इजराइल ने गाजा के कमाल अदवान अस्पताल को सीज कर लिया है साथ ही 240 लड़ाकों को अरेस्ट किया है. इजराइल का दावा है कि यह हॉस्पिटल हमास का कमांड सेंटर है.
इजराइल ने गाजा के कमाल अदवान अस्पताल को सीज कर लिया है साथ ही 240 लड़ाकों को अरेस्ट किया है. इजराइल का दावा है कि यह हॉस्पिटल हमास का कमांड सेंटर है. गाजा में हमास के खिलाफ लंबे समय से इजरायल जंग छेड़े हुए है. इसके चलते गाजा पट्टी तबाह हो चुकी है. आंकड़ों की मानें तो गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान में 45,400 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं करीब 23 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. बीते 1 साल से चल रही इस जंग ने गाजा को खंडहर में बदल दिया है.
जो लोग यहां के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं, वे नरक जैसा जीवन जी रहे हैं. हाल ही में सर्दी के कारण मासूम बच्चे की मौत की खबर आई है. अब इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा की एक हॉस्पिटल पर कब्जा कर लिया है.इजरायली सुरक्षा बलों ने नॉर्थ गाजा स्थित कमाल अदवान हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. हुस्साम अबू सफिया सहित 240 से अधिक फिलिस्तीनियों को हिरासत में लिया है. इसमें दर्जनों मेडिकल कर्मचारी शामिल हैं. इजराइली सेना का कहना है कि हमास अपने सैन्य अभियानों के लिए इस हॉस्पिटल का इस्तेमाल कमांड सेंटर के तौर पर कर रहा था. साथ ही गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध हमास के आतंकवादी हैं. इससे पहले इजरायली सेना ने इस हॉस्पिटल पर छापा मारने का वीडियो जारी किया था.इधर हमास ने इजरायल के इस दावे को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है. साथ ही कहा है कि हमास का कोई भी लड़ाका अस्पताल में नहीं था. हालांकि हमास ने 240 गिरफ्तारियों पर कोई टिप्पणी अब तक नहीं की है. इजराइली सेना ने कहा कि कमाल अदवान हॉस्पिटल में यह ऑपरेशन चलाने से पहले 350 मरीजों और चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल से रेस्क्यू किया गया था, जबकि अन्य 95 को स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के समन्वय से ऑपरेशन के दौरान इंडोनेशियाई अस्पताल में पहुंचाया गय
GAZA ISRAEL HOSPITAL HMAS ARRESTS MILITARY OPERATION CONFLICT
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ में कांग्रेस के विधानसभा घेराव को रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दियालखनऊ में आज होने वाले कांग्रेसियो के विधानसभा घेराव को कमजोर करने के लिए जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया है।
Read more »
यूएई ने गाजा में अस्पताल पर आग लगाने की घटना पर इजरायल की कड़ी निंदा कीयूएई ने इजरायली सैनिकों द्वारा उत्तरी गाजा पट्टी में कमाल अदवान अस्पताल को जलाने की घटना पर कड़ी निंदा की है और इसे अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का घृणित उल्लंघन बताया है।
Read more »
इजरायल में गाजा अस्पताल में सैन्य अभियान: 240 से अधिक आतंकवादियों की गिरफ्तारीइजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने गाजा के कमाल अदवान अस्पताल में एक सैन्य अभियान के दौरान प्रमुख हमास सदस्यों सहित 240 से अधिक आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Read more »
इजराइल ने गाजा में अस्पताल पर छापा मारा, 240 लोगों को गिरफ्तार कियाइजराइल ने गाजा पट्टी में कमाल अदवान अस्पताल पर छापा मारा और अस्पताल के निदेशक सहित 240 लोगों को गिरफ्तार किया। इस्राइली सेना ने दावा किया है कि अस्पताल हमास आतंकवादियों के एक आधार के रूप में काम कर रहा था, लेकिन इस दावे को लेकर अभी कोई प्रमाण नहीं सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और इस्राइली सेना द्वारा अस्पताल के निदेशक के साथ की गई कथित पिटाई पर चिंता व्यक्त की है।
Read more »
इजरायल ने कमाल अदवान अस्पताल पर छापा मारा, 240 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कियाइजरायली सुरक्षा बलों ने कमाल अदवान अस्पताल पर छापा मारा और डॉक्टरों और मेडिकल कर्मचारियों सहित 240 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
इज़राइल सेना ने गाज़ा में एक अस्पताल पर छापेमारी की और 240 लोगों को गिरफ्तार कियाइज़राइली सेना ने उत्तरी गाज़ा में कमाल अदवान अस्पताल पर छापेमारी की और 240 लोगों को गिरफ्तार किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
Read more »
