iPhone 16e Offer Details Apple के लेटेस्ट अफोर्डेबल iPhone 16e की पहली सेल कल 28 फरवरी से शुरू हो रही है। इस सेल के दौरान इस मॉडल पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अगर आप iPhone 16e को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल शेयर कर रहे...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने पिछले हफ्ते भारत समेत ग्लोबल मार्केट में iPhone 16e को लॉन्च किया था। एपल का यह अफोर्डेबल आईफोन मॉडल 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके प्री-ऑर्डर भारत में 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस डिवाइस की पहली सेल कल, 28 फरवरी से शुरू होगी। iPhone 16e की सेल से पहले कंपनी के ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर ने इस पर मिल रहे सेल ऑफर को लेकर जानकारी शेयर की है। अगर आप भी एपल के लेटेस्ट iPhone 16e को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कैसे आप इस फोन पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। iPhone 16e: कैसे मिलेगा 10000 रुपये का डिस्काउंट एपल अपने लेटेस्ट iPhone 16e मॉडल पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, और SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 4000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक के साथ फोन की कीमत घटकर 55,900 रुपये रह जाती है। इसके साथ ही एपल पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। इस बोनस डिस्काउंट के बाद कीमत घटकर 49,900 रुपये हो जाती है। हालांकि, पुराने फोन के एक्सचेंज की कीमत फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। iPhone 16e: कब शुरू होगी सेल Apple iPhone 16e की सेल भारत में 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस मॉडल को भारत में Redington के सभी स्टोर से खरीदा जा सकता है। iPhone 16e Price in India एपल ने अपने अफोर्डेबल आईफोन मॉडल को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इनकी कीमत नीचे बता रहे हैं। 128GB – 59,900 रुपये 256GB – 69,900 रुपये 512GB – 89,900 रुपये iPhone 16e की खूबियां लेटेस्ट iPhone 16e में 6.
1-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें नॉच डिजाइन के साथ Apple का Face ID सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने म्यूट बटन को रिप्लेस करते हुए एक्शन बटन को शामिल किया है। इसके साथ ही इस मॉडल में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया है। iPhone 16e मॉडल में एपल ने A18 चिप दिया है, जो कई Apple Intelligence फीचर्स जैसे - Genmoji, Writing Tools, और ChatGPT सपोर्ट करता है। एपल ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसमें विजुअल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी दिया जाएगा। Apple ने भले ही लॉन्च के दौरान रैम डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन बेंचमार्क टेस्ट से पता चलता है कि इसमें 8जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो iPhone 16e में 48MP Fusion रियर कैमरा दिया गया है, जो 2x डिजिटल जूम, पोर्टेट मोड, नाइट मोड और HDR सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का TrueDepth सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: iOS 18.4 Beta Features: Apple ने आईफोन यूजर्स के लिए पेश किए कई नए फीचर्स, Siri को नहीं मिला अपडेट
Apple Iphone 16E Iphone 16E Price Iphone 16E Sale Iphone 16E Offers Tech News Jagran News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple का धमाका, iPhone 16E लॉन्च, सस्ते में मिलेगा लाख रुपये वाले फोन का फीचरiPhone 16E Launched: Apple ने इस बार सितंबर से पहले ही अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया. कंपनी ने एक नया iPhone लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का तो सबसे सस्ता आईफोन है, लेकिन भारतीय मार्केट के लिहाज से इसे सस्ता नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इसकी कीमत 50 हजार रुपये के ऊपर है.
Read more »
Apple का सबसे सस्ता iPhone 16e भारत में लॉन्च, इसमें हैं फीचर्स लाख रुपये वालेApple iPhone 16e भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है, यह एक किफायती हैंडसेट है. इस मोबाइल में सिंगल रियर कैमरा, 48MP का कैमरा और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है. कंपनी ने इसको तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें शुरुआती वेरिएंट 128GB में आता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
iPhone 16e से भी सस्ता हुआ iPhone 15, Amazon पर है ऑफरiPhone 15 Price Drop: ऐपल ने हाल में अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं iPhone 16e की, लेकिन इससे सस्ते में आपको दूसरा iPhone मिल जाएगा.
Read more »
भारत में इस दिन से iPhone 16e की सेल, 10 हजार की होगी सेविंगआप भी अगर इस सस्ते iPhone 16e को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आपको एक खास डील बताने जा रहे हैं. इसमें आपको 10 हजार रुपये सेव करने का मौका मिलेगा.
Read more »
2000 रुपये सस्ता मिलेगा लेटेस्ट Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन, आज से शुरू होगी पहली सेलRealme P3 Pro 5G स्मार्टफोन की आज 25 फरवरी को पहली सेल है। इस स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। रियलमी ने कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 12 GB तक रैम सपोर्ट करता...
Read more »
iPhone 16e की पहली सेल कल, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटiPhone 16e Sale: ऐपल के सबसे सस्ते स्मार्टफोन यानी iPhone 16e पहली बार सेल पर आने वाला है. ये स्मार्टफोन कल यानी 28 फरवरी को सेल पर आएगा.
Read more »
