WPL 2026 को अपनी पहली फाइनलिस्ट टीम मिल गई है. गुरुवार को यूपी वॉरियर्स को हराते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. खेल समाचार | क्रिकेट
" WPL 2026 : वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की अपनी 6वीं जीत दर्ज की और इसी के साथ फ्रेंचाइजी ने सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया है.
जबकि अब तक प्लेऑफ के लिए 2 टीमें क्वालीफाई भी नहीं कर पाई हैं. तो आइए आपको उस वजह के बारे में बताते हैं कि आखिर आरसीबी बिना प्लेऑफ के शुरू हुए, आखिर फाइनल में कैसे पहुंच गई. Advertisment FINAL में पहुंची RCB WPL 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर बेहद रोमांचक रहा है. गुरुवार रात यूपी वॉरियर्स की टीम को हराकर RCB ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. मैच की बात करें, तो यूपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 144 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य को बेंगलुरु आधारित फ्रेंचाइजी ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही सफलतापूर्वक चेज किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की. 12 अंक के साथ फाइनल में पहुंची RCB Signing off the league stage in style. ✍️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #WPL2026 pic.twitter.com/kQ2F9YIqeG — Royal Challengers Bengaluru January 30, 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह फ्रेंचाइजी के पास 12 अंक हैं और इसी के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम ने सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आपको बता दें, इस सीजन की शुरुआत में लगातार 5 मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी और अब ये टीम WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सीधे फाइनल में कैसे पहुंच गई RCB? Presenting the first finalist of #TATAWPL 2026 🥳Make way for the @RCBTweets ❤️#KhelEmotionKa | #UPWvRCB pic.twitter.com/qXkTOUJzIk — Women's Premier League January 29, 2026 RCB ने इस सीजन के फाइनल में जगह बना ली है. ऐसे में फैंस के जहन में सवाल आ रहे होंगे कि आखिर प्लेऑफ के शुरू होने से पहले ही फ्रेंचाइजी ने फाइनल में कैसे जगह बना ली? दरअसल, डब्ल्यूपीएल का प्लेऑफ आईपीएल से काफी अलग होता है. इसमें 3 टीमें ही क्वालीफाई करती हैं और लीग स्टेज पर टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है. जबकि दूसरी फानलिस्ट टीम को प्लेऑफ के मैचों में जीत दर्ज करनी होती है. ये भी पढ़ें: Virat Kohli Instagram: वापस आ गया विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट, आखिर बंद होने के पीछे क्या थी वजह?"
Sports News In Hindi Cricket News In Hindi Rcb
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: यूवी वॉरियर्स को बीच टूर्नामेंट में लगा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई बाहर, जानिए किसने किया रिप्लेसWPL 2026: खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: जेमिमा रोड्रिग्स पर हुआ तगड़ा एक्शन, हुआ लाखों का नुकसान...जानें क्यों हुआ ऐसादिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा है. इसी मैच में गुजरात ने सोफी डिवाइन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
Read more »
WPL 2026: यूपी वॉरियर्स को तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर ये सुपरस्टार, रिप्लेसमेंट का ऐलानWomens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स को एक बड़ा झटका लगा है. टीम की युवा स्टार फीबी लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनके स्थान पर फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी एमी जोन्स को टीम में शामिल किया है.
Read more »
WPL में आज RCB vs UPW: बेंगलुरु की जीत से फाइनल तय, यूपी वॉरियर्स की टॉप स्कोरर लिचफील्ड लीग से बाहरWomen's Premier League (WPL) 2026 Score: Follow Royal Challengers Bengaluru Vs UP Warriorz Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »
WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरायाRCB vs UP Warriorz WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ आरसीबी WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. खेल समाचार क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: ಗ್ರೇಸ್ ಹ್ಯಾರಿಸ್, ಸ್ಮೃತಿ ಮಂಧಾನ ಸ್ಪೋಟಕ ಬ್ಯಾಟಿಂಗ್: WPL ಫೈನಲ್ ಗೆ ಲಗ್ಗೆ ಇಟ್ಟ ಆರ್ಸಿಬಿ ತಂಡ..!ಆರ್ಸಿಬಿ ಪರವಾಗಿ ಮಾರಕ ಬೌಲಿಂಗ್ ದಾಳಿ ನಡೆಸಿದ ನಾಡಿನ್ ಡಿ ಕ್ಲರ್ಕ್ 4 ಓವರ್ಗಳಲ್ಲಿ 22 ರನ್ಗಳಿಗೆ 4 ವಿಕೆಟ್ಗಳನ್ನು ಪಡೆಯುವ ಮೂಲಕ ಯುಪಿಯ ರನ್ ವೇಗಕ್ಕೆ ಕಡಿವಾಣ ಹಾಕಿದರು.
Read more »
