है तो बहुत फायदेमंद, लेकिन इन 7 लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है मेथी का पानी, न करें पीने की गलती

Fenugreek Water Side Effects News

है तो बहुत फायदेमंद, लेकिन इन 7 लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है मेथी का पानी, न करें पीने की गलती
Methi Water Side EffectsMethi Side EffectsFenugreek Side Effects
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

कौन कहता है कि मेथी का पानी सभी के लिए फायदेमंद होता है? मेथी का पानी शुगर कंट्रोल करने और वजन कम करने में काफी मदद करता है लेकिन कुछ लोगों के लिए मेथी का पानी नुकसानदेह Fenugreek Water Side Effects हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मेथी का पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता...

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेथी का इस्तेमाल सदियों से घरेलू नुस्खों और आयुर्वेद में किया जा रहा है। इसके पत्ते और बीज दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए खूब किया जाता है । इसका पानी पीने से वजन घटाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, मेथी का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सभी के लिए नहीं। कुछ लोगों को मेथी का पानी पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मेथी का पानी पीना फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। लो ब्लड शुगर वाले लोग मेथी का पानी ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से ही कम रहता है, उन्हें मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। इससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें: हफ्ते में दो दिन बालों में लगाएं मेथी से बना खास तेल, डैंड्रफ का हो जाएगा सफाया प्रेग्नेंट महिलाएं प्रेग्नेंट महिलाओं को मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। मेथी समय से पहले प्रसव या मिसकैरिज का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए और अपनी डाइट में किसी भी चीज को शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोग मेथी का पानी खून को पतला करने का काम कर सकता है। इसलिए, जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर हैं या जो ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, उन्हें मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है और चोट लगने पर खून का थक्का जमने में समस्या हो सकती है। एलर्जी वाले लोग कुछ लोगों को मेथी से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको मेथी या इससे संबंधित पौधों से एलर्जी है, तो मेथी का पानी पीने से बचें। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर रैशेज, खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ और पेट दर्द शामिल हो सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याएं वाले लोग मेथी का पानी पाचन तंत्र को एक्साइट कर सकता है। यदि आपको पहले से ही पेट में गैस, एसिडिटी, दस्त या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं हैं, तो मेथी का पानी पीने से आपकी कंडिशन बिगड़ सकती है। इससे पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है। हार्मोनल असंतुलन वाले लोग मेथी में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या है या आप हार्मोनल दवाएं ले रहे हैं, तो मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। यह महिलाओं में पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकता है। बच्चे छोटे बच्चों को मेथी का पानी देने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बच्चों का पाचन तंत्र नाजुक होता है, और मेथी का पानी उन्हें परेशान कर सकता है। इससे पेट दर्द या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह खाली पेट पी लें जीरा और नींबू का पानी, 30 दिनों में ही शरीर में दिखने लगेंगे 7 बदलाव! Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।.

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेथी का इस्तेमाल सदियों से घरेलू नुस्खों और आयुर्वेद में किया जा रहा है। इसके पत्ते और बीज दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए खूब किया जाता है । इसका पानी पीने से वजन घटाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, मेथी का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सभी के लिए नहीं। कुछ लोगों को मेथी का पानी पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मेथी का पानी पीना फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। लो ब्लड शुगर वाले लोग मेथी का पानी ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से ही कम रहता है, उन्हें मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। इससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें: हफ्ते में दो दिन बालों में लगाएं मेथी से बना खास तेल, डैंड्रफ का हो जाएगा सफाया प्रेग्नेंट महिलाएं प्रेग्नेंट महिलाओं को मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। मेथी समय से पहले प्रसव या मिसकैरिज का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए और अपनी डाइट में किसी भी चीज को शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोग मेथी का पानी खून को पतला करने का काम कर सकता है। इसलिए, जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर हैं या जो ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, उन्हें मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है और चोट लगने पर खून का थक्का जमने में समस्या हो सकती है। एलर्जी वाले लोग कुछ लोगों को मेथी से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको मेथी या इससे संबंधित पौधों से एलर्जी है, तो मेथी का पानी पीने से बचें। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर रैशेज, खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ और पेट दर्द शामिल हो सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याएं वाले लोग मेथी का पानी पाचन तंत्र को एक्साइट कर सकता है। यदि आपको पहले से ही पेट में गैस, एसिडिटी, दस्त या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं हैं, तो मेथी का पानी पीने से आपकी कंडिशन बिगड़ सकती है। इससे पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है। हार्मोनल असंतुलन वाले लोग मेथी में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या है या आप हार्मोनल दवाएं ले रहे हैं, तो मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। यह महिलाओं में पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकता है। बच्चे छोटे बच्चों को मेथी का पानी देने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बच्चों का पाचन तंत्र नाजुक होता है, और मेथी का पानी उन्हें परेशान कर सकता है। इससे पेट दर्द या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह खाली पेट पी लें जीरा और नींबू का पानी, 30 दिनों में ही शरीर में दिखने लगेंगे 7 बदलाव! Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Methi Water Side Effects Methi Side Effects Fenugreek Side Effects Who Should Not Drink Fenugreek Water Can Pregnant Drink Fenugreek Water Fenugreek Water And Blood Sugar Methi Ke Pani Ke Nuksaan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पिसी लाल मिर्च का अधिक सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता हैपिसी लाल मिर्च का अधिक सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता हैपिसी लाल मिर्च का सेवन पेट, आंतों, मुंह, गले और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। यह दिल की बीमारी वाले लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
Read more »

सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान, डॉक्टर सरीन की सलाहसुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान, डॉक्टर सरीन की सलाहडॉक्टर सरीन ने बताया सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान, इसके अलावा कॉफी और सेब के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि सेब में पेक्टिन होता है जो बहुत फायदेमंद होता है।
Read more »

दिन में एक बार जरूर पिएं ये चाय, तेजी से गिरने लगेगा कोलेस्ट्रॉलदिन में एक बार जरूर पिएं ये चाय, तेजी से गिरने लगेगा कोलेस्ट्रॉलवैसे तो आप जीरे की चाय को कभी भी पी सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट या खाना खाने से पहले इसे पीने काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.
Read more »

दिन में एक बार जरूर पिएं ये चाय, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मिल सकता है फायदादिन में एक बार जरूर पिएं ये चाय, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मिल सकता है फायदावैसे तो आप जीरे की चाय को कभी भी पी सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट या खाना खाने से पहले इसे पीने काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.
Read more »

इन लोगों की सेहत को खराब कर सकता है चुकंदर!इन लोगों की सेहत को खराब कर सकता है चुकंदर!इन लोगों की सेहत को खराब कर सकता है चुकंदर!
Read more »

Uric Acid से लेकर इन बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है इन पत्तों का पानी, रोज पीना करें शुरू!Uric Acid से लेकर इन बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है इन पत्तों का पानी, रोज पीना करें शुरू!Uric Acid से लेकर इन बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है इन पत्तों का पानी, रोज पीना करें शुरू!
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:52:32