साउथ अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 125 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी. साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवॉर्ड ने कहा कि फाइनल में भी उनकी टीम अपना बेस्ट देना चाहेगी. वोलवॉर्ड ने कहा कि उनकी टीम क्राउड को शांत करना चाहती है.
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होनी है. दोनों टीम्स के बीच यह खिताबी मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है. मुकाबले में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रही हैं.
वहीं लौरा वोलवॉर्ड साउथ अफ्रीकी टीम की कैप्टन हैं. भारत और साउथ अफ्रीका ने अब तक महिला वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है. ऐसे में जीतने वाली टीम के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा. भारतीय टीम जहां खिताबी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है. साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवॉर्ड ने कहा है कि उनकी टीम खिताबी मुकाबला जीतकर डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों को साइलेंट करना चाहेगी. उनका यह बयान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के बयान से मेल खाता है. कमिंस ने 2023 के मेन्स वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कहा था कि वो भारतीय फैन्स को साइलेंट कर देंगे. वो वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता था.लौरा वोलवॉर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम क्राउड से नहीं डरते, उसे शांत करना चाहते हैं. नॉकआउट मैच लीग मुकाबलों से बिल्कुल अलग होते हैं. ऐसे मैचों में खिलाड़ी कुछ खास कर जाते हैं, जैसे हमने सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स को करते देखा.' वोलवॉर्ड इस टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका पिछली जीतों पर नहीं, बल्कि फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहा है. Advertisement भारत पर दबाव होगा: लौरा वोलवॉर्डलौरा वोलवॉर्ड ने माना कि घरेलू मैदान पर भारत को दर्शकों का समर्थन मिलेगा, लेकिन यही दबाव टीम इंडिया पर भारी भी पड़ सकता है. वोलवॉर्ड कहती हैं, 'पूरा स्टेडियम भारत के साथ होगा, शायद पूरा भरा हुआ. यह शानदार मौका है, लेकिन यही दबाव उनके लिए चुनौती बनेगा. उम्मीद है हम जीतेंगे, शायद तब वो शांत हो जाएंगे.'साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है, वहीं भारतीय टीम का ये तीसरा फाइनल है. लौरा वोलवॉर्ड ने कहा कि उनकी टीम के लिए संयम बनाए रखना और बुनियादी चीजों पर टिके रहना सबसे जरूरी होगा.लौरा वोलवॉर्ड ने कहा, 'हमें बस वर्तमान पर ध्यान देना है. बहुत शोर होगा, बहुत कुछ घटेगा, लेकिन आखिर में यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है. जो टीम धैर्य रखेगी और बुनियादी चीजें सही करेगी, वही जीतेगी.' वोलवॉर्ड की टीम का लक्ष्य है भारत को उसके घर में हराकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनना, लेकिन भारतीय टीम जैसी फॉर्म में है, ऐसे में ये आसान नहीं होगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Pat Cummins Ind Vs Sa Laura Wolvaardt Statement Before Final Laura Wolvaardt On India Vs South Africa Final India Vs South Africa Women’S World Cup 2025 Fina Laura Wolvaardt Press Conference South Africa Women World Cup Final 2025 Laura Wolvaardt Hope To Silence Crowd Pat Cummins Silence Crowd Comment Laura Wolvaardt Echoes Pat Cummins India Vs South Africa Women Final Dy Patil Stadiu Women’S World Cup 2025 Laura Wolvaardt India Women Vs South Africa Final Preview Laura Wolvaardt Captain South Africa Women’S World Cup 2025 New Champion India Vs South Africa Women’S Odi World Cup Final Laura Wolvaardt On Indian Crowd Laura Wolvaardt 470 Runs World Cup 2025 South Africa Vs India Women Final Quotes India Vs South Africa Final Latest News Laura Wolvaardt Viral Statement India Vs South Africa Women Final Build Up
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಮಹಿಳಾ ತಂಡ ವಿಶ್ವಕಪ್ನ ಫೈನಲ್ ತಲುಪಲು ಕಾರಣ ಈ ಮಾಜಿ ಕ್ಯಾಪ್ಟನ್..! ಇಂಗ್ಲೆಂಡ್ ಸೋಲಿಸೋಕೆ ಮಾಸ್ಟರ್ ಪ್ಲ್ಯಾನ್.. ವಿಡಿಯೋ ವೈರಲ್Women s WC Semi final : ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿರುವ ವಿಡಿಯೋದಲ್ಲಿ, ರೋಹಿತ್ ಶರ್ಮಾ ಮಹಿಳಾ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗನೊಂದಿಗೆ ಚಾಟ್ ಮಾಡುತ್ತಿರುವುದನ್ನು ಕಾಣಬಹುದು. ರೋಹಿತ್ ಏಕದಿನ ವಿಶ್ವಕಪ್ ಗೆಲ್ಲುವುದು ತನ್ನ ಕನಸು ಎಂದು ಹೇಳಿರುವುದು ಸ್ಪಷ್ಟವಾಗಿ ಕೇಳುತ್ತಿದೆ.. ಈ ಕುರಿತ ಸಂಪೂರ್ಣ ಮಾಹಿತಿ ಇಲ್ಲಿದೆ..
Read more »
Women's WC: अगर बारिश से धुला वर्ल्ड कप फाइनल, तो भारत-साउथ अफ्रीका में कौन सी टीम बनेगी चैम्पियन? जानें गणितमहिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया. साउथ अफ्रीका ने भी इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी. खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है.
Read more »
ಮಹಿಳೆಯರಿಗೆ ಭೂಮಿಯ ಮೇಲಿನ ನರಕವಾಗಿದೆ ಈ ದೇಶ! ಪಾಕಿಸ್ತಾನದ ಭಯಾನಕ ವಾಸ್ತವ ಬಿಚ್ಚಿಟ್ಟ ವೀಡಿಯೋ ವೈರಲ್!Women Life in Pakistan: ಪಾಕಿಸ್ತಾನದಲ್ಲಿ ಮಹಿಳೆಯರ ಬದುಕು ನರಕದಂತಾಗಿದೆ ಎನ್ನುವ ವಾಸ್ತವವನ್ನು ಒಂದು ವೈರಲ್ ವೀಡಿಯೋ ಬಯಲಿಗೆ ತಂದಿದೆ.
Read more »
Women's WC: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी, रनरअप पर भी होगी पैसों की बारिशमहिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मं भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से यादगार जीत हासिल की थी. वहीं साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों से हराया था.
Read more »
Women's WC: स्मृति मंधाना vs मारिजाने कैप, जेमिमा रोड्रिग्स vs साउथ अफ्रीकी स्पिनर्स... ये 5 बैटल्स तय करेंगे वर्ल्ड कप फाइनल का रुखजेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद शतक जड़कर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. सेमीफाइनल में स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला था और अब वो खिताबी मैच में कमाल करना चाहेंगी.
Read more »
Ind W vs SA W, WC Final: लाल मिट्टी की पिच किसे करेगी मदद, वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस जीतकर क्या करेंगी कप्तान...India vs South Africa Pitch Report:: भारत आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिड़ेगा, हरमनप्रीत कौर की टीम पहली बार खिताब जीतने को तैयार है. कैसी है पिच रिपोर्ट जानिए.
Read more »
