Iran Ballistic Missiles China Fuel ईरान ने चीन से हजारों टन ठोस ईंधन (solid fuel) और रॉकेट ऑक्सिडाइजर एमोनियम पर्चलोरेट मंगवाया है। इससे वह 800 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें बना सकता है।
रिपोर्ट- 800 मिसाइलें बन सकती हैं; बीजिंग ने पल्ला झाड़ा, कहा- हमें जानकारी नहींईरान ने चीन से हजारों टन ठोस ईंधन और रॉकेट ऑक्सिडाइजर अमोनियम परक्लोरेट मंगवाया है। इससे वह 800 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें बना सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक यह शिपमेंट आने वाले महीनों में ईरान पहुंचेगा और इसका मकसद है ईरान की कमजोर हो चुकी सैन्य ताकत को दोबारा खड़ा करना।रिपोर्ट के मुताबिक यह फ्यूल ईरान की एक कंपनी पिशगामन तेजरत रफी नोविन ने हॉन्गकॉन्ग स्थित से लायन कमोडिटीज होल्डिंग्स लिमिटेड मंगवाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ईंधन का एक हिस्सा यमन के हौती विद्रोहियों जैसे मिलिशिया ग्रुप्स को भी भेजा जाएगा।इस रिपोर्ट के बाद चीन की सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस डील की कोई जानकारी नहीं है और चीन हमेशा डुअल-यूज वाली चीजों के निर्यात पर कड़ी नजर रखता है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने पहले भी कहा है कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम में चीनी कंपनियों और लोगों की भूमिका रही है। अप्रैल में अमेरिका ने चीन, हॉन्गकॉन्ग और ईरान की 12 कंपनियों और व्यक्तियों पर पाबंदी भी लगाई थी।और मार्च में ईरान के बंदर रजई बंदरगाह पर एक भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें एमोनियम परक्लोरेट के फटने की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि यह वही सामग्री थी जो चीन से आई थी। यह 260 शॉर्ट रेंज मिसाइलें बनाने के लिए काफी था। ईरान ने इस विस्फोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन इससे यह साफ हुआ कि ईरान चुपचाप चीन से मिसाइल ईंधन खरीद रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट कहती है कि यह डील ट्रम्प के ईरान को परमाणु वार्ता का प्रस्ताव देने से पहले ही तय हो चुकी थी। मार्च में ट्रम्प ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को बातचीत का ऑफर दिया था, लेकिन ईरान ने बाद में उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।इजराइल ने अक्टूबर 2024 में ईरान पर हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के 12 प्लैनेटरी मिक्सर्स नष्ट हो गए थे। ये मिक्सर्स, मिसाइलों के लिए ईंधन तैयार करने के काम आते हैं।दूसरी तरफ अमेरिका और इजराइल, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इससे ईरान का अहम प्रॉक्सी कमजोर हुआ है। सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता के गिरने से भी ईरान की पकड़ ढीली हुई है। लेबनान के हिजबुल्लाह पर हुए हमलों ने भी ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को झटका दिया है।ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब:मिलिट्री ग्रेड यूरेनियम का स्टॉक बढ़ाया, UN की निगरानी एजेंसी का दावा ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA ने एक गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ने मिलिट्री ग्रेड यानी 60% तक शुद्ध यूरेनियम का स्टॉक बढ़ा दिया है।जापान का मून मिशन फिर फेल, आईस्पेस का रेजिलिएंस लैंडर चांद पर क्रैश हुआ; लगातार दूसरी नाकामीअमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी; फिलहाल चमगादड़ों में मौजूद है HKU5-CoV-2 वायरसअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- इलॉन पागल हुए, उनके सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म कर देंगेटोंक में दूसरे दिन भी धूप में तेजी, तापमान बढ़ाराजस्थान के 8 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट29 जिले आज ड्राई रहेंगे, 2 डिग्री चढ़ा पारा.
