जल्लाद कहिए: राबड़ी देवी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पीएम मोदी 'जल्लाद' करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने मोदी को दुर्योधन बताकर गलत किया, उन्हें जल्लाद कहना चाहिए था।
Read more »
Lok Sabha Elections 2019: इन लोगों ने मेरी मां को गाली दी, ये भी पूछा मेरा पिता कौन है- पीएम मोदी– News18 हिंदीLok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शाम 5 बजे मेगा रैली करेंगे.
Read more »
मैं मोदी से नफरत करता हूं, दंगे कराने वाला इंसान प्यार के लायक नहीं: केजरीवाल– News18 हिंदीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NEWS18 से खास बातचीच में कहा कि मैं मोदी से नफरत करता हूं क्योंकि दंगे कराने वाला इंसान प्यार के लायक नहीं है. मोदी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं हमने आतंकियों को मारा और आतंकी कहते हैं मोदी को दोबारा पीएम बनाओ. दोनो देशों में युद्द जैसी स्थिति है और पाकिस्तान का पीएम कह रहा है कि मोदी को पीएम बनाओ. इसके क्या मतलब हो सकते हैं.
Read more »
JDU नेता बोले, मोदी को बहुमत नहीं मिल रहा, नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाइएजेडीयू नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुमत नहीं मिल रहा इसलिए अगर एनडीए को सरकार बनानी है तो नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाना होगा।
Read more »