सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई योजना शुरू की है. इस योजना के तहत युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग के साथ 5 हजार से 9 हजार तक हर माह आर्थिक मदद भी मिलेगी. बलिया जनपद के सरकारी, सहकारी, निगम और निजी उद्योग या अधिष्ठान में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग ले सकते हैं. बलिया में इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
बलिया. अगर आप भी कुछ बड़ा रोजगार या नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग के साथ 5 हजार से 9 हजार तक हर माह आर्थिक मदद भी मिलेगी.
बलिया जनपद के सरकारी, सहकारी, निगम और निजी उद्योग या अधिष्ठान में प्रशिक्षण यानी अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए आईटीआई या फिर फ्रेशर पास अभ्यर्थी इसके पात्र हैं. बलिया जनपद में इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन के वक्त इन कागजातों की पड़ेगी जरूरत बलिया के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. जिसमें नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर मासिक आर्थिक सहयोग के साथ रोजगार के लिए प्रोत्साहित करती है. अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी इस htps://www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के लिए आवेदन करते वक्त मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार नंबर, पासपोर्ट साइज, योग्यता डिग्री/प्रोविजनल प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक/बैंक खाता, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पहचान प्रमाण जैसे- पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि की की जरूरत पड़ेगी. ऑनलाइन आवेदन के बाद इसके कागजात बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जमा करना होगा. अप्रेंटिस के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क जनपद-बलिया के उद्योग या अधिष्ठानों की बात करें तो उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम, उप्र. जल निगम, बलिया, उप्र. जल निगम, बलिया , नगर पालिका परिषद नगर पंचायत, विद्युत वितरण बलिया, लो.नि.वि. बलिया, निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम, नलकूप खंड द्वितीय, पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, फ्रेंड्स कम्प्यूटर, अंकूर प्लास्टिक इण्डस्ट्रीज, आदर्श इंटरप्राइजेज, निधी उद्योग जैसे तमाम सरकारी और निजी उद्योग या अधिष्ठान में सम्पर्क कर अप्रेंटिस योजना का लाभ ले सकते हैं. अधिक जानकारी लेने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया के अप्रेंटिस प्रभारी से सम्पर्क स्थापित कर सकते है.
Government Scheme Apply Like This For Free Apprentice Training Government Provide Financial Support How To Apply For Free Apprentice Training Documents Required For Free Apprentice Training Who Is Eligible For Free Apprentice Training सरकारी योजना का ऐसे उठाएं लाभ फ्री में कहां कर सकते हैं अप्रेंटिस अप्रेंटिस के लिए किन कागजातों की पड़ेगी जरूरत योजना का लाभ लेने के लिए कहां करें सपर्क सरकार से कितनी मिलेगी आर्थिक मदद फ्री अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए कैसे करें आवेदन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बालों को नेचुरली काला करने के लिए नारियल तेल में मिला कर लगा लें ये 3 चीजें, सफेद बाल फिर से हो सकते हैं कालेCoconut Oil For White Hair: अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो आप नारियल तेल में कुछ चीजों को मिला कर लगा सकते हैं.
Read more »
सावधान! आपकी मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है ज्यादा गुस्सा, ऐसे करें कंट्रोलआज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके, जिनकी मदद से आप अपने गुस्से को चुटकियों में काबू कर सकते हैं.
Read more »
DigiLocker पर ड्राइविंग लाइसेंस कैसे एक्सेस करें, जानें यहांअगर आप हर जगह अपनी ड्राइविंग लाइसेंस को फिजिकली ले जाने का ऑप्शन चाहते हैं, तो आप DigiLocker ऐप का यूज कर सकते हैं.
Read more »
घर पर अकेली रहती थी लड़की, चोर-उचक्कों का रहता था डर, निंजा टेक्निक से हो गई सुरक्षित!वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर पर अकेले रहने वाली लड़की खुद की सुरक्षा के लिए ऐसे-ऐसे निंजा टेक्निक का इस्तेमाल कर रही है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे.
Read more »
Janmashtami WhatsApp Stickers: इस जन्माष्टमी अपने लोगों को हाथ से बने व्हाट्सएप स्टिकर भेजेंगैजेट्स अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर व्हाट्सएप स्टिकर बनाकर अपने लोगों को भेजना चाहते हैं, तो यहां वो स्टेप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं.
Read more »
बकरी पालन से करें लाखों की कमाई, सरकार दे रही सब्सिडी, यहां करें आवेदनGoat Farming: अगर आप बकरी पालन का बिजनेस करना चाहते हैं तो आप यूपी सरकार की तरफ से मिल रही सब्सिडी से बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
Read more »