Women T20 World Cup: महिला टी 20 विश्व कप था जिसका आयोजन 3 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक बांग्लादेश में होना है लेकिन इस देश के ताजा राजनीतिक हालात और अस्थिरता को देखते हुए आईसीसी इस मेगा इवेंट को बांग्लादेश की जगह किसी और देश में शिफ्ट करने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है.
Women T20 World Cup : भारत के इनकार के बाद इस अफ्रीकी देश में हो सकता है टी 20 विश्व कप, आईसीसी के फैसले का इंतजार Women T20 World Cup : महिला टी 20 विश्व कप था जिसका आयोजन 3 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक बांग्लादेश में होना है लेकिन इस देश के ताजा राजनीतिक हालात और अस्थिरता को देखते हुए आईसीसी इस मेगा इवेंट को बांग्लादेश की जगह किसी और देश में शिफ्ट करने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है.
पुरुषों का टी 20 विश्व कप इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किया गया था जिसमें साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी. इस विश्व कप के बाद आईसीसी का अगला बड़ा इवेंट महिला टी 20 विश्व कप था जिसका आयोजन 3 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक बांग्लादेश में होना है लेकिन इस देश के ताजा राजनीतिक हालात और अस्थिरता को देखते हुए आईसीसी इस मेगा इवेंट को बांग्लादेश की जगह किसी और देश में शिफ्ट करने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है. आईसीसी विकल्प के रुप में भारत के साथ साथ श्रीलंका और यूएई के बारे में सोच रही है लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. आईसीसी द्वारा विमेन टी 20 विश्व कप 2024 का वेन्यू शिफ्ट करने की खबर के बीच जिंबाब्वे क्रिकेट एसोसिएशन ने इस इवेंट को आयोजित करने का प्रस्ताव आईसीसी को दिया है. जिंबाब्वे ने 2018 और 2023 में दो वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर को सफलतापूर्वक आयोजित किया है और खुद को एक सक्षम आयोजक के रुप में पेश किया है. इसी दम पर जिंबाब्वे ने टी 20 विश्व कप के आयोजन की मांग आईसीसी की है. आईसीसी 20 अगस्त को आयोजन वेन्यू पर फैसला कर सकता है. बता दें कि जिंबाब्वे 2027 में वनडे विश्व कप का साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ सह आयोजक है. वहीं आखिरी बार जिंबाब्वे ने 2003 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी. जिंबाब्वे के पास हरारे और बुलवायो दो स्टेडियम है जिसकी क्षमता लगभग 10,000 के करीब है.बांग्लादेश में अस्थिरता के बीच विमेन टी 20 विश्व कप 2024 के आयोजन का प्रस्ताव आईसीसी ने बीसीसीआई को दिया था लेकिन बोर्ड के सचिव जय शाह ने इसे ठुकरा दिया है. जय शाह ने मानसून का हवाला देते हुए विश्व कप के आयोजन से इनकार कर दिया था. बता दें कि बीसीसीआई को 2025 में महिला वनडे विश्व कप और 2026 में पुरुष टी 20 विश्व कप की मेजबानी करनी है.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
Women T20 World Cup ICC Women T20 World Cup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: बेटे अकाय के साथ पहली बार दिखे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियोVirat Kohli: टी 20 विश्व कप 2024 के बाद विराट मीडिया की चमक दमक से काफी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर बेटे अकाय के साथ उनकी वीडियो वायरल हो रही है.
Read more »
Press Conference: कोच बनने के बाद आज पहली बार मीडिया से बात करेंगे गंभीर, क्या इन तीन सवालों का मिलेगा जवाब?भारत की नीली जर्सी में वापसी के बाद और एक नए रोल में गंभीर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ गंभीर सवालों के जवाब मिलने का इंतजार है।
Read more »
Monsoon Diseases: बरसात में हमले को तैयार रहती हैं ये मौसमी बीमारियां, इस तरह रखें खुद को सेफSeasonal Disease: गर्मी के मौसम के बाद हर कोई मानसून का इंतजार करता है, लेकिन इस मौसम में कई बीमारियों का अटैक हो सकता है, इसलिए बचने के उपाय जान लें.
Read more »
9 में से 1 भारतीय को कैंसर होने का खतरा, एक्सपर्ट से जानें समय रहते कैसे करें बचावCancer Risk In India: देश में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नौ में से एक भारतीय को कैंसर का खतरा हो सकता है.
Read more »
Myanmar: भारत के इस पड़ोसी देश के टूटने का बढ़ा खतरा, विद्रोही संगठनों ने बड़े हिस्से पर कब्जा कियाभारत के पड़ोसी देश म्यांमार में चल रहा संघर्ष भी लगातार फैल रहा है और हालात ये हो गए हैं कि म्यांमार के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
Read more »
फैसले का इंतजार करना विनेश और पूरे देश के लिए दुखदायी है : बिंद्राफैसले का इंतजार करना विनेश और पूरे देश के लिए दुखदायी है : बिंद्रा
Read more »
