अब यूजर्स छोटे-छोटे टेक्स्ट अपडेट डाल सकते हैं जो उनकी वन-टू-वन चैट्स के ऊपर दिखाई देंगे और उनके प्रोफाइल पेज पर भी दिखेंगे. इसका उद्देश्य है कि यूजर अपने बारे में जल्दी अपडेट साझा कर सकें, जैसे वे क्या कर रहे हैं, क्यों बिज़ी हैं या अभी चैट क्यों नहीं कर पा रहे.
WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है, जो Instagram Notes की तरह काम करता है. यह नया फीचर “About” नाम से आया है, जो पहले से मौजूद स्टेटस के एक अपग्रेडेड रूप जैसा है. अब यूजर्स छोटे-छोटे टेक्स्ट अपडेट डाल सकते हैं जो उनकी वन-टू-वन चैट्स के ऊपर दिखाई देंगे और उनके प्रोफाइल पेज पर भी दिखेंगे.
इसका उद्देश्य है कि यूजर अपने बारे में जल्दी अपडेट साझा कर सकें, जैसे वे क्या कर रहे हैं, क्यों बिज़ी हैं या अभी चैट क्यों नहीं कर पा रहे. यह अपडेट बातचीत शुरू करने का एक नया तरीका भी बन सकता है. फीचर बिल्कुल नया नहीं, WhatsApp का पुराना इतिहास जुड़ा है इससे कई लोगों को यह फीचर बिल्कुल नया लगेगा, लेकिन WhatsApp ने बताया है कि “About” वास्तव में ऐप का पहला फीचर था—यहां तक कि प्राइवेट मैसेजिंग आने से भी पहले. शुरुआती दिनों में यूजर्स छोटे-छोटे टेक्स्ट अपडेट डालते थे, बिल्कुल Instagram Notes की तरह. अब WhatsApp ने इसी पुरानी आइडिया को फिर से वापस लाया है, लेकिन इस बार इसे और ज्यादा विज़िबल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है. अब यह अपडेट चैट्स के ऊपर दिखती है और यूजर इसे टैप करके सीधे रिप्लाई भी भेज सकते हैं. 24 घंटे बाद गायब होने वाला अपडेट, लेकिन पूरी तरह कस्टमाइज्ड Instagram Notes की तरह WhatsApp का नया “About” अपडेट भी 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाता है. यह डिफॉल्ट सेटिंग है. हालांकि, यूजर्स इसे बदल भी सकते हैं—चाहें तो इसे जल्दी हटाया जा सकता है या एक दिन से ज्यादा समय तक भी रखा जा सकता है. इसके अलावा, विज़िबिलिटी सेटिंग्स भी मिलती हैं, जिससे आप तय कर सकते हैं कि आपका अपडेट सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स को दिखे या ज्यादा लोगों को. Instagram Notes जितना एडवांस नहीं, लेकिन शुरुआत मजबूत अभी के लिए WhatsApp का यह फीचर Instagram Notes जितना एडवांस नहीं है. Instagram Notes में लूपिंग वीडियो और म्यूजिक जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि WhatsApp का “About” फिलहाल केवल टेक्स्ट अपडेट तक सीमित है. लेकिन Meta ने संकेत दिया है कि अगर यूजर्स इस फीचर का खूब इस्तेमाल करेंगे, तो आगे चलकर इसमें और कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. खास बात यह है कि भारत, ब्राज़ील और UK जैसे देशों में WhatsApp रोजमर्रा की बातचीत का मुख्य हिस्सा है, इसलिए उम्मीद है कि यह फीचर तेजी से लोकप्रिय होगा. दुनियाभर में शुरू हुआ रोलआउट WhatsApp का नया “About” फीचर इस हफ्ते से दुनिया भर में मोबाइल यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है. WhatsApp के दो अरब से ज्यादा यूजर्स अब इस हल्के और आसान टेक्स्ट अपडेट फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे वे बिना चैट भरे, अपनी छोटी-छोटी बातें जल्दी शेयर कर पाएंगे. यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है जो अपनी एक्टिविटी बताना चाहते हैं लेकिन लंबे स्टेटस या मैसेज भेजने का समय नहीं निकाल पाते.
Instagram Notes Alternative Whatsapp Text Status Whatsapp New Feature Rollout Disappearing Text Update Whatsapp Profile Update Feature Whatsapp 2025 Update Whatsapp About फीचर Whatsapp नया स्टेटस Whatsapp अपडेट 2025 Instagram Notes जैसा फीचर Whatsapp टेक्स्ट अपडेट Whatsapp 24 घंटे स्टेटस व्हाट्सएप नया फीचर इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
TikTok ने बचाए मार्क जुकरबर्ग को करोड़ो रुपये! चीनी ऐप नहीं होता तो WhatsApp और Instagram पर लगा होता सेल का बोर्डFTC का कहना था कि दोस्तों और परिवार से जुड़ने वाली यह यूनिक कम्युनिटी Meta को बहुत बड़ा फायदा देती है. इसी ताकत का इस्तेमाल करके Meta तगड़ा मुनाफा कमाता है. इसलिए सरकार Meta को मजबूर करना चाहती थी कि वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बेच दे, ताकि बाजार में फिर से बराबरी की स्थिति बन सके.
Read more »
बिना नंबर सेव किए भेज सकेंगे WhatsApp Message, बहुत आसान है तरीकाWhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस पर कई सारे फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में कम लोगों को पता है.
Read more »
क्या सच में WhatsApp से 3.5 बिलियन मोबाइल नंबर हो गए लीक? दुनिया भर के यूजर्स पर खतरा!इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक गंभीर सुरक्षा खामी सामने आई है, जिससे लगभग 3.
Read more »
WhatsApp ने iPhone यूजर्स को दिया खास फीचर, एक ऐप में चला सकेंगे मल्टीपल अकाउंटWhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ऐप पर मल्टीपल अकाउंट्स का यूज कर सकेंगे. अभी तक iPhone पर डुअल सिम यूजर्स एक ही फोन में दो सिम नहीं चला पाते थे. इसके लिए उनको व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप का सहारा लेना पड़ता था, जो काफी उलझन भरा काम था.
Read more »
1 व्हाट्सऐप पर चलाएं अलग-अलग नंबर से कई अकाउंट, जल्द आ रहे बड़े अपग्रेड की टेस्टिंग शुरूआईफोन चलाने वाले यूजर्स जल्द ही एक WhatsApp में कई अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे जल्द रोल आउट किया जाएगा।
Read more »
अब एक ही फोन पर चला पाएंगे 2 WhatsApp, मार्क जुकरबर्ग ने बता दिया तरीका! फटाफट जानिएWhatsApp New Update: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है! WhatsApp ने आखिरकार वह फीचर ला दिया जिसका इंतजार करोड़ों लोग सालों से कर रहे थे. अब आपको पर्सनल और वर्क चैट्स के लिए दो-दो फोन रखने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि अब iPhone यूजर्स एक ही फोन पर दो WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे.
Read more »
