आम चुनाव के बाद बदल सकता है नीति आयोग का कलेवर via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:नीति आयोग ने अपने 2.0 वर्जन के लिए शुरू कर दिया है मंथन, चुनाव बाद बदल सकता है कलेवरनई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद आयोग नवनिर्वाचित पीएम के सामने दे सकता है प्रेजेंटेशनप्रेजेंटेशन में बताया जा सकता है कि आयोग के कामकाज को और दमदार बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिएवित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय केलकर ने भी आयोग को फाइनैंशल पावर दिए जाने का सुझाव दिया थायोगिमा शर्मा, नई दिल्ली नीति आयोग ने अपने वर्जन 2.
0 के लिए मंथन शुरू कर दिया है। इसका नया रूप आम चुनाव के बाद पेश किया जा सकता है। आयोग ने एक आंतरिक बैठक में पहली जनवरी 2015 को अपने गठन के बाद किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसमें यह भी देखा गया कि संस्था को मजबूत बनाने और नीतिगत मोर्चे पर की जाने वाली सिफारिशों को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के नतीजे के आधार पर आयोग नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन दे सकता है। इसमें यह बताया जा सकता है कि आयोग के कामकाज को और दमदार बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए। यह बैठक मार्च के पहले हफ्ते में मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस के कैंपस में हुई थी। आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार, सीईओ अमिताभ कांत, सदस्यों रमेश चंद और वी. के. सारस्वत सहित 25 सीनियर सरकारी अधिकारियों और 3-4 लैटरल एंट्री वाले अफसरों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था। नीति आयोग का गठन एनडीए सरकार ने पहले से चले आ रहे योजना आयोग को भंग करने के साथ किया था। योजना आयोग को भंग किए जाने की विपक्ष ने आलोचना की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आई तो नीति आयोग को भंग कर दिया जाएगा क्योंकि इसने पीएम के लिए मार्केटिंग प्रेजेंटेशन देने और 'आंकड़ों में हेरफेर' करने के सिवा कोई काम नहीं किया है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि तीन दिनों तक चली बैठक में पाया गया कि फंड की कमी के कारण आयोग को पायलट प्रॉजेक्ट्स पर काम करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा बैठक में यह भी पाया गया कि आयोग में एजुकेशन और टूरिजम जैसे सेक्टरों पर काम करने वाले कुशल लोगों की कमी है और इन पदों पर सिविल सर्वेंट्स की रैंडम आधार पर की जाने वाली भर्तियों से बात नहीं बनती क्योंकि उन्हें इन सेक्टरों की खास जानकारी नहीं होती। बैठक में शामिल रहे अधिकारी के अनुसार, इस बात की जरूरत महसूस की गई कि पीएम के साथ आयोग के वाइस चेयरमैन के ज्यादा संवाद की आवश्यकता है। पीएम आयोग के पदेन अध्यक्ष होते हैं। मीटिंग में आयोग के लैटरल एक्सपर्ट्स और इसके सरकारी अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी पर भी चिंता जताई गई, जिससे प्राय: नीतियां बनाने में देर हो जाती है। मीटिंग में शामिल रहे एक अन्य सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि आयोग 3 से 5 साल के लिए एकमुश्त बजट तय करने की मांग करेगा ताकि पायलट प्रॉजेक्ट्स शुरू करने में दिक्कत न हो। आयोग ने फंड के लिए मंत्रालयों से संपर्क किया है, लेकिन कुछ मामलों में मंत्रालय तब फंड देने में आनाकानी करते हैं, जब प्लान उनकी सोच के मुताबिक न हो। अधिकारियों ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई थी कि आयोग का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा है या नहीं, इसे और प्रभावी बनाने के लिए कौन से कदम उठाए जाने चाहिए और तय किए गए लक्ष्य हासिल करने में किस तरह की चुनौतियां आ रही हैं। वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय केलकर ने हाल में सुझाव दिया था कि आयोग को फाइनैंशल पावर दिए जाएं ताकि क्षेत्रीय असंतुलन दूर किया जा सके। उन्होंने आयोग के उपाध्यक्ष को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाने की सलाह भी दी थी। वित्तीय अधिकार दिए जाने की उनकी सलाह का आयोग के उपाध्यक्ष ने समर्थन किया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DMK, AMMK के बाद अब AIADMK के दफ्तर पर छापा, वोटर लिस्ट के साथ कैश बरामदतमिलनाडु में चुनाव आयोग और आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. बुधवार को आयोग ने मदुरै के वार्ड नंबर 82 स्थित एआईएडीएमके के दफ्तर पर छापेमारी की. इस दौरान टीम को 2000 के कई नोट और वोटर लिस्ट मिले हैं. छापेमारी अभी जारी है.
