शरीर में पानी जमा होने की वजह से सूजन और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपना वॉटर वेट कम करना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह उठकर 6 काम Reduce Water Weight Morning Tips करने चाहिए। इनसे शरीर में जमा पानी निकल जाता है और आपके शरीर की सूजन कम होती है। आइए जानें वॉटर वेट कम करने के लिए क्या करना...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में पानी की जमा होना यानी वॉटर वेट एक आम समस्या है, जिससे कई लोगों को परेशान रहते हैं। वॉटर वेट बढ़ने से शरीर में सूजन, हैवीनेस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं । अब सवाल आता है कि ऐसा होता क्यों है, तो वॉटर वेट बढ़ने की समस्या अक्सर अनहेल्दी डाइट, ज्यादा नमक खाने या हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। हालांकि, रोज कुछ आसान तरीकों से आप वॉटर वेट से छुटकारा पा सकते हैं । आइए जानते हैं वॉटर वेट कम करने के लिए रोज सुबह कौन से 6 काम करने चाहिए। कैसे करें वॉटर वेट कम? गर्म पानी और नींबू पिएंन सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से एक्स्ट्रा पानी और नमक को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का एक नेचुरल तरीका है। यह भी पढ़ें: डबल चिन और मोटे गालों से हो गए हैं परेशान, तो Face Fat कम करने के लिए रोज करें 5 काम हल्की एक्सरसाइज या योग सुबह के समय हल्की एक्सरसाइज या योग करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पसीने के जरिए एक्स्ट्रा पानी बाहर निकलता है। योगासन जैसे कि त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन और भुजंगासन शरीर से वॉटर वेट कम करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, 20-30 मिनट की वॉक या जॉगिंग भी फायदेमंद होती है। हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं सुबह का नाश्ता हमेशा एनर्जी देने वाला और पौष्टिक होना चाहिए। हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स वाला ब्रेकफास्ट, जैसे कि अंडे, ओट्स, दही या फल खाएं। प्रोटीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वॉटर रिटेंशन को कम करता है। साथ ही, नाश्ते में नमक की मात्रा कम रखें, क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी को रोकता है। हर्बल टी पिएं सुबह के समय ग्रीन टी, पुदीने की चाय या अदरक वाली चाय पीने से शरीर का वॉटर वेट कम होता है। ये हर्बल टी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती हैं और डाययूरेटिक के रूप में काम करती हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वॉटर रिटेंशन को कम करते हैं। भरपूर मात्रा में पानी पिएं यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। जब आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर पानी को स्टोर करने लगता है। इसलिए, सुबह से ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और एक्स्ट्रा पानी बाहर निकलेगा। नमक कम खाएं खाने में नमक कम डालें, क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी को रोकता है। प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और अचार जैसे हाई सोडियम वाले फूड्स खाने से भी बचें। इसके बजाय, ताजे फल, सब्जियां और नट्स खाना शुरू करें, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ वॉटर वेट को कम करने में मदद करते हैं। यह भी पढ़ें: ब्लोटिंग से तुरंत राहत दिलाएंगी किचन में रखी 5 चीजें, नहीं होगी पेट फूलने या सीने में जलन की शिकायत Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में पानी की जमा होना यानी वॉटर वेट एक आम समस्या है, जिससे कई लोगों को परेशान रहते हैं। वॉटर वेट बढ़ने से शरीर में सूजन, हैवीनेस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं । अब सवाल आता है कि ऐसा होता क्यों है, तो वॉटर वेट बढ़ने की समस्या अक्सर अनहेल्दी डाइट, ज्यादा नमक खाने या हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। हालांकि, रोज कुछ आसान तरीकों से आप वॉटर वेट से छुटकारा पा सकते हैं । आइए जानते हैं वॉटर वेट कम करने के लिए रोज सुबह कौन से 6 काम करने चाहिए। कैसे करें वॉटर वेट कम? गर्म पानी और नींबू पिएंन सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से एक्स्ट्रा पानी और नमक को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का एक नेचुरल तरीका है। यह भी पढ़ें: