तमिलनाडु में चुनाव आयोग और आयकर विभाग की छापेमारी जारी | Lokpria
तमिलनाडु में चुनाव आयोग और आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. बुधवार को आयोग ने मदुरै के वार्ड नंबर 82 स्थित एआईएडीएमके के दफ्तर पर छापेमारी की. इस दौरान टीम को 2000 के कई नोट और वोटर लिस्ट मिले हैं. छापेमारी अभी भी जारी है.
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग को मुखबिर ने सूचना दी थी. इसके बाद टीम बुधवार दोपहर एआईएडीएमके के दफ्तर पहुंची. इस दौरान कैश बरामद हुए है. बताया जा रहा है कि यह कैश वोटरों के बीच बांटने के लिए रखे गए थे. इसे एआईएडीएमके नेता देवादोष ने रखा था. फिलहाल, पूछताछ की जा रही है.इससे पहले मंगलवार को आयोग की टीम ने डीएमके नेता कनिमोझी और एएमएमके नेता के दफ्तर पर छापेमारी की थी. कनिमोझी के तूतीकोरिन के कुरिंची नगर वाले आवास पर छापा पड़ा था, हालांकि, टीम को कोई कैश या दस्तावेज नहीं मिला था. वहीं, थेनी जिले के अंडीपट्टी में एएमएमके के दफ्तर में टीम ने मंगलवार देर रात छापा मारा था. इस दौरान टीम ने करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपए बरामद किए. यह पैसे 94 पैकेट्स में रखे गए थे. इन पैकेट्स पर वार्ड नंबर लिखा हुआ है. यह सभी वार्ड अंडीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं. हर वोटर को 300 रुपये देने का हिसाब लिखा गया है. अंडीपट्टी विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है और एएमएमके की ओर से आर. जयाकुमार मैदान में हैं.तमिलनाडु में कैश बरामद होने का सिलसिला जारी है. चुनाव आयोग ने अभी तक 500 करोड़ रुपये सीज किए हैं. इसमें 205 करोड़ रुपये कैश और सोना बरामद हुआ हैं. कैश फॉर वोट के चक्कर में तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर होने वाले चुनाव को रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग का कहना है कि यहां डीएमके प्रत्याशी के करीबी के गोदाम से 11 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. इन रुपयों को वोटरों के बीच बांटा जाना था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
11 अप्रैल 2019 के शुभ मुहूर्त। 11 April Muhurat
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 1st Phase Voting in UP, Bihar, AP And Other States - उत्तराखंड में आज 5 बजे तक 57.85 फीसदी मतदानः चुनाव आयोगलोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व शुरू हो चुका है। पहले फेज में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। पहले फेज में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला आम मतदाता करेंगे। इस बीच रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।वहीं, थोड़ी देर में स्मृति इरानी भी अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें...
Read more »
ट्रांसजेडरों को मुख्यधारा में शामिल करने के आयोग के प्रयास को झटकाट्रांसजेंडरों को मुख्यधारा में शामिल करने चुनाव आयोग के प्रयास को झटका लगा है। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की मशहूर हस्ती
Read more »
नेताओं की बदजुबानी जारी, BSP प्रत्याशी गुड्डू पंडित बोले- राज बब्बर को जूतों से मारूंगाफतेहपुर सिकरी में 18 अप्रैल को मतदान है. एएनआई के मुताबिक ये वीडियो 15 अप्रैल का है. वोटिंग से मात्र 3 दिन पहले आए इस वीडियो ने इलाके का राजनीतक तापमान बढ़ा दिया है. बता दें कि इस सीट से गुड्डू पंडित के खिलाफ कांग्रेस के राज बब्बर, बीजेपी के राजकुमार चाहर, प्रगतिशील समाज पार्टी की मनीषा सिंह मैदान में हैं. 2014 में इस सीट को बीजेपी के बाबूलाल चौधरी ने जीती थी.
Read more »
योगी ने ढूंढ़ी EC के बैन की काट, लखनऊ के बजरंग सेतु मंदिर में पढ़ेंगे हनुमान चालीसाचुनाव आयोग ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के प्रचार करने पर रोक लगा दी. चुनाव आयोग की ये रोक 16 अप्रैल से शुरू होगी. जो कि योगी आदित्यनाथ के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे तक लागू रहेगी. आयोग की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद योगी आदित्यनाथ और मायावती ना ही कोई रैली को संबोधित कर पाएंगे,
Read more »
10 तक: योगी-माया के बाद अब आज़म पर भी लगा बैन 10 Tak: After Yogi-Maya, Azam faces campaign ban - Das Tak AajTak8 दिन बाद ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती के बिगड़े हुए बोल पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी पड़ी. भड़काऊ भाषण देने के मामले में मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए और योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी गई है. तो वहीं दूसरी तरफ जया प्रदा पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद आज़म खान बुरी तरह से घिर गए हैं, इसके बाद आजम खान को भी चुनाव आयोग ने 72 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. चुनाव आयोग ने ये दिखाया कि जब किसी नेता के मुंह से ऐसी विवादित बात निकालती है तो दूर तक जाएगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
कर्नाटक के मंत्रियों के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: इससे पहले भी आईटी विभाग की टीम प्रदेश के कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और इन ठिकानों से करीब 1.66 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। दूसरे चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर यहां छापेमारी चल रही है।
Read more »
हल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कटिहार में दिया बयान उन पर भारी पड़ सकता है. जिस तरह के बयान के आधार पर चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है उसी तरह का बयान सिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. इसी मुद्दे को लेकर आज के हल्ला बोल में पटना की जनता के बीच बहस होगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द, फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंचे उम्मीदवारLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates: दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं।
Read more »
वायनाड के मंदिर में राहुल गांधी, पुरखों और पुलवामा के शहीदों के लिए की पूजाकेरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थिरुनेली मंदिर पहुंचे. धोती-कुर्ते पहने राहुल गांधी ने करीब आधा घंटे तक मंदिर में दर्शन किया.
Read more »
चुनाव आयोग के निर्देश पर एक्शन में Twitter, योगी आदित्यनाथ के दो ट्वीट हटाए– News18 हिंदीचुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए ट्विटर ने योगी आदित्यनाथ के दो विवादित ट्वीट्स को हटा दिया है जिसमें उन्होंने मुस्लिम लीग को 'ग्रीन वायरस' कहा था. पांच अप्रैल को किए गए ये दो ट्वीट्स योगी आदित्यनाथ के ट्विटर वॉल पर नहीं दे रहे हैं. इसकी जगह पर एक मैसेज दिया गया है जिसमें लिखा है, '' myogiadityanath की ओर से किए गए इस ट्वीट कानूनी सवालों के जवाब के कारण भारत में हटा लिया गया है.''
Read more »
