हल्द्वानी: भारत में औषधीय प्रणाली से उपचार पौराणिक कालों से होती आ रही है. इसमें वैद्य के द्वारा कई तरह की पत्तियों से जड़ी बूटियां बनाई जाती हैं. इस तरह से उपचार किया जाता था, लेकिन यह प्रणाली धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है. आज भी हमारे आसपास कई ऐसे पौधे हैं, जिससे आप अपना उपचार स्वयं कर सकते हैं. इसमें से ही एक पौधा अरंडी का है.
हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि इसके बीज से लेकर पत्ती तक सब उपयोगी होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार अगर आरंडी के पत्ते को दर्द वाले स्थान पर बांध दिया जाए, तो वह दर्द को दूर करने में मदद करता है.
साथ ही इसकी पत्तियों से गांठिया का दर्द भी ठीक किया जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार अरंडी के पत्ते का लेप लगाकर दर्द वाले स्थान पर रात भर पट्टी से बांधकर रखें तो उनको दर्द से काफी राहत मिलेगी. बता दें कि अरंडी के पौधे से तेल-साबुन, ईंधन, पेंट और दवाएं बनती हैं. इस पौधे को ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रेड़ी भी कहते हैं. अरंडी से डाई, डिटर्जेंट, पॉलिश, पेंट, लुब्रिकेंट से लेकर पॉलिश तक 250 से ज्यादा तरह की चीजें बनाई जाती हैं. आयुर्वेद में अरंडी यानी कैस्टर के पत्ते, बीज, फूल और जड़ हर हिस्से का इस्तेमाल दवाओं के तौर पर होता रहा है. सूजन और मांसपेशियों के दर्द में अरंडी के पत्तों का पेस्ट काफी राहत प्रदान करता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं. इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से तत्काल राहत मिलती है. इसके अलावा पेट के रोग और दस्त में भी अरंडी के पत्तों का काढ़ा दस्त और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं में उपयोगी होता है. यह पाचन तंत्र को सुधारता है और आंतों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है. इसके सेवन से पेट के दर्द और अपच में भी राहत मिलती है. कई बार हमें चोट लगती है. वह चोट दिखाई नहीं देती, लेकिन दर्द का अहसास होता है. इसे गुम चोट कहा जाता है. गुम चोट के दर्द को कम करने के लिए भी अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप तेल गर्म करें, इसमें अरंडी के पत्ते डालें और दर्द वाली जगह पर लगाएं. इससे आपके दर्द में आराम मिलेगा, चोट की लालिमा भी कम होगी. जब ब्रेस्ट में गांठ बन जाती है, तो कई बार उसमें दर्द और सूजन होने लगती है. ऐसे में आप उसे कम करने के लिए भी आरंडी का इस्तेमाल कर सकते है. आरंडी के पत्तों को गर्म कर दर्द वाली जगह और सूजन वाली जगह में लगा सकते हैं. इससे आपको काफी राहत मिलेगी.
अरंडी दूर करता है जोड़ों का दर्द अरंडी के पत्ते अरंडी के फायदे अरंडी का उपयोग Castor Plant Castor Relieves Joint Pain Castor Leaves Benefits Of Castor Use Of Castor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डेंगू को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है इस हरे पत्ते का जूस!डेंगू को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है इस हरे पत्ते का जूस!
Read more »
गुणों की खान है ये आयुर्वेदिक चीजें, विटामिन बी12 की कमी को करेगा झट से दूरगुणों की खान है ये आयुर्वेदिक चीजें, विटामिन बी12 की कमी को करेगा झट से दूर
Read more »
Monsoon Diet: बारिश के मौसम में कभी न खाएं ये 4 चीजें, वरना बीमारियों को बेवजह मिलेगी दावतMonsoon Restricted Foods: कई खाने-पीने की चीजें ऐसी हैं जो आम दिनों में काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इनका सेवन खतरनाक हो सकता है.
Read more »
यूपी: कोहरे से विमान सेवा नहीं होगी प्रभावित, ड्रोन तकनीक से हटाएंगे हवाई अड्डों से कोहरा, ये है पूरा प्लानAir services in fog: भारी कोहरा पड़ने से विमान सेवाएं आमतौर पर प्रभावित हो जाती हैं। अब इससे बड़ी राहत मिल सकती है। इस परियोजना पर काम शुरू हो रहा है।
Read more »
Sawan 2024: सावन के तीसरे सोमवार पर भोलेनाथ को लगाएं ये प्रिय भोग, चमक जाएगी किस्मतऐसी मान्यता है कि सावन (Sawan) में महादेव की विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है और जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं.
Read more »
रात की इस गलती से तेजी से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल, नसें हो जाती हैं ब्लॉकशरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की कई वजहें होती हैं जैसे मोटापा, फिजिकल एक्टिविटी कम करना, स्मोकिंग करना, ज्यादा सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट युक्त चीजें खाना या फिर आपकी फैमिली हिस्ट्री.
Read more »
