WhatsApp में आ रहा है 'ग्रुप टैग' फीचर, क्या है ये और कैसे आएगा ग्रुप मेंबर्स के काम, जानें यूज करने का तरी...

Whatsapp Group Tag Feature News

WhatsApp में आ रहा है 'ग्रुप टैग' फीचर, क्या है ये और कैसे आएगा ग्रुप मेंबर्स के काम, जानें यूज करने का तरी...
Whatsapp Custom TagsWhatsapp New UpdateWhatsapp Beta Features
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

WhatsApp नया ग्रुप मेंबर टैग फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर्स खुद को कस्टम टैग दे सकेंगे. फिलहाल ये बीटा वर्ज़न में उपलब्ध कराया गया है, और कहा गया है कि ये फीचर जल्द सभी के लिए आएगा.

WhatsApp लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है, ताकि यूजर्स को बेहतर चैटिंग अनुभव मिल सके. इसी कड़ी में कंपनी एक नया फीचर ‘ग्रुप टैग’ टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स ग्रुप के दूसरे सदस्यों को परसोनलाइज्ड टैग दे सकेंगे.

यह फीचर फिलहाल केवल चुनिंदा Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Beta Android वर्ज़न 2.25.17.42 में यह नया फीचर देखा गया है. इसकी मदद से ग्रुप के सदस्य खुद को एक कस्टम टैग असाइन कर पाएंगे, जिसे बाकी मेंबर देख सकेंगे. ये टैग किसी व्यक्ति की भूमिका, प्रोफेशन, हॉबी या ग्रुप में जिम्मेदारी को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर Coach,Project Manager,Moderator. सबसे खास बात ये है कि इन्हें सेट करने का पूरा कंट्रोल खुद यूजर के पास होगा, न कि ग्रुप एडमिन के पास. टैग के नियम और सीमाएं. रिपोर्ट के अनुसार टैग की अधिकतम लंबाई 30 कैरेक्टर होगी. इसमें स्पेशल कैरेक्टर्स, चेकमार्क या लिंक नहीं जोड़े जा सकेंगे. टैग को कभी भी बदला या एडिट किया जा सकेगा. फोटो: WABetaInfo ये टैग केवल उसी ग्रुप में दिखेंगे जिसमें उन्हें सेट किया गया है. ये दूसरे चैट या ग्रुप में ट्रांसफर नहीं होंगे. इसके अलावा, WhatsApp री-इंस्टॉल करने या नया फोन लेने पर भी टैग संरक्षित रहेंगे. यह फीचर कब उपलब्ध होगा? फिलहाल यह फीचर केवल WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे स्टेबल वर्ज़न में भी रोलआउट करेगी. WhatsApp में ग्रुप टैग कैसे जोड़ें? इस नए फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. जब यह फीचर आपके WhatsApp में उपलब्ध हो जाए, तब आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: Step 1: WhatsApp खोलें और उस ग्रुप में जाएं Step 2: ग्रुप Info स्क्रीन पर जाएं और सदस्यों की लिस्ट में अपना नाम चुनें Step 3: अपनी पसंद का टैग टाइप करें Step 4: Save पर क्लिक करें- आपका टैग सभी मेंबर्स को दिख जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Whatsapp Custom Tags Whatsapp New Update Whatsapp Beta Features Whatsapp Group Features Whatsapp Android Beta Whatsapp Member Tags Whatsapp 2025 Features Whatsapp Customization Options

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Instagram को टक्कर देने आया WhatsApp का धांसू फीचर! अब चैट्स के ऊपर दिखेगा आपका स्टेटसInstagram को टक्कर देने आया WhatsApp का धांसू फीचर! अब चैट्स के ऊपर दिखेगा आपका स्टेटसअब यूजर्स छोटे-छोटे टेक्स्ट अपडेट डाल सकते हैं जो उनकी वन-टू-वन चैट्स के ऊपर दिखाई देंगे और उनके प्रोफाइल पेज पर भी दिखेंगे. इसका उद्देश्य है कि यूजर अपने बारे में जल्दी अपडेट साझा कर सकें, जैसे वे क्या कर रहे हैं, क्यों बिज़ी हैं या अभी चैट क्यों नहीं कर पा रहे.
Read more »

Whatsapp के जरिए ऐसे बुक करें HP Gas का LPG सिलेंडर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाWhatsapp के जरिए ऐसे बुक करें HP Gas का LPG सिलेंडर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाHP Gas अपने ग्राहकों को नया LPG सिलेंडर बुक करने या मौजूदा सिलेंडर को रिफिल करने के लिए कई आसान तरीके देता है। अगर आप घर से बाहर नहीं जा सकते या ऑफिस में व्यस्त हैं, तो आप ऑनलाइन वेबसाइट, HP Pay ऐप, मिस्ड कॉल या WhatsApp के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं। चाहें तो नज़दीकी HP Gas डिस्ट्रीब्यूटर पर जाकर ऑफलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं। बस आपका मोबाइल...
Read more »

WhatsApp: खतरे में लगभग सभी भारतीयों का डेटा, कितना बड़ा है खतरा-कैसे बचें?WhatsApp: खतरे में लगभग सभी भारतीयों का डेटा, कितना बड़ा है खतरा-कैसे बचें?एक नई रिसर्च में पता चला है कि सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने दुनिया भर के 3.
Read more »

भूल जाएंगे WhatsApp ग्रुप्स, ChatGPT लेकर आया अनोखा ग्रुप चैट फीचर, ऐसे करता है कामभूल जाएंगे WhatsApp ग्रुप्स, ChatGPT लेकर आया अनोखा ग्रुप चैट फीचर, ऐसे करता है कामइन दिनों कई ऑफिस में ज्यादातर प्रोफेशनल ग्रुप्स WhatsApp पर होते हैं. लेकिन ChatGPT के इस फीचर के बाद कई दफ्तरों में लोग ChatGPT पर ही ग्रुप चैट करेंगे, क्योंकि इससे प्रोडक्टिविटी डबल हो जाएगी.
Read more »

WhatsApp पर लौट आया ये खास फीचर, अब चैटिंग करते हुए आएगा नजरWhatsApp पर लौट आया ये खास फीचर, अब चैटिंग करते हुए आएगा नजरWhatsApp ने अपने एक पुराने फीचर को अपग्रेड कर दिया है. अपडेट के बाद भी ये फीचर पहले की तरह की काम करेगा, लेकिन एक ट्विक के साथ आएगा.
Read more »

WhatsApp का About फीचर हुआ अपडेट, यूजर्स अब 24 घंटे के लिए पोस्ट कर सकते हैं छोटे टेक्स्टWhatsApp का About फीचर हुआ अपडेट, यूजर्स अब 24 घंटे के लिए पोस्ट कर सकते हैं छोटे टेक्स्टWhatsApp ने अपने पहले से मौजूद ‘About’ फीचर को पूरी तरह नया रूप दिया है। अब यूजर 24 घंटे के लिए छोटे टेक्स्ट अपडेट पोस्ट कर सकते हैं, जो चैट के टॉप पर, प्रोफाइल व्यू में और क्विक-रिप्लाई ऑप्शन के तौर पर दिखेंगे। ये अपडेट Instagram Notes जैसा है और लोगों को अपने काम, मूड या रोजमर्रा की छोटी बातें शेयर करने की सुविधा देता है। यूजर इसकी प्राइवेसी भी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:13:28