हौज काजी के दुर्गा मंदिर में फिर से शुरू हुई पूजा, आज से खुलेंगे बाजार

United States News News

हौज काजी के दुर्गा मंदिर में फिर से शुरू हुई पूजा, आज से खुलेंगे बाजार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

हौज काजी के दुर्गा मंदिर में फिर से शुरू हुई पूजा, खंडित मूर्तियों को बदला गया HauzQazi

पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके स्थित दुर्गा मंदिर में बुधवार सुबह फिर से पूजा शुरू हो गई. इलाके में 30 जून को हुई हिंसा के बाद से करीब 100 साल पुराने इस मंदिर में पिछले दो दिन से पूजा अर्चना नहीं हो रही थी.

यहां कुछ उपद्रवियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी. जिसके बाद से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दो दिनों से इलाके में लगातार चौकसी के बीच दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर इस मामले को सुलझा लिया गया है.मंगलवार को हिंदू रक्षा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उस जगह पहुंचे जहां मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी. हिंदू रक्षा दल के लोगों ने पहले 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' का जयघोष किया. फिर बीच सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया. पाठ करने के बाद सभी लोग नारे लगाते हुए निकले. लॉ एंड आर्डर देख रही दिल्ली पुलिस ने सभी को हटाया ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके. इलाके में शांति बहाल करने के लिए दिल्ली पुलिस के तामाम आला अधिकारी पूरे दिन अमन कमिटी के साथ मीटिंग की. दोनों पक्षों ने शांति बहाल करने के लिए साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कमिटी में तारा चंद सक्सेना और जमशेद अली सिद्दीकी मौजूद थे. जमशेद सिद्दिकी ने कहा,"आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त करवाई करे और मंदिर में जो तोड़फोड़ हुई है, उसके निर्माण में मुस्लिम समाज हर संभव मदद करेगा. कल से मंदिर में पूजा शुरू की जाएगी. दोनों समाज शांति बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं. बाजार भी बुधवार से खोला जाएगा." पुलिस से इलाके में सुरक्षा की मांग भी की गई है. वहीं जिले के डीसीपी एमएस रंधवा का कहना है कि अमन कमिटी के साथ मीटिंग के बाद शांति बहाल की कोशिश कि जा रही है. सुरक्षा बढ़ा दी गई है. समय-समय पर रिव्यू भी करेंगे. इससे पहले, स्थानीय सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने क्षेत्र का दौरा किया. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. स्थानीय निवासियों का कहना है कि रविवार की रात पार्किंग को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद मंगलवार की सुबह तक भी क्षेत्र में तनाव बना रहा. पुलिस का कहना है कि वह स्थिति पर काबू रखने के लिए ड्रोन कैमरा के जरिए नजर बनाए हुए है. मंगलवार को स्थानीय सांसद हर्षवर्धन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने क्षेत्र का दौरा किया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि रविवार की रात पार्किंग को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद मंगलवार की सुबह तक भी क्षेत्र में तनाव बना रहा. पुलिस का कहना है कि वह स्थिति पर काबू रखने के लिए ड्रोन कैमरा के जरिए नजर बनाए हुए है. कुछ स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद दोनों ही समुदाय के लोगों की तरफ से पथराव किया गया. आज सुबह चांदनी चौक के लाल कुंआ स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के दर्शन किये।मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से हुई तोड़फोड़ से मन व्यथित हुआ है।मैंने स्थानीय लोगों से बात कर मामले की पूरी जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा, येदियुरप्पा ने कहा- सरकार बनाने की संभावना तलाशेंगेकर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा, येदियुरप्पा ने कहा- सरकार बनाने की संभावना तलाशेंगेकर्नाटक के बेल्लारी जिले के विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुछ बोलेंगे. वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर सरकार गिर जाती है तो हम सरकार बनाने की सारी संभावनाएं तलाशेंगे लेकिन नए चुनाव का कोई सवाल ही नहीं है. वहीं कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने भी राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनाव के किसी भी आसार को सोमवार को खारिज कर दिया.  उन्होंने मैसुरु में संवाददाताओं से कहा, “कोई मध्यावधि चुनाव होने नहीं जा रहा.”वहीं कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनको आनंद सिंह के इस्तीफे से झटका लगा है. मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. मुझे विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पता करना होगा कि इस्तीफा सही है या नहीं.
Read more »

