Budget2019 : आज आएगा आर्थिक सर्वे, जानिए बजट से क्या है संबंध
पेश करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी आर्थिक सर्वे आम बजट से एक दिन पहले जारी किया जा रहा है. इस सर्वे में देश के विकास का सालाना लेखा जोखा होता है. पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की योजनाओं में क्या प्रगति हुई इस बारे में इस सर्वे में जानकारी दी जाती है.
आर्थिक सर्वे के जरिये ही देश की आर्थिक सेहत की तस्वीर साफ होती है. यह वित्त मंत्रालय का काफी अहम दस्तावेज होता है. यह सर्वे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे प्रमाणिक दस्तावेज माना जाता है. इसे वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं. यह अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं को समेटते हुए विस्तृत सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर तैयार होता है. इसमें सरकार की नीतियों की जानकारी होती है.साल 2015 के बाद आर्थिक सर्वे को दो हिस्सों में बांटा गया. पहले हिस्से में अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाती है. इसे आम बजट से पहले जारी किया जाता है. दूसरे हिस्से में प्रमुख आंकड़े और डाटा दिया जाता है, इसे जुलाई या अगस्त में पेश किया जाता है. यह दो हिस्सों में जारी होना तब से शुरू हुआ जब फरवरी 2017 में आम बजट को फरवरी के अंतिम सप्ताह की बजाय पहले सप्ताह में पेश किया जाने लगा. इस साल 1 फरवरी को तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था. उस समय उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं किया था. इसका अहम कारण यह था कि देश में आम चुनाव होने वाले थे. नियमानुसार जिस साल लोकसभा चुनाव होते हैं, उस साल अंतरिम बजट पेश किया जाता है. चुनाव होने पर नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2019: सैन्य क्षमता में वृद्धि के लिए बढ़ सकता है देश का रक्षा बजटभारत के पड़ोसी देश अपनी सेना की क्षमता में बढ़ोतरी कर रहे हैं उसको देखते हुए वित्त वर्ष 2019-20 के केंद्रीय बजट में रक्षा बजट के लिए खास उम्मीदें हैं कि इसमें बढ़ोतरी होगी।
Read more »
आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वे, देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का चलेगा पताआर्थिक सर्वे रिपोर्ट को बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है. अक्सर देश का आर्थिक सर्वे आम बजट के लिए नीति दिशा-निर्देश के रूप में कार्य करता है.
Read more »
Budget: निर्मला की झोली में क्या? आज आर्थिक सर्वे में दिखेगी झलकनिर्मला की झोली में क्या है? आज आर्थिक सर्वे में दिखेगी झलक Modinomics19 Budget2019 से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए क्लिक करें :
Read more »
