आर्थिक सर्वे से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्‍स 40 हजार के करीब

United States News News

आर्थिक सर्वे से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्‍स 40 हजार के करीब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

संसद में आर्थिक सर्वे पेश होने से पहले सेंसेक्स हुआ मजबूत

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट से पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 75 अंकों तक मजबूत होकर 39,920 के स्‍तर तक पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी करीब 30 अंक की तेजी के साथ 11,945 के स्‍तर पर आ गया.

बाजार की तेजी को देखते हुए उम्‍मीद की जा रही है कि सेंसेक्‍स 40 हजार के जादूई आंकड़े को एक बार फिर पार कर जाएगा. वहीं निफ्टी भी 12 हजार के स्‍तर पर रह सकता है. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आर्थिक सर्वेक्षण आज यानी गुरुवार को संसद में पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वे पेश करेंगी. आर्थिक सर्वे रिपोर्ट को बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है. अक्सर देश का आर्थिक सर्वे आम बजट के लिए नीति दिशा-निर्देश के रूप में कार्य करता है.इससे पहले बुधवार को बुधवार को भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि लगातार तीसरे सत्र में सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 22.77 अंकों यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 39 हजार 839 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 6.45 अंकों यानी 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 11 हजार 916 पर रहा. बुधवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 39 हजार 935 के स्‍तर पर रहा, जबकि निचला स्तर 39 हजार 732 रहा. इसी तरह निफ्टी भी 11 हजार 945 के स्तर तक उछला, जबकि इसका निचला स्तर 11 हजार 887 रहा.दरअसल, निवेशकों की निगाहें बहरहाल बजट पर टिकी हुई हैं. निवेशकों को इस बात की उम्‍मीद है कि सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट में अर्थव्‍यवस्‍था पर जोर दे सकती है. बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश करेंगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी के इस्तीफे से नाराज कार्यकर्ता ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिशराहुल गांधी के इस्तीफे से नाराज कार्यकर्ता ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिशअपने पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के लिए आज एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी
Read more »

जल संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, बारिश के पानी का करेंगे संचयजल संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, बारिश के पानी का करेंगे संचयअरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में हुए फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया में पानी की भारी कमी हो रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में भी पानी की भारी किल्लत के बारे में सुनने को मिलता है.
Read more »

Why Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरWhy Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा अगले 48 घंटे में मुंबई और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. मंगलवार को मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई. पुणे में पिछले हफ्ते दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 46 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में ही बारिश के कारण अलग-अलग दुर्घटनाओं में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पुराना अनुभव अब काम नहीं आएंगे. मुंबई की बारिश कभी भी धोखा दे सकती है. मुंबई में समंदर के अलावा नदियों और दलदली ज़मीन का अपना एक सिस्टम बना हुआ था. हम धीरे-धीरे उन पर कब्ज़ा करते चले गए. ये प्राकृतिक सिस्टम महानगर की सुरक्षा के उपकरण थे. अपने आस पास देखिए. प्राकृतिक आपदाओं का स्केल बड़ा होता जा रहा है. बीएमसी की तैयारी तबाही के असर को कुछ कम कर सकती है मगर तबाही नहीं टाल सकेगी. जिन लोगों की बनाई नीतियों के ये परिणाम हैं उन पर बीएमसी का ज़ोर नहीं चलेगा. अब देखिएगा. यहां से भाषा बदलेगी. उस भाषा को ग़ौर से नोट कीजिए. जब आप पूछेंगे कि इस तबाही का ज़िम्मेदार कौन है, कैसे इस तबाही से बचें तो जवाब आएगा हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से जिम्मेदारी उठानी होगी. जब भी लापरवाही का स्तर हद से ज्यादा हो जाता है, लापरवाही सामूहिक बताई जाने लगती है और उन्हें बचा लिया जाता है जो कुर्सी पर बैठते हैं. बजट पास करते हैं, योजनाएं बनाते हैं. आम लोग ज़िम्मेदार हो जाते हैं.
Read more »

हौज काजी के दुर्गा मंदिर में फिर से शुरू हुई पूजा, आज से खुलेंगे बाजारहौज काजी के दुर्गा मंदिर में फिर से शुरू हुई पूजा, आज से खुलेंगे बाजारस्थानीय निवासियों का कहना है कि रविवार (30 जून) की रात पार्किंग को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद मंगलवार की सुबह तक भी क्षेत्र में तनाव बना रहा.
Read more »

जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से नाखुश आमिर, एक्ट्रेस को समझाने की कोशिश कर रहे!जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से नाखुश आमिर, एक्ट्रेस को समझाने की कोशिश कर रहे!बॉलीवुड डेस्क. जायरा वसीम के बॉलीवुड की दुनिया को छोड़ने के अचानक सामने आए फैसले ने सभी को चौंका दिया है। बॉलीवुड में उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें सहानुभूति दिखाते हुए कहा है कि यह फैसला उनका खुद का है और उसका आदर सम्मान करना चाहिए, लेकिन सूत्रों की मानें तो जायरा के इस फैसले से आमिर खान खुश नहीं हैं। | aamir khan is unhappy with zaira wasim\'s decision. will council her to convince the actress.
Read more »

मिशन तेलंगाना में जुटा आरएसएस, अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले हलचल तेजमिशन तेलंगाना में जुटा आरएसएस, अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले हलचल तेजअमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले आरएसएस की हलचल तेज हो गई है. अमित शाह से पहले आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने हैदराबाद का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:39