How to Port in BSNL: भारत में BSNL की 4G सर्विस शुरू हो चुकी है। साल के आखिर में BSNL 5G सर्विस को भी शुरू कर सकता है। अब कई लोग BSNL में अपनी सिम को पोर्ट करना चाहते हैं, ताकि किफायती रिचार्ज प्लान का आनंद उठाया सकें।
How to Port in BSNL : भारत संचार निगम लिमिटेड ने देशभर में अपनी 4G सर्विस शुरू की है। इस नई सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में तेज और किफायती इंटरनेट सुविधा पहुंचाना है। BSNL की यह पहल ग्राहकों को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह की सेवाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। अगर आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को BSNL में पोर्ट करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है। आइए जानते हैं कि आप कैसे BSNL की 4G सेवा का लाभ उठा सकते हैं और अपने नंबर को पोर्ट कर सकते हैं?BSNL पर होता है सस्ता रिचार्जBSNL की 4G सेवा ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड, किफायती प्लान और बेहतर नेटवर्क कवरेज देगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें। 4G सर्विस शुरू हो के साथ ही कुछ लोग अपने मोबाइल नंबर को BSNL पर पोर्ट कराना चाह रहे हैं। BSNL का सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज 107 रुपये से शुरू होता है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर 200 मिनट पर बात की जा सकती हैं। 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलता है।BSNL की सिम को पोर्ट करने की प्रोसेस सबसे पहले अपने मोबाइल से 1900 पर एक SMS भेजें। SMS में टाइप करें- ‘PORT आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर’ । बता दें कि जम्मू-कश्मीर के प्रीपेड ग्राहकों को SMS भेजने की बजाय 1900 पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको UPC मिलेगा, जो चार दिनों तक Valid रहेगा। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट लाइसेंस वाले क्षेत्रों में UPC 30 दिनों तक वैध होता है या जब तक नंबर पोर्ट नहीं हो जाता, जो भी पहले हो। अब अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाना होगा। वहां आपको एक कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। पोर्टिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। आप अधिकृत फ्रेंचाइजी या रिटेलर के पास भी जा सकते हैं। पोर्टिंग प्रोसेस के लिए आपको एक नया BSNL सिम कार्ड दिया जाएगा। पोर्टिंग अनुरोध स्वीकृत होने के बाद BSNL आपको पोर्टिंग की तारीख और समय के बारे में सूचित करेगा। बताए गए समय पर आपको अपना पुराना सिम कार्ड हटाकर नया बीएसएनएल सिम कार्ड डालना होगा। अगर आपको पोर्टिंग के दौरान कोई समस्या आती है, तो आप टोल-फ्री नंबर 1800-180-1503 या 1503 पर संपर्क कर सकते हैं।.
How to Port in BSNL : भारत संचार निगम लिमिटेड ने देशभर में अपनी 4G सर्विस शुरू की है। इस नई सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में तेज और किफायती इंटरनेट सुविधा पहुंचाना है। BSNL की यह पहल ग्राहकों को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह की सेवाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। अगर आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को BSNL में पोर्ट करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है। आइए जानते हैं कि आप कैसे BSNL की 4G सेवा का लाभ उठा सकते हैं और अपने नंबर को पोर्ट कर सकते हैं?BSNL पर होता है सस्ता रिचार्जBSNL की 4G सेवा ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड, किफायती प्लान और बेहतर नेटवर्क कवरेज देगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें। 4G सर्विस शुरू हो के साथ ही कुछ लोग अपने मोबाइल नंबर को BSNL पर पोर्ट कराना चाह रहे हैं। BSNL का सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज 107 रुपये से शुरू होता है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर 200 मिनट पर बात की जा सकती हैं। 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलता है।BSNL की सिम को पोर्ट करने की प्रोसेस सबसे पहले अपने मोबाइल से 1900 पर एक SMS भेजें। SMS में टाइप करें- ‘PORT आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर’ । बता दें कि जम्मू-कश्मीर के प्रीपेड ग्राहकों को SMS भेजने की बजाय 1900 पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको UPC मिलेगा, जो चार दिनों तक Valid रहेगा। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट लाइसेंस वाले क्षेत्रों में UPC 30 दिनों तक वैध होता है या जब तक नंबर पोर्ट नहीं हो जाता, जो भी पहले हो। अब अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाना होगा। वहां आपको एक कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। पोर्टिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। आप अधिकृत फ्रेंचाइजी या रिटेलर के पास भी जा सकते हैं। पोर्टिंग प्रोसेस के लिए आपको एक नया BSNL सिम कार्ड दिया जाएगा। पोर्टिंग अनुरोध स्वीकृत होने के बाद BSNL आपको पोर्टिंग की तारीख और समय के बारे में सूचित करेगा। बताए गए समय पर आपको अपना पुराना सिम कार्ड हटाकर नया बीएसएनएल सिम कार्ड डालना होगा। अगर आपको पोर्टिंग के दौरान कोई समस्या आती है, तो आप टोल-फ्री नंबर 1800-180-1503 या 1503 पर संपर्क कर सकते हैं।
How To Port In BSNL Sim BSNL 4G Launched BSNL 4G Launch In India Bsnl Toll Free Number Bsnl Me Kaise Port Karen Bnsl Me Port Karne Ka Tarika बीएसएनएल में कैसे पोर्ट करें बीएसएनएल में पोर्ट करने का तरीका बीएसएनएल में कैसे पोर्ट कर सकते हैं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी कल करेंगे BSNL 4G का शुभारंभ, 98 हजार साइटों से शुरू होगा स्वदेशी 4G नेटवर्कBSNL के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को देश में कंपनी की 4जी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।
Read more »
BSNL 4G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, इसी साल सरकारी 5G आने की भी उम्मीदBSNL 4G Launch: भारत में BSNL की 4G सर्विस लॉन्च हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के आखिर तक 5G सर्विस भी लॉन्च हो सकती है। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम है।
Read more »
5G को टक्कर देगा BSNL 4G? 6G की चर्चा के बीच कितना असरदार होगा स्वदेशी नेटवर्कBSNL 4G Launch: भारत के दूरसंचार इतिहास में आज का दिन मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क की शुरुआत करेंगे. पूरी तरह भारत में निर्मित यह नेटवर्क देश को डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम देगा.
Read more »
देशवासियों को तोहफा, PM मोदी ने किया स्वदेशी 4जी नेटवर्क का आगाज, 97500 साइट्स पर फैसिलिटीBSNL की 25वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री ने 97,500 से ज्यादा मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया.4G रोलआउट से BSNL के 9 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा
Read more »
BSNL 4G Launch : ये हैं बीएसएनएल के शानदार रिचार्ज, कम खर्च में खूब सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंगबीएसएनएल की 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है। सरकारी कंपनी के पास ग्राहकों के लिए कई आकर्षक प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स हैं। उनमें से कुछ की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
Read more »
PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क, 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटनBSNL की स्वदेशी 4G सर्विस लॉन्च हो गई है. पीएम मोदी ने ओडिशा से इस सर्विस को लॉन्च किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 97,500 मोबाइल टावर्स का भी उद्घाटन किया है. BSNL 4G सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसे फ्यूचर में अपग्रेड भी किया जा सकता है. इस सर्विस से बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
Read more »
