ईडी ने जब्त कीं 155 करोड़ की अचल संपत्तियां... 1600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बड़ा एक्शन

Ed Action Fraud Case News

ईडी ने जब्त कीं 155 करोड़ की अचल संपत्तियां... 1600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बड़ा एक्शन
Kolkata Ed Action1600 Crore Fraud CaseEnforcement Directorate
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई करते हुए 155 करोड़ की अचल संपत्ति को जब्त किया है। ये एक्शन पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के कई जिलों में किया गया है। जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत एक्शन लेते हुए 155 करोड़ की अचल संपत्तियां जब्त की हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड, उसकी संबंधित कंपनियों, फर्मों और सैयद जियाजुर रहमान सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ चल रही जांच में ये कार्रवाई की। इस सिलसिले में 155 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 212 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।ईडी की ओर से जब्त की गई संपत्तियों में पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के कई जिलों में स्थित भूमि, अपार्टमेंट, होटल, रिसॉर्ट और फैक्ट्री प्लॉट शामिल हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि ये संपत्तियां निवेशकों से 1600 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी से जुटाई गई रकम से खरीदी गई थीं। निवेशकों को आरोपियों के नियंत्रण वाली विभिन्न कंपनियों की ओर से उनके निवेश पर 2-3 फीसदी का गारंटीड मासिक रिटर्न देने का झूठा वादा करके ठगा गया था।पश्चिम बंगाल पुलिस ने आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत एलएफएस ब्रोकिंग, सैयद जियाजुर रहमान और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। इसके अलावा, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र राज्यों में भी सैयद जियाजुर रहमान और एलएफएस ग्रुप के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं।ईडी की जांच में पता चला कि सैयद जियाजुर रहमान, दिलीप कुमार मैती, मोहम्मद अनारुल इस्लाम और उनके साथियों ने सेबी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में हेरफेर करके अवैध निवेश योजनाएं चलाईं और निवेशकों को 2-3 फीसदी का गारंटीड मासिक रिटर्न देने के नाम पर उनके फंड को इकट्ठा करने और दूसरी जगह भेजने के लिए कई कंपनियों का जाल बनाया।आरोपियों ने शेयर ब्रोकिंग और अन्य निवेश गतिविधियों के लिए सेबी में रजिस्टर्ड एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर यह अवैध कारोबार चलाया। उन्होंने जानबूझकर एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम जैसी ही कई अन्य फर्में बनाईं। निवेशकों को यह विश्वास दिलाया गया कि वे सेबी में रजिस्टर्ड कंपनी में निवेश कर रहे हैं, जबकि असल में फंड एलएफएस ब्रोकिंग और पीएमएस सर्विसेज जैसी इसी तरह के नाम वाली फर्मों में भेजा जाता था।इससे पहले, इस मामले में ईडी ने मुख्य आरोपी सैयद जियाजुर रहमान सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोग फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा, इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ कोलकाता की विशेष अदालत में एक अभियोग याचिका भी दायर की गई है।.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत एक्शन लेते हुए 155 करोड़ की अचल संपत्तियां जब्त की हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड, उसकी संबंधित कंपनियों, फर्मों और सैयद जियाजुर रहमान सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ चल रही जांच में ये कार्रवाई की। इस सिलसिले में 155 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 212 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।ईडी की ओर से जब्त की गई संपत्तियों में पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के कई जिलों में स्थित भूमि, अपार्टमेंट, होटल, रिसॉर्ट और फैक्ट्री प्लॉट शामिल हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि ये संपत्तियां निवेशकों से 1600 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी से जुटाई गई रकम से खरीदी गई थीं। निवेशकों को आरोपियों के नियंत्रण वाली विभिन्न कंपनियों की ओर से उनके निवेश पर 2-3 फीसदी का गारंटीड मासिक रिटर्न देने का झूठा वादा करके ठगा गया था।पश्चिम बंगाल पुलिस ने आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत एलएफएस ब्रोकिंग, सैयद जियाजुर रहमान और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। इसके अलावा, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र राज्यों में भी सैयद जियाजुर रहमान और एलएफएस ग्रुप के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं।ईडी की जांच में पता चला कि सैयद जियाजुर रहमान, दिलीप कुमार मैती, मोहम्मद अनारुल इस्लाम और उनके साथियों ने सेबी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में हेरफेर करके अवैध निवेश योजनाएं चलाईं और निवेशकों को 2-3 फीसदी का गारंटीड मासिक रिटर्न देने के नाम पर उनके फंड को इकट्ठा करने और दूसरी जगह भेजने के लिए कई कंपनियों का जाल बनाया।आरोपियों ने शेयर ब्रोकिंग और अन्य निवेश गतिविधियों के लिए सेबी में रजिस्टर्ड एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर यह अवैध कारोबार चलाया। उन्होंने जानबूझकर एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम जैसी ही कई अन्य फर्में बनाईं। निवेशकों को यह विश्वास दिलाया गया कि वे सेबी में रजिस्टर्ड कंपनी में निवेश कर रहे हैं, जबकि असल में फंड एलएफएस ब्रोकिंग और पीएमएस सर्विसेज जैसी इसी तरह के नाम वाली फर्मों में भेजा जाता था।इससे पहले, इस मामले में ईडी ने मुख्य आरोपी सैयद जियाजुर रहमान सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोग फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा, इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ कोलकाता की विशेष अदालत में एक अभियोग याचिका भी दायर की गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kolkata Ed Action 1600 Crore Fraud Case Enforcement Directorate Ed Seizes Properties 155 Crore ईडी की बड़ी कार्रवाई 1600 करोड़ का फर्जीवाड़ा कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन प्रवर्तन निदेशालय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2025 Yamaha Aerox 155 Version S भारत में नए कलर और स्मार्ट टेक्नॉलजी के साथ लॉन्च, देखें कीमत-खासियत2025 Yamaha Aerox 155 Version S भारत में नए कलर और स्मार्ट टेक्नॉलजी के साथ लॉन्च, देखें कीमत-खासियतइंडिया यामाहा मोटर ने नया एरॉक्स 155 वर्जन एस स्कूटर पेश किया है। यह रेसिंग ब्लू और आइस फ्लूओ वर्मिलियन जैसे नए रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्मार्ट की टेक्नॉलजी भी है। आइस फ्लूओ वर्मिलियन रंग की एक्स शोरूम कीमत 1,53,430 रुपये है। स्कूटर में 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन...
Read more »

