आम बजट के भविष्य की रुपरेखा तय करेगा आर्थिक सर्वे, आज होगा संसद में पेश Modinomics19 Budget2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश किया जाना है. इससे एक दिन पहले यानी आज गुरुवार को आर्थिक सर्वे देश के सामने रखा जाएगा जो आम बजट के भविष्य की रुपरेखा तय करेगा. मोदी सरकार के लगातार दूसरी बार अस्तित्व में आने के बाद हर किसी की नजर रोजगार, स्वास्थ्य, विदेशी निवेश और मेक इन इंडिया समेत कई सेक्टरों पर रहेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था अपनी रफ्तार पकड़े.
आर्थिक सर्वे से पहले इन 5 आंकड़ों से जानिए देश की अर्थव्यवस्था का हाल.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जमकर जिक्र किया क्योंकि इससे ग्रामीण अंचलों और गरीब महिलाओं को काफी फायदा मिला था. योजना की शुरुआत का मकसद कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को धुएं और गंभीर बीमारियों से राहत दिलाना था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को 2016 में 1 मई को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया था. 2016-17 में उज्ज्वला योजना के लिए 2,500 करोड़ खर्च किए गए. जो 2017-18 में बढ़कर 2,251 करोड़ हो गया. माना जा रहा है कि इस बार के वित्तीय वर्ष में यह राशि बढ़कर 3,200 करोड़ तक पहुंच जाएगी.भारत में 2017-18 की तुलना में 2018-19 में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में मामूली कमी आई और 44.9 बिलियन डॉलर से घटकर यह 44.4 बिलियन डॉलर हो गया था. 2015-16 से लेकर हर साल देश में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा विदेशी निवेश हुआ है. 2004-05 में देश में एफडीआई 3.2 बिलियन डॉलर था और इसमें लगातार वृद्धि ही देखी गई है. उम्मीद है कि इस बार बजट में कुछ ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि एफडीआई 45 बिलियन डॉलर के सर्वोच्च आंकड़े को पार कर जाए.देश में बेरोजगारी की दर अपने 4 दशक के इतिहास में सबसे खराब दौर में है. ऐसे में निचले तबके के लोगों को मनरेगा से काफी आस होगी जिससे उन्हें रोजगार मिलता रहा. 2015-16 में औसतन 49 दिन रोजगार मिला था जो 2018-19 में बढ़कर 51 दिनों का हो गया. मनरेगा के तहत 2015-16 में जहां 35,975 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई थी वो 2018-19 में बढ़कर 62,185 करोड़ हो गई. जनवरी-मई के बीच बेरोजगारी की दर 7 फीसदी तक पहुंच गई है. नए बजट में मनरेगा में राशि की बढ़ोतरी की उम्मीद है क्योंकि इसमें लगातार इजाफा हो रहा है. साथ ही बेरोजगारी की दर में भी गिरावट आए.'आयुष्मान भारत' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनिंदा और बेहद खास योजनाओं में से एक है. आयुष्मान भारत जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है कि शुरुआत का ऐलान पिछले साल के बजट में किया गया था. 2018-19 में आयुष्मान भारत पर 2,400 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था, जिसके 2019-20 के वित्त वर्ष में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं. माना जा रहा है कि इस बार बजट में आयुष्मान भारत के लिए 6,400 करोड़ रुपए आवंटित की जा सकती है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद 25 सितंबर 2014 को स्वदेशी अभियान के तहत महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया योजना की शुरुआत की थी जिसमें 25 सेक्टर्स को शामिल किया गया. 2014-15 में 5.4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट रूके हुए थे जिसमें 3.3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट निजी क्षेत्रों के थे और 2018-9 में बढ़कर 6.7 लाख करोड़ रुपए का हो गया. 2018-19 में कुल 169 प्रोजेक्ट अधर में लटके थे जिसमें 97 तो निजी क्षेत्रों के थे. इसके अलावा 10.1 लाख करोड़ के नए प्रोजेक्ट आ सकते हैं जिसमें 6.6 लाख करोड़ तो निजी क्षेत्रों के हैं. दूसरी ओर, मेक इन इंडिया अभियान के तहत 5.9 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे हुए जिसमें 2.7 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं. अब उम्मीद होगी कि इस बार कई बंद प्रोजेक्ट्स भी अपनी राह पकड़ेंगे और मेक इन इंडिया अभियान कामयाबी की ओर बढ़ेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी के इस्तीफे से नाराज कार्यकर्ता ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिशअपने पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के लिए आज एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी
Read more »
Why Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा अगले 48 घंटे में मुंबई और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. मंगलवार को मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई. पुणे में पिछले हफ्ते दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 46 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में ही बारिश के कारण अलग-अलग दुर्घटनाओं में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पुराना अनुभव अब काम नहीं आएंगे. मुंबई की बारिश कभी भी धोखा दे सकती है. मुंबई में समंदर के अलावा नदियों और दलदली ज़मीन का अपना एक सिस्टम बना हुआ था. हम धीरे-धीरे उन पर कब्ज़ा करते चले गए. ये प्राकृतिक सिस्टम महानगर की सुरक्षा के उपकरण थे. अपने आस पास देखिए. प्राकृतिक आपदाओं का स्केल बड़ा होता जा रहा है. बीएमसी की तैयारी तबाही के असर को कुछ कम कर सकती है मगर तबाही नहीं टाल सकेगी. जिन लोगों की बनाई नीतियों के ये परिणाम हैं उन पर बीएमसी का ज़ोर नहीं चलेगा. अब देखिएगा. यहां से भाषा बदलेगी. उस भाषा को ग़ौर से नोट कीजिए. जब आप पूछेंगे कि इस तबाही का ज़िम्मेदार कौन है, कैसे इस तबाही से बचें तो जवाब आएगा हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से जिम्मेदारी उठानी होगी. जब भी लापरवाही का स्तर हद से ज्यादा हो जाता है, लापरवाही सामूहिक बताई जाने लगती है और उन्हें बचा लिया जाता है जो कुर्सी पर बैठते हैं. बजट पास करते हैं, योजनाएं बनाते हैं. आम लोग ज़िम्मेदार हो जाते हैं.
Read more »
जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से नाखुश आमिर, एक्ट्रेस को समझाने की कोशिश कर रहे!बॉलीवुड डेस्क. जायरा वसीम के बॉलीवुड की दुनिया को छोड़ने के अचानक सामने आए फैसले ने सभी को चौंका दिया है। बॉलीवुड में उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें सहानुभूति दिखाते हुए कहा है कि यह फैसला उनका खुद का है और उसका आदर सम्मान करना चाहिए, लेकिन सूत्रों की मानें तो जायरा के इस फैसले से आमिर खान खुश नहीं हैं। | aamir khan is unhappy with zaira wasim\'s decision. will council her to convince the actress.
Read more »
आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वे, देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का चलेगा पताआर्थिक सर्वे रिपोर्ट को बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है. अक्सर देश का आर्थिक सर्वे आम बजट के लिए नीति दिशा-निर्देश के रूप में कार्य करता है.
Read more »
Budget 2019 : आज आएगा आर्थिक सर्वे, जानिए बजट से क्या है संबंधBudget 2019, मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम बजट से पहले गुरुवार को आर्थिक सर्वे पेश करेंगे. आर्थिक सर्वे के बाद शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2019 (Budget 2019) पेश करेंगी.
Read more »
आर्थिक सर्वे से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 40 हजार के करीबआर्थिक सर्वेक्षण से पहले भारतीय शेयर बाजार ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. सेंसेक्स एक बार फिर 40 हजार के स्तर के करीब पहुंच गया है.
Read more »
