महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया. साउथ अफ्रीका ने भी इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी. खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है.
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों से पराजित किया था.
वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित करके खिताबी मुकाबले में एंट्री ली है. दोनों ही टीम्स ने अब तक महिला वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है. ऐसे में जो भी टीम खिताबी मुकाबला जीतेगी, वो इतिहास रच देगी. फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.Captain Harmanpreet Kaur in a semi-final against Australia?It's an iconic tale 😎The #TeamIndia skipper decodes a historic chase 👌👌 - By @mihirlee_58Get your #CWC25 tickets 🎟 now: https://t.co/vGzkkgwXt4 #WomenInBlue | #INDvAUS | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/GdReBReISv— BCCI Women October 31, 2025भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. accuweather.com के मुताबिक 2 नवंबर को नवी मुंबई में बारिश का पूर्वानुमान 63 प्रतिशत है. रविवार को नवी मुंबई में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे. फिर दोपहर में बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल सकता है, साथ ही बारिश भी हो सकती है.क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे?अब फैन्स के मन में सवाल है कि यदि रविवार को मैच धुलता है तो क्या होगा. बता दें कि यदि 2 नवंबर को फाइनल का नतीजा नहीं निकल पाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आईसीसी ने खिताबी मकाबले लिए रिजर्व डे रखा है. बारिश या अन्य वजहों के चलते यदि रविवार को 20-20 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो मुकाबला रिजर्व डे में जाएगा. Advertisement हालांकि नवी मुंबई में 3 नवंबर यानी सोमवार को बरसात का अनुमान 55 प्रतिशत है. सोमवार को नवी मुंबई में अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे और कभी-कभार बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. मुकाबला रिजर्व डे में वहीं से शुरू होगा, जहां पर रुका था. फाइनल में एक बार टॉस हो गया तो मैच को लाइव माना जाता है.अगर बारिश का खलल रिजर्व डे में भी पड़ता है और मिनिमम 20-20 ओवर्स का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. 2002 में हुई आईसीसी मेन्स चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका की टीम्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था.भारत का फुल स्क्वॉड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर , जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, उमा छेत्री .साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: लौरा वोलवॉर्ड , ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्ता , क्लो ट्रायोन, नादिन डिक्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे, कराबो मेसो, मसाबाता क्लास.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ind Vs Sa Final India Vs South Africa Womens World Cup 2025 Final Womens World Cup Final Washed Out Icc Womens World Cup Reserve Day Rule India South Africa Final Rain Update Womens World Cup 2025 Rain Rule Explained Dy Patil Stadium Navi Mumbai Weather India Women Cricket Team Champion Scenario South Africa Women World Cup Final Chances Icc Womens World Cup Final Rain Delay Womens Cricket World Cup 2025 Final News India Vs South Africa Final Result If Rain Icc Womens World Cup 2025 Playing Conditions
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Women vs Australia Women Weather: इंद्रदेव से पूरा मैच कराने की प्रार्थना करेगी 'हरमन ब्रिगेड', बारिश कर देगी कबाड़ाIND W vs AUS W Weather Report Navi Mumbai: नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। AccuWeather के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की अच्छी संभावना है। यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा, क्योंकि वह पॉइंट्स...
Read more »
MDU में महिला स्टाफ से मांगे पीरियड्स के सुबूत, हंगामे के बाद रिपोर्ट तलब‘फोटो खींचकर दो...’, हरियाणा की MDU यूनिवर्सिटी में महिला स्टाफ से मांगे पीरियड्स के सबूत, कपड़े उतरवाए...हंगामे के बाद WC ने मांगी रिपोर्ट
Read more »
IND W vs AUS W: महिला WC में भारत ने 200+ रन का लक्ष्य पहली बार हासिल किया, बेटियों के पराक्रम से लहराया परचमबेटियों के पराक्रम से आज भारत का परचम लहराया। महिला वनडे विश्वकप में टीम इंडिया ने पहली बार 200 रन से अधिक का लक्ष्य हासिल किया। भारत ने इससे पहले कभी भी महिला एकदिवसीय
Read more »
फाइनल में पहुंचते ही भारत ने 20 करोड़ कर लिए पक्के, WC जीतने पर मिलेगा कितना इनाम, क्या है ICC का प्लान?...Womens World Cup Winner Prize Money: मन में यह सवाल आना लाजमी है कि वूमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को आईसीसी कितना इनाम देती है. अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो उन्हें कुल कितना पैसा मिलेगा. यह राशि पुरुष वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के मुकाबले कितनी कम या ज्यादा है.
Read more »
Womens World Cup: অজিদের রানের পাহাড় টপকে বিশ্বকাপের ফাইনালে ভারত! বিশ্বরেকর্ড হরমনপ্রীতদের...India reaches women world cup final
Read more »
ಮಹಿಳಾ ತಂಡ ವಿಶ್ವಕಪ್ನ ಫೈನಲ್ ತಲುಪಲು ಕಾರಣ ಈ ಮಾಜಿ ಕ್ಯಾಪ್ಟನ್..! ಇಂಗ್ಲೆಂಡ್ ಸೋಲಿಸೋಕೆ ಮಾಸ್ಟರ್ ಪ್ಲ್ಯಾನ್.. ವಿಡಿಯೋ ವೈರಲ್Women s WC Semi final : ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿರುವ ವಿಡಿಯೋದಲ್ಲಿ, ರೋಹಿತ್ ಶರ್ಮಾ ಮಹಿಳಾ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗನೊಂದಿಗೆ ಚಾಟ್ ಮಾಡುತ್ತಿರುವುದನ್ನು ಕಾಣಬಹುದು. ರೋಹಿತ್ ಏಕದಿನ ವಿಶ್ವಕಪ್ ಗೆಲ್ಲುವುದು ತನ್ನ ಕನಸು ಎಂದು ಹೇಳಿರುವುದು ಸ್ಪಷ್ಟವಾಗಿ ಕೇಳುತ್ತಿದೆ.. ಈ ಕುರಿತ ಸಂಪೂರ್ಣ ಮಾಹಿತಿ ಇಲ್ಲಿದೆ..
Read more »
