जल संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, बारिश के पानी का करेंगे संचय

United States News News

जल संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, बारिश के पानी का करेंगे संचय
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 188 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

भविष्य में दिल्ली को जल संकट से बचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया कदम (रिपोर्ट-PankajJainClick )

दिल्ली को भविष्य में जल संकट से बचाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार बारिश के पानी का संचय करेगी. मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में यमुना फ्लड प्लेन में पानी के संचयन का काम शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने का दावा किया है. दिल्ली के बारे में सुनने को मिलता है कि यहां अंडरग्राउंड वाटर की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही है. उन सब परिस्थितियों को देखते हुए और भविष्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने यमुना फ्लड प्लेन में यमुना के पानी के संचयन की बहुत बड़ी योजना बनाई है. इससे मौजूदा वक्त में पानी की कमी को दूर करने के साथ-साथ भविष्य के जल संकट से निपटने में भी मदद मिलेगी. दिल्ली कैबिनेट से आज इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. पानी संचयन के लिए अरविंद केजरीवाल का दावा कि आने वाली बारिश में यमुना फ्लड प्लेन में पानी के संचयन का और ग्राउंड वाटर रिचार्ज का काम शुरू कर दिया जाएगा. इस बार समय कम रह गया, फिर भी ये एक ठोस शुरुआत होगी. इससे ये भी पता चल जाएगा कि इस प्रोजेक्ट की संभावनाएं कितनी हैं. इसके रिजल्ट से ये पता चल सकेगा कि इसकी संभावनाएं कितनी व्यापक हैं. कंसल्टेंट्स और आईआईटी की रिपोर्ट इस ओर संकेत करती हैं कि इस प्रोजेक्ट में बहुत व्यापक संभावनाएं हैं. यमुना का फ्लड प्लेन बहुत बड़ा है. इसमें बहुत पानी संचयन की क्षमता है. ऐसा करके दिल्ली का जल संकट दूर किया जा सकता है. इस बार हम छोटे स्केल पर शुरू करेंगे. इसकी स्टडी के आधार पर अगले साल इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत पल्ला से लेकर वजीराबाद तक के स्ट्रेच के किनारों पर पानी का संचयन किया जाएगा. ये पूरी तरह इको फ्रेंडली होगा. इसमें कोई सीमेंट का स्ट्रक्चर नहीं होगा. इसमें छोटे-छोटे पॉन्ड्स बनाये जाएंगे. इन पॉन्ड्स में जब रेगलुर यमुना का फ्लो होगा, तब पानी नहीं पहुंचेगा. बारिश के दिनों में जब यमुना ओवर फ्लो करती है, तब ये ओवर फ्लो वाला पानी इन पॉन्ड्स में जाएगा. जब ये पानी यहां थोड़ी देर ठहरेगा, तब नीचे परकुलेट हो जाएगा. जब पानी यमुना में बहता है तो उसे नीचे परकुलेट होने का टाइम नहीं मिलता लेकिन जब उन पॉन्ड्स में पानी थोड़ी देर ठहरेगा तो नीचे परकुलेट होता जाएगा. इस बार हमें परकुलेशन का रेट पता चल जाएगा. ये पानी नीचे कितनी दूर तक जाएगा ये भी हमें पता चल जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने आगे बताया कि दिल्ली में अच्छी बात ये है कि यहां पानी का नीचे का स्लोप यमुना से शहर की तरफ आ रहा है. अगर ये स्लोप उल्टा होता मसलन शहर से यमुना की तरफ होता तो हम पानी स्टोर नहीं कर सकते थे. तब तो शहर का पानी भी यमुना में बह जाता. हम जितना पानी का संचयन करेंगे वो शहर की तरफ नीचे स्टोर होता जाएगा. ये पानी कहां-कहां स्टोर होगा, ये हमें कंसल्टेंट ने बताया है. दिल्ली सरकार को नए प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की ज़रूरत होगी. इस बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं खुद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलकर आया था. इस प्रोजेक्ट को लेकर वह बहुत सकारात्मक थे. हमने उसने निवेदन किया था कि बारिश आनी वाली है इसलिए इस प्रस्ताव पर जल्दी निर्णय ले लिया जाए. उन्होंने भी आश्वासन दिया था कि इस पर जल्दी निर्णय ले लिया जाएगा. हमें उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट पर हमें जल्दी ही केंद्र से मंजूरी मिल जाएगी. इसके अलावा, दिल्ली सरकार जहां जल का संचयन करना चाहती है, वहां जमीनें किसानों की हैं. दिल्ली सरकार किसानों की जमीनें किराये पर लेगी. ये किराया तय करने के लिए सरकार ने पांच अफसरों की एक कमेटी बना दी है. ये कमेटी सोमवार तक अपनी रिपोर्ट दे देगी. सरकार को उम्मीद है कि बारिश से पहले हम इसका पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा.अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत नदी किनारे केवल पॉन्ड्स बनाने हैं. उन्होंने कहा कि यमुना फ्लड प्लेन बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय है. अगर आप सीमेंट का इतना बड़ा जलाशय बनाएंगे तो उसमें हजारों करोड़ रूपये लगेंगे. इस प्रोजेक्ट में हमें केवल गड्ढे खोदने हैं. पॉन्ड्स में पानी आएगा और रुकेगा और फिर परकुलेट हो जाएगा. ये पानी बिना पाइप लाइन नीचे ही नीचे शहर में कई किमी तक चला जाएगा. इसके बाद हमें जहां-जहां पता चलेगा कि पानी रुकेगा, वहां हम बोरवेल करके पानी निकाल लेंगे. इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली सरकार की सभी बिल्डिंग्स के ऊपर रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने का फैसला किया है. साथ ही सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन बिल्डिंग्स पर पहले से ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर हैं, उनकी सफाई कर ऑपरेशनल किया जाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weather Update: इस हफ्ते बरसेंगे बदरा, जानिए मानसून के देरी की वजहWeather Update: इस हफ्ते बरसेंगे बदरा, जानिए मानसून के देरी की वजहजुलाई के दूसरे पखवाड़े में देश के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थिति में सुधार होगा, लेकिन मध्य और पश्चिम भाग में बारिश में कमी आ सकती है। WeatherUpdate Monsoon2019 WeatherAlert Weathercloud
Read more »

