भारतीय रेलवे ने रात के समय ट्रेन यात्रा के लिए कुछ अनिवार्य नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर यात्रियों को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
भारतीय रेलवे परिवहन प्रणाली की रीढ़ है और हर दिन लाखों यात्री ट्रेनों से सफर करते है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे कई सुविधाएं प्रदान करता है और इसके लिए कई नियम बनाए गए हैं। अगर आप भी ट्रेनों से अक्सर सफर करते हैं, तो आज हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पालन हर यात्री को रात के समय करना अनिवार्य है। यदि आप रात के समय कोई नियम तोड़ते हैं, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है, वहीं स्थिति को देखते हुए ट्रैवल टिकट एग्जामिनर (TTE) यात्री को रेलवे स्टेशन आने
पर ट्रेन से नीचे भी उतार सकता है। आइए जानते हैं रात के इन नियमों के बारे में। रात के समय गाना बजाना ट्रेन का सफर हर किसी को पसंद है। वहीं सफर का मजा उस समय दुगुना हो जाता है, जब आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। हालांकि जब हम अपने मनपसंद लोगों के साथ ट्रैवल करते हैं, तो मौज मस्ती, गाने- बजाने का काफी मन करता है। हालांकि भारतीय रेलवे की ट्रेनों में आप ये सब कर सकते हैं, लेकिन दिन में ही, रात में आप ये सब नहीं कर सकते, क्योंकि रात के नियम अलग है। भारतीय रेलवे के अनुसार, लाउडस्पीकर पर आप रात के समय म्यूजिक नहीं बजा सकते और न ही मुंह से जोर- जोर से गा सकते हैं। अगर आप रात के समय ट्रेन में म्यूजिक सुनना चाहते हैं, तो इयरफोन का इस्तेमाल करते हुए कम डेसिबल लेवल पर म्यूजिक सुनने की सलाह दी जाती है।धीरे ही करें फोन पर बात रेलवे के नियम के अनुसार, रात 10 बजे के बाद ट्रेन के कोच में सफर करने वाले हर एक यात्री को तेज आवाज में मोबाइल पर बात करने की अनुमति नहीं है। अगर कोई इस नियम को तोड़ता हुआ पाया गया, तो उसे भारी जुर्माने का भुगतान करना होगा। बता दें, सफर के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो और यात्री चैन की नींद सो सकें, इसके लिए रेलवे की ओर से ये नियम बनाए गए हैं। रात के समय नहीं कर सकते हैं लाइट ऑन रात के समय ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रात 10:00 बजे के बाद लाइट्स ऑन रखने की अनुमति नहीं है हालांकि, ट्रेनों में 'नाइट लाइट' जलेगी। वहीं इमरजेंसी होने पर लाइन ऑन की जा सकती है। भारतीय रेलवे ने सभी यात्रियों को सूचित किया है कि रात के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमों का पालन करना होगा और ऐसा न करने की स्थिति में अधिकारी जुर्माने के रूप में उचि
TRAVEL RULES RAILWAY RULES NIGHT TRAVEL TRAIN TRAVEL PENALTY
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खाद्य पदार्थों में केमिकल के इस्तेमाल पर लगेगा भारी जुर्माना, सुल्तानपुर में लागू हुआ यह नियमSultanpur News: खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी लोगों के साथ एक बड़ा धोखा है. मिलावट कई तरह की होती हैं. कई बार खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने से लेकर तमाम कामों के लिए उनमें कई केमिकल इस्तेमाल होते हैं. ये लोगों की सेहत के लिए जानलेवा भी होते हैं.
Read more »
बादशाह को गुरुग्राम में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्मानारैपर बादशाह गुरुग्राम में पंजाबी गायक करण औजला के एक कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया और वो मूसीबत में पड़ गए. पुलिस ने बादशाह पर जुर्माना लगाया.
Read more »
रणची रेलवे मैंडल की 28 ट्रेनों के नंबर में बदलावरणची रेल मंडल से वर्तमान में परिचालित 28 ट्रेनों के ट्रेन नंबर में वर्ष 2025 में परिवर्तन किया जाएगा। ये परिवर्तन दो चरणों में किए जाएंगे।
Read more »
अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार परयूएस फेडरल बैंक की रात में की गई रेत कटौती ने अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट ला दी है जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.
Read more »
Deloitte को ऑडिटिंग में चूक को लेकर NFRA से ₹2 करोड़ का जुर्मानाDeloitte पर ऑडिटिंग में चूक को लेकर NFRA ने करीब ₹2 करोड़ का जुर्माना लगाया है
Read more »
मैग्नस कार्लसन को जींस पहनने पर चेस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गयाफिडे के ड्रेस कोड नियम तोड़ने पर पांच बार के वर्ल्ड चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को 200 डॉलर का जुर्माना और वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्स चेस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।
Read more »
