IIT कानपुर ने ऐसा क्या सॉफ्टवेयर बना दिया....देश-दुनिया से आ रही भारी डिमांड

आईआईटी कानपुर का साइबर अटैक सॉफ्टवेयर News

IIT कानपुर ने ऐसा क्या सॉफ्टवेयर बना दिया....देश-दुनिया से आ रही भारी डिमांड
साइबर अटैक सॉफ्टवेयरआईआईटी कानपुर की खोजKanpur News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Cyber Attack Protect Software: आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार किया गया यह आई मिराज सॉफ्टवेयर एक प्रकार से हैकर को भ्रमित करता है. हैकर जिस वेबसाइट को ओरिजिनल वेबसाइट समझकर उस पर अटैक करता है वह.........

रिपोर्ट- अखंड प्रताप सिंह कानपुर: देश और दुनिया में लगातार साइबर अटैक के मामले बढ़ रहे हैं. निजी संस्थान हो या सरकारी संस्थान उनकी वेबसाइट पर साइबर अटैक होता है और उनका डाटा चोरी कर लिया जाता है और उसका गलत इस्तेमाल किया जाता है.

अब ऐसे ही साइबर अटैक से निजी और सरकारी संस्थानों को बचाने के लिए आईआईटी कानपुर के एक इनक्यूबेटर ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जो एक क्लोन वेबसाइट बना देगा और साइबर अपराधी उसके फेर में पड़ जाएगा और उसी पर अटैक कर देगा. इससे संस्थान को साइबर अटैक के बारे में पता चल जाएगा और वह प्रिकॉशन लेकर अपनी ओरिजिनल वेबसाइट से डाटा को बचा सकेगा और उसकी वेबसाइट सेफ बनी रहेगी. देश और दुनिया में साइबर अटैक बड़ी चुनौती आईआईटी कानपुर से मिले डाटा के अनुसार देश और दुनिया में साल में करीब 3 लाख से अधिक मामले हैकिंग के दर्द हो चुके हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितनी बड़ी समस्या बन चुका है. ऐसे में आईआईटी कानपुर द्वारा जो यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. यह देश और दुनिया के ऐसे सभी संस्थाओं के डाटा को बचाने के लिए कारगर साबित होगा जिनका डाटा गोपनीय है और उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार किया गया यह आई मिराज सॉफ्टवेयर एक प्रकार से हैकर को भ्रमित करता है. हैकर जिस वेबसाइट को ओरिजिनल वेबसाइट समझकर उस पर अटैक करता है वह एक प्रकार का मिराज होता है जिसको साधारण भाषा में क्लोन कह सकते हैं. वहीं जब उस वेबसाइट पर हमला होता है तो इसके बारे में सॉफ्टवेयर डिटेक्ट कर लेता है और वह संस्थान को जानकारी देगा कि आपकी वेबसाइट पर साइबर हमले का खतरा बना हुआ है जिसके बाद कंपनी या संस्थान प्रिकॉशन लेकर खुद को साइबर अटैक से बचा सकेगा और अपने डेटा को सुरक्षित कर सकेगा. आईआईटी कानपुर के छात्र और ट्रैकल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक शुभाशीष ने बताया कि उनके द्वारा यह खास आई मिराज सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जो देश और दुनिया के संस्थानों के डाटा को सुरक्षित करने में बेहद कारगर साबित होगा. यह साइबर अटैक की चेतावनी पहले ही संस्थान को दे देगा. ऐसे में अपने डेटा को सुरक्षित करना आसान होगा. उन्होंने बताया कि देश और दुनिया भर में कई संस्थाओं द्वारा उनके सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाने लगा है. मुख्य रूप से बैंकिंग के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ऑपरेशन के क्षेत्र में इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बड़ी संख्या में हो रहा है क्योंकि वहां पर जरूरी और गोपनीय डेटा होता है जिसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

साइबर अटैक सॉफ्टवेयर आईआईटी कानपुर की खोज Kanpur News Cyber Attack Cyber Attack Protection Software Cyber Security Protection Software What Software Do Cyber Security Use

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोलकाता में भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर पानी भर गयाकोलकाता में भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर पानी भर गयाकोलकाता से बड़ी खबर आ रही है। भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। एयरपोर्ट की पार्किंग Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पड़ोसी देश जैसा घटनाक्रम भारत में होने का साजिशन नैरेटिव चला रहे कुछ लोग : उपराष्‍ट्रपति धनखड़पड़ोसी देश जैसा घटनाक्रम भारत में होने का साजिशन नैरेटिव चला रहे कुछ लोग : उपराष्‍ट्रपति धनखड़उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जोधपुर में कहा कि देश विरोधी ताकतें वैधता प्राप्त करने के लिए संवैधानिक संस्थानों को प्लेटफार्म बना रही हैं और देश तोड़ने को तत्पर हैं.
Read more »

बांग्‍लादेश जैसा घटनाक्रम भारत में होने का साजिशन नैरेटिव चला रहे कुछ लोग : उपराष्‍ट्रपति धनखड़बांग्‍लादेश जैसा घटनाक्रम भारत में होने का साजिशन नैरेटिव चला रहे कुछ लोग : उपराष्‍ट्रपति धनखड़उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जोधपुर में कहा कि देश विरोधी ताकतें वैधता प्राप्त करने के लिए संवैधानिक संस्थानों को प्लेटफार्म बना रही हैं और देश तोड़ने को तत्पर हैं.
Read more »

बुलेट पर रील बना रहे थे युवक, अचानक लगा दिया जानलेवा कट, पीछे से आ रही कार ने कर दिया ऐसा हालबुलेट पर रील बना रहे थे युवक, अचानक लगा दिया जानलेवा कट, पीछे से आ रही कार ने कर दिया ऐसा हालBijnor News: सोशल मीडिया पर बिजनौर के नेशनल हाईवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बुलेट सवार दो युवकों को कार ने उड़ा दिया. घटना के वक्त बाइक सवार रील बना रहे थे.
Read more »

चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट ने कहा 'इन पेरेंट्स को बच्‍चा कभी माफ नहीं करेगा, अभी भी सुधरने का है टाइम'चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट ने कहा 'इन पेरेंट्स को बच्‍चा कभी माफ नहीं करेगा, अभी भी सुधरने का है टाइम'जानिए क्‍यों माता-पिता को अपने बच्‍चों की हर डिमांड को तुरंत पूरा करने से बचना चाहिए और यदि वे ऐसा करते हैं, तो इससे बच्‍चे को क्‍या नुकसान हो सकते हैं?
Read more »

बेंगलुरु के डॉक्टरों ने लिवर फेलियर से जूझ रही महिला को दिया जीवनदानबेंगलुरु के डॉक्टरों ने लिवर फेलियर से जूझ रही महिला को दिया जीवनदानबेंगलुरु के डॉक्टरों ने लिवर फेलियर से जूझ रही महिला को दिया जीवनदान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:52:43