रिपोर्ट- 800 मिसाइलें बन सकती हैं; बीजिंग ने पल्ला झाड़ा, कहा- हमें जानकारी नहींईरान ने चीन से हजारों टन ठोस ईंधन और रॉकेट ऑक्सिडाइजर अमोनियम परक्लोरेट मंगवाया है। इससे वह 800 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें बना सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक यह शिपमेंट आने वाले महीनों में ईरान पहुंचेगा और इसका मकसद है ईरान की कमजोर हो चुकी सैन्य ताकत को दोबारा खड़ा करना।रिपोर्ट के मुताबिक यह फ्यूल ईरान की एक कंपनी पिशगामन तेजरत रफी नोविन ने हॉन्गकॉन्ग स्थित से लायन कमोडिटीज होल्डिंग्स लिमिटेड मंगवाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ईंधन का एक हिस्सा यमन के हौती विद्रोहियों जैसे मिलिशिया ग्रुप्स को भी भेजा जाएगा।इस रिपोर्ट के बाद चीन की सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस डील की कोई जानकारी नहीं है और चीन हमेशा डुअल-यूज वाली चीजों के निर्यात पर कड़ी नजर रखता है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने पहले भी कहा है कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम में चीनी कंपनियों और लोगों की भूमिका रही है। अप्रैल में अमेरिका ने चीन, हॉन्गकॉन्ग और ईरान की 12 कंपनियों और व्यक्तियों पर पाबंदी भी लगाई थी।और मार्च में ईरान के बंदर रजई बंदरगाह पर एक भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें एमोनियम परक्लोरेट के फटने की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि यह वही सामग्री थी जो चीन से आई थी। यह 260 शॉर्ट रेंज मिसाइलें बनाने के लिए काफी था। ईरान ने इस विस्फोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन इससे यह साफ हुआ कि ईरान चुपचाप चीन से मिसाइल ईंधन खरीद रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट कहती है कि यह डील ट्रम्प के ईरान को परमाणु वार्ता का प्रस्ताव देने से पहले ही तय हो चुकी थी। मार्च में ट्रम्प ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को बातचीत का ऑफर दिया था, लेकिन ईरान ने बाद में उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।इजराइल ने अक्टूबर 2024 में ईरान पर हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के 12 प्लैनेटरी मिक्सर्स नष्ट हो गए थे। ये मिक्सर्स, मिसाइलों के लिए ईंधन तैयार करने के काम आते हैं।दूसरी तरफ अमेरिका और इजराइल, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इससे ईरान का अहम प्रॉक्सी कमजोर हुआ है। सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता के गिरने से भी ईरान की पकड़ ढीली हुई है। लेबनान के हिजबुल्लाह पर हुए हमलों ने भी ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को झटका दिया है।ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब:मिलिट्री ग्रेड यूरेनियम का स्टॉक बढ़ाया, UN की निगरानी एजेंसी का दावा ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA ने एक गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ने मिलिट्री ग्रेड यानी 60% तक शुद्ध यूरेनियम का स्टॉक बढ़ा दिया है।जापान का मून मिशन फिर फेल, आईस्पेस का रेजिलिएंस लैंडर चांद पर क्रैश हुआ; लगातार दूसरी नाकामीअमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी; फिलहाल चमगादड़ों में मौजूद है HKU5-CoV-2 वायरसअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- इलॉन पागल हुए, उनके सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म कर देंगेटोंक में दूसरे दिन भी धूप में तेजी, तापमान बढ़ाराजस्थान के 8 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट29 जिले आज ड्राई रहेंगे, 2 डिग्री चढ़ा पारा
Beijing Iran Rocket Oxidizer Amonium Purchlorate Iran China Relations Iran China News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिजअमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज
Read more »
ज्योति मल्होत्रा ने नहीं की पाकिस्तानी एजेंट से शादी, न ही बदला धर्म... हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासाहिसार पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसी खबरें जांच को प्रभावित कर सकती हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।
Read more »
चीन, पाकिस्तान और तालिबान की 'दोस्ती' से क्या भारत की चिंता बढ़ेगी?अफ़ग़ानिस्तान में चीन के बढ़ते दख़ल से भारत के लिए नई चुनौयितां पेश आ सकती हैं. क्या है जानकारों की राय?
Read more »
कैल्शियम का पावरहाउस हैं ये 5 चीजें, कमजोर हड्डियां फिर-से बन सकती हैं मजबूतकैल्शियम का पावरहाउस हैं ये 5 चीजें, कमजोर हड्डियां फिर-से बन सकती हैं मजबूत
Read more »
आ सकती है गुड न्‍यूज... ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हो रही बातचीत पर बोले ट्रंपअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु डील को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि ईरान के मोर्चे से हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है.
Read more »
अमेरिका और इजरायल से जंग की तैयारी में जुटा ईरान, 800 बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर चीन से की बड़ी डीलयुद्ध की दहलीज पर बैठा एक ऐसा ही देश है ईरान. एक तरफ अमेरिका तो दूसरी तरफ इजरायल दोनों ओर से जंग की आशंका से घिरा ईरान तैयारियों में जुट गया है. इसके लिए उसने चीन से एक बड़ी डील की है.
Read more »
