WPL 2026: आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, रन आउट हंगामा, वाइड बॉल और विकेट, 6 बॉल पर नहीं बन पाए 9 रन

Women’S Premier League News

WPL 2026: आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, रन आउट हंगामा, वाइड बॉल और विकेट, 6 बॉल पर नहीं बन पाए 9 रन
महिला प्रीमियर लीगDelhi Capitalsदिल्ली कैपिटल्स
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

Sophie Devine Last Over drama: गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में सोफी डिवाइन की शानदार गेंदबाजी से 3 रन से हराया. निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने मैच में टीम के वापसी कराई लेकिन वो जीत नहीं दिला पाईं. सोफी के आखिरी ओवर में जमकर ड्रामा देखने को मिला.

नई दिल्ली. निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए हार के मुंह से जीत लगभग छीन ली थी. सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में अपनी पूरा अनुभव झोक मैच को पलट दिया. गुजरात जायंट्स की टीम को आखिरी ओवर के ड्रामे में जीत मिली और दिल्ली 3 रन से अंतर से मुकाबला हार गई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाया था जबकि दिल्ली की टीम 8 विकेट गंवाकर 171 रन तक ही पहुंच पाई. इस मैच को गंवाने के बाद अब दिल्ली के अगले दौर में जाने की उम्मीद धुंधली पड़ गई है. कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन डिवाइन ने सिर्फ पांच रन ही दिए. इस तेज गेंदबाज ने चौथी गेंद पर स्नेह को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर निकी को लॉन्ग-ऑन पर कैच करा दिया. दिल्ली कैपिटल्स इतनी करीब पहुंची, इसका श्रेय निकी और स्नेह के बीच सातवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी को जाता है. जब दोनों बैटर क्रीज पर आए, तब दिल्ली का स्कोर 100 पर छह विकेट था और टीम को 33 गेंद में 75 रन चाहिए थे. दोनों ने 17वें ओवर में 23 रन लेकर टीम में जीत की उम्मीद जगा दी थी. 🔥 Ice-cold from Sophie Devine — successfully defends 8 in the last over vs Delhi Capitals.#Sophiedevine #GTvsDC #Arijit#WPL2026 #T20WC2026 pic.twitter.com/JfxbZTVphE — SAHIL NAGPAL January 27, 2026 आखिरी ओवर में जमकर हुआ ड्रामा दिल्ली की टीम को जीत के लिए आखिरी 6 बॉल पर 9 रन की जरूरत थी. निकी प्रसाद 44 और स्नेह राणा 29 रन बनाकर खेल रही थी. गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन इस ओवर को करने आईं. कप्तान के हिम्मत की तारीफ करनी होगी क्योंकि स्नेह और निकी ने उनके पिछले ओवर में 23 रन बनाए थे. पहली बॉल पर निकी ने 2 रन लिए एक जबरदस्त थ्रो के बाद रन आउट हो लेकर जोरदार हंगामा हुआ. अंपायर ने फैसला आखिरकार स्नेह राणा के हक में सुनाया. निकी ने अगली गेंद पर एक रन लिया. ओवर की तीसरी बॉल वाइड हो गई और अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना. अब यहां से जीत के लिए 3 बॉल पर 5 रन की जरूरत थी और सोफी ने अगली गेंद पर स्नेह राणा का विकेट चटकाया. ओवर की 5वीं बॉल का सामना करने आईं मिन्नू मणि ने एक रन लेकर निकी को स्ट्राइक दिया. आखिरी बॉल पर जीत हासिल करने के लिए चौके की जरूरत थी लेकिन सोफी ने उनको आउट कर दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

महिला प्रीमियर लीग Delhi Capitals दिल्ली कैपिटल्स Gujarat Giants गुजरात जायंट्स Sophie Devine सोफी डिवाइन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. RCB और MI दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ बनाए 199 रन, नेट साइवर-ब्रंट का शानदार शतकWPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ बनाए 199 रन, नेट साइवर-ब्रंट का शानदार शतकमहिला प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया, जबकि आरसीबी को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे।
Read more »

WPL 2026: RCB को जीत नहीं दिला सकी ऋचा घोष की 90 रनों की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने 15 रनों से हरायाWPL 2026: RCB को जीत नहीं दिला सकी ऋचा घोष की 90 रनों की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने 15 रनों से हरायाWPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु 15 रनों से हरा दिया है. ऋचा घोष ने आखिरी तक कोशिश की, लेकिन RCB को जीत नहीं दिला सकीं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL 2026: सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में छीनी दिल्ली कैपिटल्स से जीत, रोमांचक मैच में गुजरात ने 3 रन से हरायाWPL 2026: सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में छीनी दिल्ली कैपिटल्स से जीत, रोमांचक मैच में गुजरात ने 3 रन से हरायाGG vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच बेहद ही रोमांचक रहा. गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया. सोफी डिवाइन ने आखिरी में गुजरात को जीत दिलाई. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL 2026: आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स की हार, गुजरात जाएंट्स ने 20वें ओवर में नहीं बनाने दिए 9 रनWPL 2026: आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स की हार, गुजरात जाएंट्स ने 20वें ओवर में नहीं बनाने दिए 9 रनDelhi Capitals vs Gujarat Giants WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा. उसे गुजरात जाएंट्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में परास्त कर दिया.
Read more »

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल, गुजरात जायंट्स से मिली हारWPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल, गुजरात जायंट्स से मिली हारजेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात जायंट्स से मिली करीबी हार के बाद नॉकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें कम हो गई हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में यूपी वॉरियर्स को हराना होगा और गुजरात जायंट्स की हार की उम्मीद करनी होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:00:27