ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में घायलों की संख्या बढ़कर 406 तक पहुंच गई है. प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है.
ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में घायलों की संख्या बढ़कर 406 तक पहुंच गई है. ये जानकारी ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबक यक्तापेरस्त ने दी.
हालांकि धमाके के करीब तीन घंटे बाद तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है. घायलों में से कई लोगों को होर्मोज़गान प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. Advertisementहसनजादेह के मुताबिक ये धमाका राजई बंदरगाह पर कंटेनरों की वजह से हुआ है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य टीमें क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हैं.समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ देखा जा सकता है. राजई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल करता है. वहां तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां भी मौजूद हैं, जिससे आग की भयावहता का खतरा बना हुआ है.यहां देखें धमाके का VIDEO... निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर लगाई रोकईरानी मीडिया के मुताबिक धमाके के बाद ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे बंदरगाह के लिए निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर तत्काल रोक लगा दें. ये रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, जिन ट्रकों ने पहले ही सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें बंदरगाह क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है. Advertisement घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गयाइस बीच ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रमुख यकतापरस्त ने बताया कि बंदरगाह धमाके में घायल हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शनिवार को हुए इस भीषण धमाके ने न सिर्फ बंदरगाह की गतिविधियों को ठप कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और सप्लाई चेन पर भी बड़ा असर डाला है.यहां देखें धमाके का VIDEO...अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन की चेतावनीईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि धमाका बंदर अब्बास में IRGC के नौसैनिक अड्डे के पास हुआ. न्यूज एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता की भावना भड़काने के इरादे से फैलाई जा रही हैं और अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.घटना स्थल पर महसूस की गई सल्फर जैसी गंधबताया जा रहा है कि पोर्ट पर धमाके से पहले कंटेनर टर्मिनल क्षेत्र में एक छोटी सी आग लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और ज्वलनशील पदार्थों की वजह से भीषण विस्फोट हुआ. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जानकारी ज्वलनशील वस्तुओं के पास होने की ओर इशारा करती है. घटना स्थल पर सल्फर जैसी तेज गंध महसूस की गई.
Iran Politics Iran Economy Iran Government Iran Nuclear Iran Covid Iran Media. Iran And The United States Iran-US US Sanctions Iran Middle East Iran And China
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'घड़ी पहनने से कोई हिंदू नहीं होता', सलमान के सपोर्ट में मुस्लिम, घिरे मौलानामौलाना रजवी के बयान पर अब ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यसूब अब्बास ने रिएक्ट किया है.
Read more »
यमन : बंदरगाह शहर पर अमेरिकी हवाई हमले में अब तक आठ की मौतयमन : बंदरगाह शहर पर अमेरिकी हवाई हमले में अब तक आठ की मौत
Read more »
ईरान का परमाणु कार्यक्रम क्या है और अमेरिका ऐसा क्या चाहता है जिससे इसराइल डरा हुआ है?ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर नए समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच कई साल के बाद शनिवार को पहली बार बातचीत होने वाली है.
Read more »
असम में वक्फ कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्जअधिकारी ने बताया कि हाल ही में पारित कानून का विरोध करने के लिए बिना अनुमति के सिलचर शहर के बेरेंगा इलाके में कई सौ लोग सड़कों पर उतर गए।
Read more »
सिलसिला ये चाहत का....Aishwarya Rai के गाने पर लड़की ने अनारकली सूट में किया क्लासिकल डांस, वायरल हुआ VIDEOGirl Dance Video: ऐश्वर्या राय बच्चन के गानों पर लोग जमकर रील्स बनाते हैं. अब लड़की ने अनारकली सूट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर भीषण धमाका, दिखाई दिया मशरूम के आकार का विशाल गोला, भारत भी करता है इस्तेमालभारत से फारस की खाड़ी के लिए जो कंटेनर शिप्स और कार्गो जाता है, उनमें से कई कंटेनर्स को बंदर अब्बास पोर्ट के जरिए ईरान पहुंचाया जाता है। हालांकि यहां ईरानियन नेवी का भी बेस है और रानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का भी केन्द्र है। फिलहाल धमाके की वजह का खुलासा नहीं हो पाया...
Read more »
