RCB vs UP Warriorz WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ आरसीबी WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. खेल समाचार क्रिकेट
" RCB vs UP Warriorz WPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. आरसीबी ने 18वें मैच में यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट पर 143 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 13.1 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. RCB के लिए ग्रेस हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेलीं.Advertisment ग्रेस हैरिस ने खेली 75 रनों की शानदार पारी यूपी वॉरियर्स के दिए 144 रनों की लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आसानी से हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना ओपनिंग करने उतरी थीं. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.1 ओवरों में 108 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन फिर ग्रेस हैरिस को शिखा पांडे ने आउट किया. ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौका और 2 छक्का लगा. स्मृति मंधाना ने लगाया तूफानी अर्धशतक इसके बाद RCB को दूसरा झटका जॉर्जिया वोल के रूप में लगा. जॉर्जिया वोल 15 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं आखिरी तक कप्तान स्मृति मंधाना टिकी रहीं और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटीं. स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 3 छक्का निकला. WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया है. RCB ने इस सीजन अब तक 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ 2 मैच हारी है. आरसीबी के पास अब 8 मैचों में 12 अंक हो गए हैं. इतना ही आरसीबी की नेट रन रेट भी +1.247 है. ऐसे में आरसीबी एक बार फिर फाइनल खेलेगी यह तय हो गया है. Presenting the first finalist of #TATAWPL 2026 🥳Make way for the @RCBTweets ❤️#KhelEmotionKa | #UPWvRCB pic.twitter.com/qXkTOUJzIk — Women's Premier League January 29, 2026 यह भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम में किसने लिए हैं सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट? टॉप पर है ये गेंदबाज "
RCB UP Warriorz Royal Challengers Bengaluru WPL 2026 UP W Vs RCB
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल, गुजरात जायंट्स से मिली हारजेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात जायंट्स से मिली करीबी हार के बाद नॉकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें कम हो गई हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में यूपी वॉरियर्स को हराना होगा और गुजरात जायंट्स की हार की उम्मीद करनी होगी।
Read more »
WPL 2026: ಗುಜರಾತ್ ಗೆಲುವಿನಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್ ಆರಂಭ, 2ನೇ ಸ್ಥಾನಕ್ಕಾಗಿ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳ ಪೈಪೋಟಿಡೆಲ್ಲಿ ವಿರುದ್ಧ ಗುಜರಾತ್ ರೋಚಕ ಗೆಲುವು ಸಾಧಿಸಿದ್ದರಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್ ತುಂಬಾ ರೋಮಾಂಚಕಾರಿಯಾಗಿದೆ. ಇದೀಗ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳು ಇನ್ನೂ ಎರಡು ಸ್ಥಾನಗಳಿಗಾಗಿ ಸ್ಪರ್ಧೆಯಲ್ಲಿವೆ.
Read more »
WPL 2026: यूवी वॉरियर्स को बीच टूर्नामेंट में लगा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई बाहर, जानिए किसने किया रिप्लेसWPL 2026: खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: जेमिमा रोड्रिग्स पर हुआ तगड़ा एक्शन, हुआ लाखों का नुकसान...जानें क्यों हुआ ऐसादिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा है. इसी मैच में गुजरात ने सोफी डिवाइन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
Read more »
WPL 2026: यूपी वॉरियर्स को तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर ये सुपरस्टार, रिप्लेसमेंट का ऐलानWomens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स को एक बड़ा झटका लगा है. टीम की युवा स्टार फीबी लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनके स्थान पर फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी एमी जोन्स को टीम में शामिल किया है.
Read more »
WPL में आज RCB vs UPW: बेंगलुरु की जीत से फाइनल तय, यूपी वॉरियर्स की टॉप स्कोरर लिचफील्ड लीग से बाहरWomen's Premier League (WPL) 2026 Score: Follow Royal Challengers Bengaluru Vs UP Warriorz Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »
