Apple का धमाका, iPhone 16E लॉन्च, सस्ते में मिलेगा लाख रुपये वाले फोन का फीचर

Apple News

Apple का धमाका, iPhone 16E लॉन्च, सस्ते में मिलेगा लाख रुपये वाले फोन का फीचर
Apple Iphone 16EIphone 16E LaunchIphone 16E Features
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

iPhone 16E Launched: Apple ने इस बार सितंबर से पहले ही अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया. कंपनी ने एक नया iPhone लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का तो सबसे सस्ता आईफोन है, लेकिन भारतीय मार्केट के लिहाज से इसे सस्ता नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इसकी कीमत 50 हजार रुपये के ऊपर है.

iPhone 16E Launched: Apple ने इस बार सितंबर से पहले ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. हालांकि iPhone 17 सीरीज के लिए सितंबर तक का इंतजार करना होगा, लेकिन इसी बीच एक सस्ता iPhone आ चुका है. भारतीय मार्केट के। लिहाज से इसे सस्ता कहना शायद ठीक नहीं होगा.

AdvertisementApple ने दावा किया है कि iPhone 16E की बैटरी पूरे दिन चलेगी. कंपनी का क्लेम है कि ख़ुद के डिज़ाइन किए गए चिपसेट की वजह से इस फ़ोन की बैटरी ज्यादा बैकअप देगी. 26 घंटे वीडियो प्लेबैक का भी दावा किया गया है. iPhone SE अब ऑफिशियली डेड हो चुका है. अब तक उम्मीद थी की कंपनी नया SE लेकर आएगी, लेकिन कंपनी ने अब E सीरीज लाने का फैसला किया है. iPhone 16E में भी ऐपल इंटेलिजेंस फीचर मिलेगा. iPhone 16e के लिए प्री ऑर्डर इस शुक्रवार से स्टार्ट होगा और सेल 28 फरवरी से होगी. इस हैंडसेट में पावरफुल A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो iPhone 16 में भी है.iPhone 16E: SpecificationsiPhone 16E में सिर्फ एक ही रियर कैमरा दिया गया है जो 48 मेगापिक्सल का है. डिजाइन लैंग्वेज कमोबेश iPhone 16 जैसा ही है. इसमें भी USB Type C पोर्ट दिया गया है.AdvertisementiPhone 16E में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है. इस फ़ोन में भी फेस आईडी का सपोर्ट है यानी इस बार टच आईडी नहीं है. iPhone 16E में कस्टमाइजेबल ऐक्शन बटन भी दिया गया है. हालांकि इसमें कंपनी ने कैमरा कंट्रोल नहीं दिया है जो iPhone 16 सीरीज़ में मिलता है. iPhone 16E में A18 चिपसेट दिया गया, यही चिपसेट iPhone 16 में भी है. यानी इस फ़ोन में Apple Intelligence काम करेगा. बता दें कि ये फीचर iPhone 15 में भी नहीं मिलता है. iPhone 16E का बेस वेरिएंट 128GB से शुरू होता है यानी अब iPhone का कोई भी नया मॉडल 64GB के साथ नहीं है. इस फ़ोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और अच्छी बात ये है कि ये फ़ोन काफी हद तक वॉटर रेजिस्टेंट भी है. iPhone 16E पहला iPhone है जिसमें कंपनी का ख़ुद का मॉडम लगा है. इससे पहले तक कंपनी Qualcomm के मॉडम यूज करती है, लेकिन ये अगर सक्सेस रहा तो आगे भी कंपनी अपने मॉडम ही यूज करेगी. iPhone SE India PriceiPhone 16E को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. भारतीय बाजार में iPhone 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है. ये कीमत 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 89,900 रुपये में खरीद सकते हैं. ये फोन दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और वॉइट में उपलब्ध होगा.Advertisementभारत समेत 59 देशों में इस फोन को 21 फरवरी से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा. वहीं इसकी सेल 28 फरवरी से शुरू होगी. फोन के साथ सिलिकॉन कवर पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा. सिलिकॉन कवर के लिए यूजर्स को 3900 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे.iPhone SE Satellite Calling FeatureApple iPhone 16E में 3nm A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो सबसे पहले iPhone 16 में सितंबर 2024 में इस्तेमाल किया था.यह हैंडसेट Apple Intelligence सपोर्ट के साथ आएगा. यह एक 5G सपोर्ट हैंडसेट है. इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. साथ ही इसमें Apple की Emergency SOS सर्विस भी मिलेगी, जो सेटेलाइट बेस्ड है.iPhone 16E में विजुअल इंटेलिजेंस फीचर भी दिया गया है जो iPhone 16 लाइनअप में मिलता है. ऐक्शन बटन के ज़रिए यूजर्स विजुअल इंटेलिजेंस ऐक्टिवेट कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Apple Iphone 16E Iphone 16E Launch Iphone 16E Features Iphone 16E Price Iphone 16E Specs Iphone 16E Full Specs

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-दिसंबर 2024 में किया 32 लाख करोड़ रुपये का निवेश : एसबीआई रिपोर्टभारतीय कंपनियों ने अप्रैल-दिसंबर 2024 में किया 32 लाख करोड़ रुपये का निवेश : एसबीआई रिपोर्टभारतीय कंपनियों ने अप्रैल-दिसंबर 2024 में किया 32 लाख करोड़ रुपये का निवेश : एसबीआई रिपोर्ट
Read more »

दहेज लालच के कारण शादी तोड़ने वाले को सुप्रीम कोर्ट से तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेशदहेज लालच के कारण शादी तोड़ने वाले को सुप्रीम कोर्ट से तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेशसर्वोच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति को दहेज की लालच के कारण अपने विवाह को तीन दिनों में ही तोड़ने के लिए तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
Read more »

ग्राम प्रधानों को 6000 रुपए का पुरस्कार मिलेगाग्राम प्रधानों को 6000 रुपए का पुरस्कार मिलेगाग्राम प्रधानों को 6000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
Read more »

कम खर्चे में अपने घर को बनाएं आकर्षक, सस्ते बजट में नए ट्रेंड का डिजाइनर लुककम खर्चे में अपने घर को बनाएं आकर्षक, सस्ते बजट में नए ट्रेंड का डिजाइनर लुकDesigner Homes: कम खर्चे में अपने घर को बनाएं आकर्षक, सस्ते बजट में मिलेगा नए ट्रेंड का डिजाइनर लुक
Read more »

पुराने और सस्ते फोन में पाएं वायरलेस चार्जिंग, मोबाइल चार्ज करना होगा आसानपुराने और सस्ते फोन में पाएं वायरलेस चार्जिंग, मोबाइल चार्ज करना होगा आसानwireless charging in old Android Phone : आज आपको एक खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप किसी भी सस्ते या पुराने फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट पा सकते हैं.
Read more »

Ahmedabad: डिजिटल ठगी का नया मामला, महिला को धमकाकर 1 लाख 16 हजार रुपये ठगेAhmedabad: डिजिटल ठगी का नया मामला, महिला को धमकाकर 1 लाख 16 हजार रुपये ठगेअहमदाबाद में एक महिला को डिजिटल ठगी का शिकार बनाया गया है। ठगों ने महिला को दिल्ली क्राइम ब्रांच से फोन कर डराकर और धमकाकर 1 लाख 16 हजार रुपये ठगे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:15