चुनाव आयोग ने सिद्धू को किया खामोश, विवादित बयान के बाद चुनाव प्रचार पर लगाया बैन AbkiBaarKiskiSarkar
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुएपर 72 घंटे का चुनाव प्रचार को लेकर बैन लगा दिया है. बिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के दिए विवादस्पद बयान पर चुनाव आयोग ने गंभीरता लेते हुए उनके भाषण की सीडी मंगवाई थी.
सिद्धू ने बिहार के कटिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, 'अगर लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराना है तो सभी मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट होकर वोट करना होगा. सिद्धू के बयान के बाद विवाद पैदा हो गया. इसके बाद बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, बांटने की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है. ये कोई नई परम्परा नई है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जेएनयू में जब कहा जा रहा था कि देश के टुकड़े होंगे, तब उनका समर्थन करने राहुल गांधी वहां गए थे.विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में मुस्लिम बहुल कटिहार में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने मोदी पर निशाना साधते हुए मुसलमानों से कहा 'ये बांट रहे हैं आपको.’’ कटिहार के पडोसी किशनगंज लोकसभा सीट, जहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपना उम्मीदवार उतारा है, की ओर इशारा करते हुए सिद्धू ने कहा ' मुस्लिम भाइयों ये यहां पर ओवैसी साहेब जैसे लोगों को लाकर आप लोगों के वोट बांटकर जीतना चाहते हैं.’’ सिद्धू ने मुसलमानों से कहा, 'यहां माइनॉरटी मजॉरटी में है. अगर तुम लोगों ने एकजुट होकर वोट डाला तो सब पलट जाएगा. मोदी सलट जाएगा. छक्का लग जाएगा.’’बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा था, “हम नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं. उनकी टिप्पणियां कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति और पार्टी की एक आसन्न हार की चिंता का परिणाम हैं”. देवेश ने कहा “एक तरफ, मोदी के नेतृत्व में हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास के आदर्श के साथ काम कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस के पास विभाजनकारी राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं है. हम कांग्रेस नेता द्वारा इस निंदनीय कृत्य की निंदा करते हैं”. उन्होंने कहा “हम चुनाव आयोग से भी आग्रह करेंगे कि वह उनके बयानों के खिलाफ संज्ञान लें और उचित कार्रवाई करे”.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ने चुनाव आयोग से मांगी किडनी बेचने की अनुमतिभोपाल। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अपने प्रचार के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के बालाघाट से निर्दलीय उम्मीदवार किशोर समरीते ने चुनाव लड़ने के लिए किडनी बेचने की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी है।
Read more »
बजरंग बली की शरण में योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग ने लगाया चुनाव प्रचार पर प्रतिबंधलखनऊ। चुनाव आयोग ने विवादास्पद बयानों पर लगाम लगाने की कवायद में बड़ा कदम उठाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता आजम खान पर कुछ घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। प्रतिबंध से नाराज योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली की शरण में पहुंच गए हैं।
Read more »
10 तक: योगी-माया के बाद अब आज़म पर भी लगा बैन 10 Tak: After Yogi-Maya, Azam faces campaign ban - Das Tak AajTak8 दिन बाद ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती के बिगड़े हुए बोल पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी पड़ी. भड़काऊ भाषण देने के मामले में मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए और योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी गई है. तो वहीं दूसरी तरफ जया प्रदा पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद आज़म खान बुरी तरह से घिर गए हैं, इसके बाद आजम खान को भी चुनाव आयोग ने 72 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. चुनाव आयोग ने ये दिखाया कि जब किसी नेता के मुंह से ऐसी विवादित बात निकालती है तो दूर तक जाएगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
हल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कटिहार में दिया बयान उन पर भारी पड़ सकता है. जिस तरह के बयान के आधार पर चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है उसी तरह का बयान सिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. इसी मुद्दे को लेकर आज के हल्ला बोल में पटना की जनता के बीच बहस होगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राजतिलक: चुनाव आयोग ने कटिहार में सिद्धू के बयान पर लिया संज्ञान Rajtilak: EC seeks report on Sidhu's statement - Rajtilak AajTakसिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए विवादित बयान दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. आजतक का चुनाव स्टूडियो बिहार की राजधानी पटना में पहुंच गया है. किसका होगा राजतिलक में आज पटना की जनता अपने जनप्रतिनिधियों से सवाल करगी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे उम्मीदवारLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates: दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं।
Read more »
कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोकमध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को बड़ा झटका लगा है. मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी है. मध्य प्रदेश बीजेपी ने इन विज्ञापनों पर आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को की थी.
Read more »
मध्य प्रदेश: चुनाव आयोग ने कांग्रेस के विज्ञापन ‘चौकीदार चोर है’ के प्रसारण पर लगाई रोकमध्य प्रदेश: चुनाव आयोग ने कांग्रेस के विज्ञापन ‘चौकीदार चोर है’ के प्रसारण पर लगाई रोक ElectionCommission Congress BJP MadhyaPradesh चुनावआयोग मध्यप्रदेश भाजपा कांग्रेस
Read more »
RLSP के बागी गुट को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, चुनाव चिन्ह पर फैसला बाद मेंचुनाव आयोग ने बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अलग हुए ललन पासवान की अगुवाई वाले बागी गुट को अंतरिम मान्यता प्रदान कर दी है. साथ ही आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मान्यता देते हुए उनके गुट को पार्टी के चुनाव चिन्ह सीलिंग फैन’ पर चुनाव लड़ने और उम्मीदवार खड़े करने की अंतरिम अनुमति दी है.
Read more »
पश्चिम बंगालः चुनाव आयोग का नोडल अधिकारी लापता, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब कीराज्य प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी अर्नब रॉय राणाघाट लोकसभा क्षेत्र के कृष्णानगर में बतौर नोडल अधिकारी के रूप में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रभारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे.
Read more »
