ऐपल के किफायती कहे जाने वाले iPhone 16e को भारत में 19 फरवरी को लॉन्च किया गया है. इसके बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्चिंग कीमत 59,900 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 है. जबकि 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है.
iPhone 16e First Sale: iPhone 16 सीरीज के बाद, Apple ने 19 फरवरी को एक और स्मार्टफोन iPhone 16e के साथ इस लाइनअप को बढाया है. ये हैंडसेट किफायती SE लाइनअप का एक नया रूप है. iPhone 16e, Apple के इकोसिस्टम में एक एंट्री-लेवल ऑप्शन है और इसके जरिये ऐपल उन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहता है, जो ज्यादा कीमत होने कारण ऐपल के हैंडसेट तक नहीं पहुंच पा रहे थे.
आज भारत और ग्लोबल मार्केट में iPhone 16e की पहली सेल है. भारत में iPhone 16e को 59,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये कीमत इसके 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है. वहीं 256GB वाले वेरिएंटकी कीमत 69,900 रुपये है. जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है. कंपनी ने इसे सिर्फ दो कलर काला और सफेद में लॉन्च किया है. अगर आप ऐपल के इस हैंडसेट को खरीदना चाहते हैं तो आइये जानते हैं कि इसे कहां से खरीद सकते हैं और इस पर कहां ऑफर चल रहा है. कहां मिल रहा iPhone 16e पर ऑफर अगर आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 16e खरीदते हैं, तो आप चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ नो कॉस्ट EMI ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, Apple ने अभी तक इंस्टैंट कैशबैक ऑफर के बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दी है. दूसरी ओर Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी इस हैंडसेट की सेल कर रहे हैं. दोनों वेबसाइट्स पर बैंक ऑफर मिल रहा है. अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 4,000 रुपये तक की इंस्टैंट छूट मिल सकती है. इसके अलावा, अगर आप इंडिया आईस्टोर जैसे किसी Apple-ऑथराइस्ड रीसेलर से खरीदारी करते हैं, तो आप 4,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक ऑफर के साथ-साथ ‘आईफोन फॉर लाइफ’ प्रोग्राम जैसे फाइनेंसिंग ऑप्शन का फायदा भी उठा सकते हैं. यह प्रोग्राम खरीदारों को कम मंथली EMI का भुगतान करने और अगले साल नए iPhone मॉडल में अपग्रेड करने का ऑप्शन देता है.
Iphone 16E Deal Iphone 16E First Sale Iphone 16E Offers Iphone 16E Sale Tech News Tech News In Hindi Technology News Technology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बजट 2025 लाइव स्ट्रीमिंग: कहाँ और कब देखें?केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बजट की लाइव स्ट्रीमिंग आप indiabudget.gov.in और Sansad TV पर देख सकते हैं।
Read more »
सैमसंग गैलेक्सी S23 Ultra 5G पर 50% तक का डिस्काउंट, आज ही खरीदें!सैमसंग गैलेक्सी S23 Ultra 5G पर 50% तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है! आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से अब तक के सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में शानदार प्रोसेसर और टॉप नॉच कैमरा सेटअप मिलता है। बैंक ऑफर और कैशबैक के साथ, आप फोन को आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं।
Read more »
काशी से प्रयागराज हेलीकॉप्टर से त्रिवेणी संगम स्नानत्रिवेणी संगम स्नान के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई है जिससे श्रद्धालु काशी से प्रयागराज तक सीधे हेलीकॉप्टर से यात्रा कर सकते हैं और त्रिवेणी संगम पर स्नान कर सकते हैं।
Read more »
Amazon Home Shopping Days: प्राइम मेंबर्स के लिए इंडक्शन स्टोव पर भारी छूटAmazon Home Shopping Days से प्राइम मेंबर्स इंडक्शन स्टोव पर 44% तक की छूट पाय सकते हैं। ये ऑफर खास तौर पर हैंड्सफ्री और आसान खाना पकाने के लिए बेहतरीन है।
Read more »
10000 रुपये सस्ता मिलेगा iPhone 16e, कल शुरू होगी पहली सेल; ऑफर डिटेल्सiPhone 16e Offer Details Apple के लेटेस्ट अफोर्डेबल iPhone 16e की पहली सेल कल 28 फरवरी से शुरू हो रही है। इस सेल के दौरान इस मॉडल पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अगर आप iPhone 16e को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल शेयर कर रहे...
Read more »
Apple iPhone 16e की सेल शुरू, ब्रांड का सबसे सस्ता फोन, इतने हजार का है डिस्काउंटApple iPhone 16e Discount Offer: ऐपल के सबसे सस्ते iPhone यानी iPhone 16e की सेल शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन को आप ऐपल के आधिकारिक चैनल्स के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इस फोन में 48MP कैमरा, A18 प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Read more »
