Apple iPhone 16e Discount Offer: ऐपल के सबसे सस्ते iPhone यानी iPhone 16e की सेल शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन को आप ऐपल के आधिकारिक चैनल्स के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इस फोन में 48MP कैमरा, A18 प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Apple iPhone 16e आज यानी 28 फरवरी से उपलब्ध हो गया है. इस स्मार्टफोन को आप Amazon, Flipkart, Apple के आधिकारिक स्टोर और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. लॉन्च के बाद से Apple iPhone 16e प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था.
अगर आपने इसे प्री-ऑर्डर किया था, तो आज से रिसीव कर सकते हैं.Advertisementकंपनी ने हाल में ही iPhone 16e को लॉन्च किया है, जिसने iPhone SE मॉडल्स को रिप्लेस किया है. हालांकि, इस स्मार्टफोन को iPhone SE वाली ही फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. यानी ये जरूरत के सभी फीचर्स के साथ कम कीमत वाला एक iPhone है. कितनी है कीमत? Apple iPhone 16e तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है. इसका बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 59,900 रुपये है. वहीं टॉप वेरिएंट 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 89,900 रुपये है. 256GB स्टोरेज वाले मिड वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है. यह भी पढ़ें: 10 मिनट में मिलेगा iPhone 16, वो भी Flipkart-Amazon से सस्ताइस स्मार्टफोन को आप सिर्फ दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और वॉइट में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है. इसके अलावा आपको एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. Advertisementक्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? iPhone 16e में 6.1-inch का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन में A18 प्रोसेसर मिलता है. हालांकि, ये प्रोसेसर iPhone 16 सीरीज में मिलने वाले से A18 से अलग है. फोन में ब्रांड का पहला मॉडम C1 मिलता है. स्मार्टफोन में सिर्फ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो 48MP का है.यह भी पढ़ें: iPhone 16e की पहली सेल कल, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटध्यान रहे कि ये कैमरा सेंसर भी iPhone 16 में मिलने वाले 48MP कैमरा सेंसर से अलग है. फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. ये डिवाइस बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है. इसमें आपको एक्शन बटन भी मिलता है, जिसे आप कस्टमाइज कर सकते हैं. कंपनी ने इस फोन के डिजाइन में भी बदलाव किए हैं. ये भी देखें
Iphone 16E Price Iphone 16E Price In India Iphone 16E Bank Discount India Iphone 16E Specifications Iphone 16E Release Date Iphone 16E Discount Offer Iphone 16E Sale Iphone 16E Sale Offers Iphone 16E Sale Feb 28 Discounts
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple का आज बड़ा ऐलान, इतने बजे लॉन्च हो सकता है सस्ता iPhone SE 4Apple आज एक बड़ी अनाउंसमेंट करने जा रहा है, जिसमें iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को तय माना जाना जा रहा है. इसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है.
Read more »
Apple का धमाका, iPhone 16E लॉन्च, सस्ते में मिलेगा लाख रुपये वाले फोन का फीचरiPhone 16E Launched: Apple ने इस बार सितंबर से पहले ही अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया. कंपनी ने एक नया iPhone लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का तो सबसे सस्ता आईफोन है, लेकिन भारतीय मार्केट के लिहाज से इसे सस्ता नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इसकी कीमत 50 हजार रुपये के ऊपर है.
Read more »
Apple का सबसे सस्ता iPhone 16e भारत में लॉन्च, इसमें हैं फीचर्स लाख रुपये वालेApple iPhone 16e भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है, यह एक किफायती हैंडसेट है. इस मोबाइल में सिंगल रियर कैमरा, 48MP का कैमरा और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है. कंपनी ने इसको तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें शुरुआती वेरिएंट 128GB में आता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Apple का सबसे सस्ता iPhone, खर्च करने होंगे इतने हजार रुपयेiPhone 16e Price in India: ऐपल ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद सबसे सस्ता iPhone है. कंपनी ने इस हफ्ते ही फोन को लॉन्च किया है.
Read more »
iPhone 16e की पहली सेल कल, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटiPhone 16e Sale: ऐपल के सबसे सस्ते स्मार्टफोन यानी iPhone 16e पहली बार सेल पर आने वाला है. ये स्मार्टफोन कल यानी 28 फरवरी को सेल पर आएगा.
Read more »
iPhone 16e पर मिल सकता है 18 हजार का डिस्काउंट, क्या है तरीका ?iPhone 16e को हाल ही में ऐपल ने लॉन्च किया है। कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ यह फोन हाई डिमांड में है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना स्मार्टफोन वापस करने पर 18 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। कार्ड डिस्काउंट के साथ, फोन की कीमत 38,900 रुपए हो सकती...
Read more »