Read more »
चुनाव आयोग के बाद ट्विटर ने की CM योगी पर कार्रवाई, हटाया गया 'वायरस' ट्वीटयोगी आदित्यनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश पर मुस्लिम लीग को वायरस बताने वाले सीएम योगी को ट्वीट को हटा दिया है.
Read more »
महाजन और विजयवर्गीय के इनकार के बाद इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी पर रहस्य बरकरारमध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा को लेकर लंबे समय से जारी रहस्य फिलहाल बरकरार है. उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में माथापच्ची जारी है.
Read more »
RLSP के बागी गुट को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, चुनाव चिन्ह पर फैसला बाद मेंचुनाव आयोग ने बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अलग हुए ललन पासवान की अगुवाई वाले बागी गुट को अंतरिम मान्यता प्रदान कर दी है. साथ ही आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मान्यता देते हुए उनके गुट को पार्टी के चुनाव चिन्ह सीलिंग फैन’ पर चुनाव लड़ने और उम्मीदवार खड़े करने की अंतरिम अनुमति दी है.
Read more »
मोदी बायोपिक के बाद अब वेब सीरीज पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने किया बैनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म को रिलीज से ठीक पहले बैन किए जाने के बाद अब चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज Modi-Journey of a Common Man को भी बैन कर दिया है.
Read more »
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद चीफ जस्टिस के समर्थन में उतरा बार काउंसिल-Navbharat TimesIndia News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया उनके समर्थन में आ गया है। बीसीआई ने कहा कि सीजेआई पर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अन्य बेंच करेगी।
Read more »
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिलयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीजेआई के समर्थन में आया बार काउंसिल सीजेआईरंजनगोगोई सुप्रीमकोर्ट यौनउत्पीड़न बारकाउंसिलऑफइंडिया CJIRanjanGogoi SupremeCourt SexualHarassment BarCouncilOfIndia
Read more »
चुनाव आयोग ने सिद्धू को किया खामोश, विवादित बयान के बाद लगाया बैनलोकसभा चुनाव के तहत चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे का चुनाव प्रचार को लेकर बैन लगा दिया है.
Read more »
माता-पिता के बाद सन्नी भी राजनीतिक पारी के लिए तैयार, जानें परिवार के बारे मेंभारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले फिल्मस्टार सन्नी दियोल के परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। मां भाजपा की सांसद हैं और पिता भी भाजपा के सांसद रह चुके हैं।
Read more »
सीरियल ब्लास्ट के बाद डर के साये में जी रहे हैं श्रीलंका के मुसलमान– News18 हिंदीमुस्लिम इस डर में जी रहे हैं कि इस पर कोई प्रतिक्रिया न हो आने वाले कुछ समय में कुछ गंभीर हो सकता है.
Read more »
वोटिंग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगीगुजरात के अहमदाबाद में वोटिंग के बाद रोडशो को लेकर विपक्षी नेताओं के विरोध दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने आज शाम कहा कि उसने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी से गुजरात के अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी के मिनी रोड शो की रिपोर्ट मांगी है.
Read more »