दिल्ली के मंदिर में हुई तोड़ फोड़, क्या है पूरा सच?दिल्ली के मंदिर में हुई तोड़ फोड़, क्या है पूरा सच?पुरानी दिल्ली में एक प्रचीन मंदिर में तोड़फोड़ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जानिए इनकी हक़ीक़त
Read more »

...जब लोकसभा में मंत्री ने विपक्षी सांसद को दिया बोलने का मौका तो स्पीकर बोले- आज्ञा देने का काम मेरा है, आपका नहीं...जब लोकसभा में मंत्री ने विपक्षी सांसद को दिया बोलने का मौका तो स्पीकर बोले- आज्ञा देने का काम मेरा है, आपका नहींसुप्रिया के बात रखने के बाद बिरला ने कहा कि ‘मंत्री जी, आज्ञा देने का काम मेरा है, आपका नहीं है.’ बिरला के इस कथन के बाद सदन में ठहाके सुने गए. विधेयक पारित होने के बाद उन्होंने शून्य काल शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि आगे से शून्यकाल में बोलने के लिए अपने विषय आदि को लेकर आसन के पास नहीं आए, बल्कि महासचिव वाली मेज पर अधिकारियों को दें और इस तरह से उनका संदेश आसन तक पहुंच जाएगा.
Read more »

धोखाधड़ी मामलों में सीबीआई का विशेष खोजी अभियान, 18 शहरों के 50 ठिकानों पर छानबीन हुईधोखाधड़ी मामलों में सीबीआई का विशेष खोजी अभियान, 18 शहरों के 50 ठिकानों पर छानबीन हुईएजेंसी ने 12 प्रदेशों में दिल्ली-मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े 14 मामले दर्ज किए गए, 640 करोड़ रुपए की राशि शामिल | banking frauds , CBI Special Operation, frauds,banking scams
Read more »

4 मैचों में रोहित के 4 कैच 10 रन से पहले छूटे; इनमें 3 शतक, एक अर्धशतक लगाया, 385 रन बनाए4 मैचों में रोहित के 4 कैच 10 रन से पहले छूटे; इनमें 3 शतक, एक अर्धशतक लगाया, 385 रन बनाएबांग्लादेश के खिलाफ मैच में तमीम ने 9 रन पर रोहित का कैच छोड़ा, उन्होंने फिर शतक लगाया रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 544 रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित ने 7 पारियों में कुल 4 शतक, वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बने | 2019 world cup : रोहित इस विश्व कप में 6 पारियां खेल चुके हैं। इनमें से तीन में उनके कैच तब छूटे जब उन्होंने दो अंकों में भी प्रवेश नहीं किया था। इन तीन पारियों में से 2 में उन्होंने शतक और एक में अर्धशतक लगाए। आज भी उनका कैच तब छूटा जब वो 9 रन पर खेल रहे थे।
Read more »

Why Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरWhy Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा अगले 48 घंटे में मुंबई और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. मंगलवार को मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई. पुणे में पिछले हफ्ते दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 46 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में ही बारिश के कारण अलग-अलग दुर्घटनाओं में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पुराना अनुभव अब काम नहीं आएंगे. मुंबई की बारिश कभी भी धोखा दे सकती है. मुंबई में समंदर के अलावा नदियों और दलदली ज़मीन का अपना एक सिस्टम बना हुआ था. हम धीरे-धीरे उन पर कब्ज़ा करते चले गए. ये प्राकृतिक सिस्टम महानगर की सुरक्षा के उपकरण थे. अपने आस पास देखिए. प्राकृतिक आपदाओं का स्केल बड़ा होता जा रहा है. बीएमसी की तैयारी तबाही के असर को कुछ कम कर सकती है मगर तबाही नहीं टाल सकेगी. जिन लोगों की बनाई नीतियों के ये परिणाम हैं उन पर बीएमसी का ज़ोर नहीं चलेगा. अब देखिएगा. यहां से भाषा बदलेगी. उस भाषा को ग़ौर से नोट कीजिए. जब आप पूछेंगे कि इस तबाही का ज़िम्मेदार कौन है, कैसे इस तबाही से बचें तो जवाब आएगा हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से जिम्मेदारी उठानी होगी. जब भी लापरवाही का स्तर हद से ज्यादा हो जाता है, लापरवाही सामूहिक बताई जाने लगती है और उन्हें बचा लिया जाता है जो कुर्सी पर बैठते हैं. बजट पास करते हैं, योजनाएं बनाते हैं. आम लोग ज़िम्मेदार हो जाते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:43:10