दिग्विजय के पक्ष में 'हठ योग' कर कंप्यूटर बाबा बोले- राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं
दिग्विजय के पक्ष में ‘हठ योग’ कर कंप्यूटर बाबा बोले- राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं जनसत्ता ऑनलाइन May 7, 2019 1:23 PM भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में हठयोग करते कम्प्यूटर बाबा फोटो सोर्स- एएनआई Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के तहत मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं। कभी यहां की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा अब कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में सैकड़ों साधुओं के साथ ‘हठ योग’ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पांच सालों में मंदिर नहीं बना पाई है, ऐसे में अब राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं। बताया जा रहा है कि पूजास्थल के पास एक बोर्ड लगा है, जिसपर दिग्विजय सिंह की जीत के लिए संतों के हठयोग करने की बात लिखी है। दिग्विजय के सामने बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा चुनाव लड़ रही हैं।पीएम मोदी पर बोला हमला: कम्प्यूटर बाबा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘बीजेपी सरकार पांच साल में राम मंदिर भी नहीं बना पाई। अब राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं।’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिग्विजय के समर्थन में 8 मई को कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में भोपाल में एक बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान होना है। Also Read दिग्विजय के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा: बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा खुलकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों साधुओं के साथ ‘हठ योग’ का आयोजन कर दिग्विजय की जीत की कामना की। इस बीच दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ पूजा के लिए पहुंचे, जहां सैकड़ों साधु जुटे हुए थे। बता दें कि कंप्यूटर बाबा को पूर्व की शिवराज सिंह चौहान सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री का पद मिला था। लेकिन पिछले साल उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
दिग्विजय के पक्ष में ‘हठ योग’ कर कंप्यूटर बाबा बोले- राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं जनसत्ता ऑनलाइन May 7, 2019 1:23 PM भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में हठयोग करते कम्प्यूटर बाबा फोटो सोर्स- एएनआई Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के तहत मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं। कभी यहां की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा अब कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में सैकड़ों साधुओं के साथ ‘हठ योग’ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पांच सालों में मंदिर नहीं बना पाई है, ऐसे में अब राम मंदिर नहीं तो मोदी भी नहीं। बताया जा रहा है कि पूजास्थल के पास एक बोर्ड लगा है, जिसपर दिग्विजय सिंह की जीत के लिए संतों के हठयोग करने की बात लिखी है। दिग्विजय के सामने बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा चुनाव लड़ रही हैं।पीएम मोदी पर बोला हमला: कम्प्यूटर बाबा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘बीजेपी सरकार पांच साल में राम मंदिर भी नहीं बना पाई। अब राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं।’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिग्विजय के समर्थन में 8 मई को कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में भोपाल में एक बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान होना है। Also Read दिग्विजय के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा: बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा खुलकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों साधुओं के साथ ‘हठ योग’ का आयोजन कर दिग्विजय की जीत की कामना की। इस बीच दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ पूजा के लिए पहुंचे, जहां सैकड़ों साधु जुटे हुए थे। बता दें कि कंप्यूटर बाबा को पूर्व की शिवराज सिंह चौहान सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री का पद मिला था। लेकिन पिछले साल उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या दौरा : 3 बड़े कारण जिनके चलते नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे 'मंदिर'अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या आ रहे हैं। मोदी के अयोध्या दौरे पर देशभर के लोगों की नजरें टिकी हुई है। वह मया बाजार इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम मंदिर नहीं जाएंगे।
Read more »
LIVE: 'मोदी छेड़ता नहीं है, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है'राम की नगरी में बोले पीएम मोदी- अयोध्या आकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं LokSabhaEelctions2019 Ayodhya narendramodi BJP4India
Read more »
अयोध्या: सियासी मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी का जयश्री राम, पर मंदिर से दूरी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 5 साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का दौरा किया। अपनी चुनावी रैली में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष तो किया लेकिन राम मंदिर पर दूरी बनाकर ही रखी।
Read more »
अकाल तख्त को 'स्वर्ण मंदिर' नाम से है ऐतराज, कहा- मंदिर नहीं है-Navbharat TimesHaryana News: सिखों की सर्वोच्चा संस्था अकाल तख्त ने कहा है कि 'स्वर्ण मंदिर' या 'गोल्डन टेंपल' की जगह सचखंड श्री हरमंदिर साहब कहा जाए। नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साइन बोर्ड पर 'सुनहरी मंदिर' लिख दिया था।
Read more »
लोकसभा चुनाव: अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर नहीं, विकास भी है अहम मुद्दा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच अयोध्या पर एक बार सबकी नजरें हैं। यहां मुकाबला चतुष्कोणीय है। हालांकि मुख्य लड़ाई बीजेपी और एसपी (गठबंधन) के बीच है। यहां राम मंदिर के साथ-साथ कई और स्थानीय मुद्दे भी इस बार अहम हैं और लोग खुलकर उन पर चर्चा भी करते हैं।
Read more »
'ये योगी-मोदी का नहीं, गांधी का अस्पताल है, यहां नहीं चलेगा मोदी का आयुष्मान कार्ड'Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज नहीं किया गया।
Read more »
अयोध्या: जहां लोकसभा चुनाव में राम मंदिर मुद्दा नहीं हैग्राउंड रिपोर्ट: प्रतिष्ठा का सवाल बना अयोध्या का रण भाजपा के लिए जीतना इतना आसान नहीं है. स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को वोटरों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस ने यहां पूर्व सांसद निर्मल खत्री को टिकट दिया है. गठबंधन की ओर से सपा ने पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव को मैदान में उतारा है.
Read more »
भाजपा वाले जय श्री राम कहते हैं, लेकिन एक भी राम मंदिर नहीं बनवायाः ममता बनर्जीसोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, आप भाजपा के बाबू, आप 'जय श्री राम' कहते हैं लेकिन क्या आपने एक भी राम मंदिर का निर्माण किया है?
Read more »
ममता बनर्जी बोलीं- जय श्री राम बोलते हैं बीजेपी वाले, लेकिन नहीं बनाया राम मंदिरLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आ रहे थे। उस दौरान ममता बनर्जी अपनी कार रोकती हैं और जय श्रीराम बोलने वालों को धमकाती हैं।
Read more »
साध्वी के खिलाफ साधु संतों ने भोपाल में रमाई धुनी, पत्नी अमृता संग दिग्विजय ने किया हवनभोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए। loksabhaelections2019 digvijaysingh SadhviPragya
Read more »
