Delhi Capitals vs Gujarat Giants WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा. उसे गुजरात जाएंट्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में परास्त कर दिया.
Delhi Capitals vs Gujarat Giants WPL 2026 : महिला प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा. उसे गुजरात जाएंट्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में परास्त कर दिया.
वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली को आखिरी 6 गेंद पर 9 रनों की आवश्यकता थी. स्नेह राणा और निक्की प्रसाद क्रीज पर थीं. दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन अनुभवी सोफी डिवाइन के सामने उनकी एक नहीं चली. गुजरात ने सीजन में अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया और प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिए. आखिरी ओवर का रोमांच 20वें ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 9 रन बनाने थे. स्नेह राणा 13 गेंद पर 19 और निक्की प्रसाद 21 गेंद पर 44 रन बनाकर नाबाद थीं. डिवाइन की पहली गेंद पर निक्की ने दो रन लिए. इसके बाद सिंगल लिया. अब 4 रनों पर टीम को 6 रन बनाने थे. डिवाइन ने यहां एक वाइड फेंकी और फिर दिल्ली को 4 गेंदों पर 5 रन बनाने थे. तीसरी गेंद पर डिवाइन ने स्नेह राणा को एक भी रन नहीं बनाने दिया और चौथी गेंद पर जॉर्जिया वेयरहैम के हाथों कैच कराया. अब 2 गेंदों पर टीम को 5 रनों की आवश्यकता थी. पांचवीं बॉल पर मिन्नू मणि ने एक रन लिया. अब आखिरी बॉल पर दिल्ली को 4 रन बनाने थे. निक्की स्ट्राइक पर थीं और दिल्ली को उम्मीद थी कि वह मैच फिनिश कर देंगी, लेकिन डिवाइन की गेंद पर वह लॉन्ग ऑन में गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर को कैच थमा बैठीं. गुजरात ने मैच को 3 रनों से अपने नाम कर लिया. ये भी पढ़ें: Explained: ICC के गली की हड्डी बना पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप से बॉयकॉट किया तो क्या होगा? WPL में फाइनल ओवर में सफलतापूर्वक डिफेंड किए गए सबसे कम रन 6 - सोफी डिवाइन बनाम DC-W, DY पाटिल, 2026 8 - सोफी डिवाइन बनाम DC-W, वडोदरा, 2026 9 - ग्रेस हैरिस बनाम , दिल्ली, 2024 10 - सोफी मोलिनक्स बनाम , बेंगलुरु, 2024 11 - आशा शोभना बनाम , दिल्ली, 2024 डिवाइन ने दिल्ली की टीम पर बरपाया कहर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जाएंट्स ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 171 रन ही बना पाई. उसके लिए निक्की प्रसाद ने 47, स्नेह राणा ने 29 और लौरा वोल्वार्ड्ट ने 24 रन बनाए. कप्तान जेमिमा 16, शेफाली वर्मा 14 और लीजेल ली 4 रन ही बना पाईं. गुजरात के लिए सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 4 और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट लिए. WPL में सबसे कम जीत का अंतर 1 - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024 1 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2024 2 - आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2024 3 - गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा, 2026 4 - गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई, 2026. ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे संजू सैमसन? टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोच के बयान ने चौंकाया मूनी और अनुष्का की शानदार बैटिंग इससे पहले पारी की शुरुआत करने उतरी बेथ मूनी ने 46 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली. मूनी ने अनुष्का शर्मा 39 रन के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की. अनुष्का ने 25 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. इन दोनों के अलावा गुजरात का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका. किसी एक बल्लेबाज ने भी क्रीज पर रूकने का हौसला दिखाया होता, तो स्कोर 200 के करीब हो सकता था. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी तनुजा कंवर ने 11 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाकर को गुजरात को 174 तक पहुंचाया और एक लड़ने लायक स्कोर दिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एन चरणी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा चिनले हेनरी को 2 विकेट मिला. मारिजेन कैप, नंदनी शर्मा और मिन्नु मनी को 1-1 विकेट मिला.
Jemimah Rodrigues Delhi Capitals Gujarat Giants Sophie Devine Delhi Capitals Vs Gujarat Giants महिला प्रीमियर लीग जेमिमा रोड्रिग्ज दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स सोफी डिवाइन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. RCB और MI दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ बनाए 199 रन, नेट साइवर-ब्रंट का शानदार शतकमहिला प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया, जबकि आरसीबी को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे।
Read more »
WPL 2026: RCB को जीत नहीं दिला सकी ऋचा घोष की 90 रनों की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने 15 रनों से हरायाWPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु 15 रनों से हरा दिया है. ऋचा घोष ने आखिरी तक कोशिश की, लेकिन RCB को जीत नहीं दिला सकीं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में मुंबई ने आरसीबी को 15 रन से हराया, नैट साइवर-ब्रंट की ऐतिहासि शतक पर फिर ज...WPL 2026 Mumbai Beat RCB: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 15 रन से हरा दिया. मुंबई की इस दमदार जीत में टीम की स्टार खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक शतक आकर्षण का केंद्र रहा. नैट साइवर-ब्रंट ने इस लीग में पहला शतक लगाने का कारनामा किया.
Read more »
WPL 2026: ರಿಚಾ ಘೋಷ್ ಏಕಾಂಗಿ ಹೋರಾಟ ವ್ಯರ್ಥ: ಆರ್ಸಿಬಿ ವಿರುದ್ಧ ಮುಂಬೈ ಇಂಡಿಯನ್ಸ್ ಗೆ 15 ರನ್ ಗಳ ರೋಚಕ ಗೆಲುವುಅಂತಿಮವಾಗಿ 15 ರನ್ ಗಳ ಅಂತರದಿಂದ ಸೋಲನ್ನು ಅನುಭವಿಸಿತು.ಈ ಗೆಲುವಿನೊಂದಿಗೆ ಮುಂಬೈ ಇಂಡಿಯನ್ಸ್ ಪಾಯಿಂಟ್ಸ್ ಟೇಬಲ್ನಲ್ಲಿ ತನ್ನ ಸ್ಥಾನವನ್ನು ಬಲಪಡಿಸಿಕೊಂಡಿದೆ ಎಂದು ಹೇಳಬಹುದು.
Read more »
WPL 2026: ऋचा घोष की तूफानी पारी बेकार... RCB की हार, मुंबई इंडियंस फिर से जीत के रथ पर सवारMI vs RCB WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ऋचा घोष की तूफानी पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सोमवार (26 जनवरी) को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुंबई ने 15 रनों से जीत हासिल की.
Read more »
