सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही. विदेशों में मजबूती के रुख के बीच आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 40 रुपये चढ़कर 32,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.
38,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही. स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में आई तेजी के अलावा अमेरिका और चीन के बीच महत्वपूर्ण व्यापार संबंधी वार्ता होने से पहले दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ गई.
चीन के उप प्रधानमंत्री लियू ही और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राबर्ट लाइटहाइजर और अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडलों के बीच यह व्यापार वार्ता नौ और 10 मई को वाशिंगटन में होगी. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़कर 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 14.90 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही. दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,890 रुपये और 32,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके अलावा 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर बना रहा. वहीं, चांदी हाजिर की कीमत 38,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 339 रुपये की तेजी के साथ 37,445 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपये और 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल: सीएम की चुनावी रैली को जा रही कार खाई में गिरी, पांच की मौत jairamthakurbjp BJP4Himachal LoksabhaElections2019
Read more »
कार खाई में गिरी, CM की रैली में जा रहे 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सवार 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. कार्यकर्ता सिराज तहसील के भटकीधर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में शामिल होने जा रहे थे.
Read more »
Exclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश- परिवार की लड़ाई में दब गईं मेरी सरकार की उपलब्धियांइलेक्शन एक्सप्रेस की बस में 5 एंकर्स से बातचीत में अखिलेश यादव ने अपने परिवार की कलह पर भी बात की. अखिलेश ने कहा कि यादव परिवार में जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था.
Read more »
चक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीएक अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है.
Read more »
Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
जौनपुर में अखिलेश यादव बोले, 'सपा-बसपा गठबंधन की आंधी में हिल जाएगी BJP की नींव'अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन मामूली नहीं है. झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को यह उखाड़ फेंकने का काम करेगा.
Read more »
सेना में सरकार देगी स्वदेशी पर जोर, सैनिकों की वर्दी खरीदते समय देशी कंपनियों को मिलेगी तरजीहसेना की वर्दी और कुछ खास साजो-सामान की ख़रीदी में नई नीति अपनाई जाएगी. बाद में सेना के दूसरे सौदों को भी इसी नीति के दायरे में लाया जाएगा. हाल ही में मुंबई में हुई एक बैठक में लिए फैसले के मुताबिक सेना की ख़रीददारी में स्वदेशी उत्पादों की सीमा भी दोबारा तय की जाएगी.
Read more »