डबल चिन और मोटे गालों से हो गए हैं परेशान, तो Face Fat कम करने के लिए रोज करें 5 काम हल्की एक्सरसाइज या योग सुबह के समय हल्की एक्सरसाइज या योग करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पसीने के जरिए एक्स्ट्रा पानी बाहर निकलता है। योगासन जैसे कि त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन और भुजंगासन शरीर से वॉटर वेट कम करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, 20-30 मिनट की वॉक या जॉगिंग भी फायदेमंद होती है। हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं सुबह का नाश्ता हमेशा एनर्जी देने वाला और पौष्टिक होना चाहिए। हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स वाला ब्रेकफास्ट, जैसे कि अंडे, ओट्स, दही या फल खाएं। प्रोटीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वॉटर रिटेंशन को कम करता है। साथ ही, नाश्ते में नमक की मात्रा कम रखें, क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी को रोकता है। हर्बल टी पिएं सुबह के समय ग्रीन टी, पुदीने की चाय या अदरक वाली चाय पीने से शरीर का वॉटर वेट कम होता है। ये हर्बल टी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती हैं और डाययूरेटिक के रूप में काम करती हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वॉटर रिटेंशन को कम करते हैं। भरपूर मात्रा में पानी पिएं यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। जब आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर पानी को स्टोर करने लगता है। इसलिए, सुबह से ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और एक्स्ट्रा पानी बाहर निकलेगा। नमक कम खाएं खाने में नमक कम डालें, क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी को रोकता है। प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और अचार जैसे हाई सोडियम वाले फूड्स खाने से भी बचें। इसके बजाय, ताजे फल, सब्जियां और नट्स खाना शुरू करें, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ वॉटर वेट को कम करने में मदद करते हैं। यह भी पढ़ें: ब्लोटिंग से तुरंत राहत दिलाएंगी किचन में रखी 5 चीजें, नहीं होगी पेट फूलने या सीने में जलन की शिकायत Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Water Weight How To Reduce Water Weight Tips To Reduce Water Weight Morning Habits To Reduce Water Weight What Is Water Weight
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कॉमेडियन भारती सिंह ने इन 7 टिप्स को फॉलो कर घटाया था 20 किलो वजनWeight Loss Tips: अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो आप वजन को कम करने के लिए भारती सिंह के वेट-लॉस टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
Read more »
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के 6 फायदे, पाचन रोगों से पीड़ितों को हो सकता है लाभनींबू पानी का रोजाना सुबह सेवन करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के 6 फायदों के बारे में।
Read more »
मोटापा कम करना हैं? जानिए उम्र के हिसाब से कितनी देर चलना चहिए, नहीं तो कम न होगी पेट की चर्बी!वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज और डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ चलने (Walking) से भी आप वजन कम कर सकते हैं?
Read more »
मोटा पेट पिचक कर हो जाएगा अंदर बस, किचन में मौजूद इन 3 चीजों का ऐसे करें सेवनWeight Loss Remedies: अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं तो किचन में मौजूद इन 3 चीजों का करें सेवन.
Read more »
वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह करें ये एक काम, फैट जलाने का काम होगा तेजवजन कम करने के लिए सुबह-सुबह तेज वॉक करें. ब्लड शुगर कम हो जाएगा और शरीर की चर्बी भी गल जाएगी.
Read more »
है तो बहुत फायदेमंद, लेकिन इन 7 लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है मेथी का पानी, न करें पीने की गलतीकौन कहता है कि मेथी का पानी सभी के लिए फायदेमंद होता है? मेथी का पानी शुगर कंट्रोल करने और वजन कम करने में काफी मदद करता है लेकिन कुछ लोगों के लिए मेथी का पानी नुकसानदेह Fenugreek Water Side Effects हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मेथी का पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता...
Read more »
