मिजोरम मणिपुर और असम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में 155 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स पकड़ी हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिजोरम के चंफाई जिले के जोटे गांव में असम राइफल्स ने बुधवार रात को एक तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सैनिकों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका जिसके पास कुछ सामान...
आइएएनएस, आइजल। मिजोरम, मणिपुर और असम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में 155 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स पकड़ी हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिजोरम के चंफाई जिले के जोटे गांव में असम राइफल्स ने बुधवार रात को एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इलाके की गहन तलाशी की इस अभियान के दौरान सैनिकों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसके पास कुछ सामान था। जब सैनिकों ने उससे सवाल किया तो वह व्यक्ति सारा सामान छोड़कर घने जंगल में भाग गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके की गहन तलाशी की और फिर 34.
218 किलोग्राम प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन की गोलियां बरामद की, जिनकी कीमत 102.65 करोड़ रुपये से अधिक है। 8.4 लाख रुपये की 12 ग्राम हेरोइन जब्त की खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स ने आइजल जिले के जेमाबाक इलाके में बुधवार की रात को एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान इस व्यक्ति के पास से 12 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 8.4 लाख रुपये है। वहीं, मणिपुर में भी सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 40 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर और मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की। इंफाल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि म्यांमार की सीमा से लगे तेंगनौपाल जिले में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान नशीले पदार्थों की जब्ती और गिरफ्तारियां हुईं। असम के कछार में 12 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पुलिस ने कछार जिले में 12 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स जब्त किए हैं और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिले के कथलबस्ती इलाके में एक बड़े मादक पदार्थ रोधी अभियान में 40,000 याबा टैबलेट जब्त किए। मुख्यमंत्री ने इस जब्ती के लिए पुलिस की प्रशंसा की। याबा देश में प्रतिबंधित है क्योंकि इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan Train Hijack: রাতভর গুলির লড়াইয়ে খতম ২৭ জঙ্গি, অপহৃত এক্সপ্রেস ট্রেন থেকে ১৫৫ পণবন্দিকে বের করে আনল সেনাPakistan Train Hijack: রাতভর গুলির লড়াইয়ে খতম ২৭ জঙ্গি, অপহৃত এক্সপ্রেস ট্রেন থেকে ১৫৫ পণবন্দিকে বের করে আনল সেনা
Read more »
पाकिस्तान: हाइजैक हुई ट्रेन से 155 बंधक छूटे, 27 चरमपंथी ढेरपाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाइजैक हुई ट्रेन से 155 बंधक यात्रियों को छुड़ा लिया गया है. बलोच लिबरेशन आर्मी ने इस ट्रेन को हाइजैक किया है और उसने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है.
Read more »
IPL 2025: डेल स्टेन ने इन दो खिलाड़ियों को बताया टी20 क्रिकेट का सबसे बेस्ट गेंदबाजDale Steyn Picks Jasprit Bumrah and kagiso Rabada as Best T20I Bowler: स्टेन ने कहा कि सिर्फ 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना काफी नहीं है.
Read more »
देश के 155 बड़े जलाशयों में कुल क्षमता का 47% पानी - सेंट्रल वाटर कमीशन रिपोर्टमानसून सीजन आमतौर पर 1 जून के आसपास शुरू होता है और पूरे देश को कवर करने में मानसून को कुछ हफ्ते लगते हैं. ऐसे में विशेषकर उत्तरी भारत के राज्यों में बड़े जलाशयों में स्टोरेज लेवल में कमी पर सरकार को कड़ी नजर रखनी होगी.
Read more »
2025 Yamaha Aerox 155 Version S भारत में नए कलर और स्मार्ट टेक्नॉलजी के साथ लॉन्च, देखें कीमत-खासियतइंडिया यामाहा मोटर ने नया एरॉक्स 155 वर्जन एस स्कूटर पेश किया है। यह रेसिंग ब्लू और आइस फ्लूओ वर्मिलियन जैसे नए रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्मार्ट की टेक्नॉलजी भी है। आइस फ्लूओ वर्मिलियन रंग की एक्स शोरूम कीमत 1,53,430 रुपये है। स्कूटर में 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन...
Read more »
रिटेल निवेशकों को खूब पसंद आते हैं TATA के ये 2 शेयर, अब आ गया बड़ा टारगेट!टाटा स्टील के शेयर आज 3.93% चढ़कर 155 रुपये पर था, जबकि TATA Motors के शेयर 1.06 प्रतिशत गिरकर 700.20 रुपये पर बंद हुआ.
Read more »