रिटेल निवेशकों को खूब पसंद आते हैं TATA के ये 2 शेयर, अब आ गया बड़ा टारगेट!रिटेल निवेशकों को खूब पसंद आते हैं TATA के ये 2 शेयर, अब आ गया बड़ा टारगेट!टाटा स्‍टील के शेयर आज 3.93% चढ़कर 155 रुपये पर था, जबकि TATA Motors के शेयर 1.06 प्रतिशत गिरकर 700.20 रुपये पर बंद हुआ.
Read more »

मिजोरम, मणिपुर और असम में 155 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स जब्त, चार गिरफ्तारमिजोरम, मणिपुर और असम में 155 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स जब्त, चार गिरफ्तारमिजोरम मणिपुर और असम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में 155 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स पकड़ी हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिजोरम के चंफाई जिले के जोटे गांव में असम राइफल्स ने बुधवार रात को एक तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सैनिकों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका जिसके पास कुछ सामान...
Read more »

22वें चीन-आसियान एक्सपो में 155 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर22वें चीन-आसियान एक्सपो में 155 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर22वें चीन-आसियान एक्सपो में 155 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर
Read more »

450 KG का वॉरहेड, 1,600 KM रेंज… जेलेंस्की ने ट्रंप से मांगी टॉमहॉक मिसाइल, मिली तो बढ़ जाएगी पुतिन की टेंश...450 KG का वॉरहेड, 1,600 KM रेंज… जेलेंस्की ने ट्रंप से मांगी टॉमहॉक मिसाइल, मिली तो बढ़ जाएगी पुतिन की टेंश...Tomahawk missiles: जेलेंस्की ने ट्रंप से टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें मांगी हैं. अगर ट्रंप इसे मंजूरी देते हैं तो रूस पर दबाव कई गुना बढ़ जाएगा और पुतिन बातचीत के लिए मजबूर हो सकते हैं. लेकिन खतरा भी उतना ही बड़ा है.
Read more »

'1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में', पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बीएल वर्मा का आश्वासन'1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में', पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बीएल वर्मा का आश्वासनकेंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खातों में डालने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि अगर बांधों की मरम्मत समय पर की गई होती तो यह स्थिति न...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:40:38