Mumbai Rains Today Live Updates - महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में पुलिस और बीएमसी के वर्कर्स पानी से भरी सड़कों को पार करने में वाहन चालकों की मदद कर रहे हैं।Mumbai Rains Today Live Updates - महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में पुलिस और बीएमसी के वर्कर्स पानी से भरी सड़कों को पार करने में वाहन चालकों की मदद कर रहे हैं।लगातार हो रही तेज बारिश मुंबई के लिए आफत बन गई है। सड़कों सहित रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है जिसकी वजह शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बारिश का असर विमानों पर भी पड़ रहा है। एयरपोर्ट के रनवे पर पानी आ जाने की वजह से विमानों को डायवर्ट करना पड़ रहा है। मुंबई में बारिश के कारण लगभग 54 फ्लाइट्स को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। एहतियातन स्कूल और ऑफिस को आज बंद रखा गया है। वहीं, बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटना में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

Mumbai Rains Today Live Updates - महाराष्ट्र: नासिक के सतपुर इलाके में आज पानी की टंकी गिरने से 3 लोगों की मौत जबकि 1 व्यक्ति घायल। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाईMumbai Rains Today Live Updates - महाराष्ट्र: नासिक के सतपुर इलाके में आज पानी की टंकी गिरने से 3 लोगों की मौत जबकि 1 व्यक्ति घायल। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाईलगातार हो रही तेज बारिश मुंबई के लिए आफत बन गई है। सड़कों सहित रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है जिसकी वजह शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बारिश का असर विमानों पर भी पड़ रहा है। एयरपोर्ट के रनवे पर पानी आ जाने की वजह से विमानों को डायवर्ट करना पड़ रहा है। मुंबई में बारिश के कारण लगभग 54 फ्लाइट्स को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। एहतियातन स्कूल और ऑफिस को आज बंद रखा गया है। वहीं, बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटना में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

4 मैचों में रोहित के 4 कैच 10 रन से पहले छूटे; इनमें 3 शतक, एक अर्धशतक लगाया, 385 रन बनाए4 मैचों में रोहित के 4 कैच 10 रन से पहले छूटे; इनमें 3 शतक, एक अर्धशतक लगाया, 385 रन बनाएबांग्लादेश के खिलाफ मैच में तमीम ने 9 रन पर रोहित का कैच छोड़ा, उन्होंने फिर शतक लगाया रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 544 रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित ने 7 पारियों में कुल 4 शतक, वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बने | 2019 world cup : रोहित इस विश्व कप में 6 पारियां खेल चुके हैं। इनमें से तीन में उनके कैच तब छूटे जब उन्होंने दो अंकों में भी प्रवेश नहीं किया था। इन तीन पारियों में से 2 में उन्होंने शतक और एक में अर्धशतक लगाए। आज भी उनका कैच तब छूटा जब वो 9 रन पर खेल रहे थे।
Read more »

अमिताभ के घर में घुसने लगा पानी तो उन्होंने किया मजेदार ट्वीटअमिताभ के घर में घुसने लगा पानी तो उन्होंने किया मजेदार ट्वीटखबर है कि बिग बी के घर के बाहर पानी जमा हो गया है। आने-जाने में दिक्कत होने लगी है। घर में पानी भी घुसने लगा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:27:12