140 से 150 KMPH की रफ्तार से फेंकता था गेंद, अचानक टीम इंडिया से कट गया पत्ता, सेलेक्टर्स भी नहीं ले रहे सुध

Navdeep Saini News

140 से 150 KMPH की रफ्तार से फेंकता था गेंद, अचानक टीम इंडिया से कट गया पत्ता, सेलेक्टर्स भी नहीं ले रहे सुध
Team IndiaNavdeep Saini Cricket Career AnalysisNavdeep Saini Emotional Story
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 63%

140 से 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला एक टैलेंटेड तेज गेंदबाज पिछले लगभग साढ़े 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है. 32 साल के इस तेज गेंदबाज को मानों सेलेक्टर्स भूल गए हैं. टीम इंडिया से अचानक इस तेज गेंदबाज का पत्ता कट गया. सेलेक्टर्स अब इस तेज गेंदबाज की सुध तक नहीं ले रहे हैं.

140 से 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला एक टैलेंटेड तेज गेंदबाज पिछले लगभग साढ़े 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है. 32 साल के इस तेज गेंदबाज को मानों सेलेक्टर्स भूल गए हैं. टीम इंडिया से अचानक इस तेज गेंदबाज का पत्ता कट गया.

सेलेक्टर्स अब इस तेज गेंदबाज की सुध तक नहीं ले रहे हैं. टीम इंडिया के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज नवदीप सिंह की कहानी उन सभी क्रिकेटरों के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो आर्थिक तंगी से जूझते हुए देश के लिए खेलने का सपना देख रहे हैं. नवदीप सैनी मौजूदा समय में भारत के सर्वाधिक तेज गति के गेंदबाजों में से एक हैं. अचानक टीम इंडिया से कट गया पत्ता दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का जन्म 23 नवंबर 1992 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था. नवदीप सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में अपना वनडे डेब्यू किया था. टी20 इंटरनेशनल में भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी साल अपना डेब्यू मैच खेला था, लेकिन नवदीप सैनी को साल 2021 के बाद से टीम इंडिया के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. नवदीप सैनी ने भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट, 8 वनडे मैचों में 6 विकेट और 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. कभी पहनने के लिए स्पोर्ट्स शूज तक नहीं थे नवदीप सैनी बेहद साधारण परिवार से संबंध रखते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से नवदीप सैनी को अपने क्रिकेटर बनने के सपने को सच करने की दिशा में कड़ा संघर्ष करना पड़ा. एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास स्पोर्ट्स शूज भी नहीं थे, लेकिन अपनी आर्थिक कमी को नवदीप ने कभी अपने खेल पर हावी नहीं होने दिया और लगातार बेहतर बनने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे. उनकी प्रतिभा ही थी कि स्थानीय मैचों में उन्हें खेलने के लिए बुलाया जाता था और इसके बाद उन्हें 200 रुपये मिलते थे. आरसीबी ने 3 करोड़ में खरीदा एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नवदीप सैनी की क्षमता को पहचाना और उन्हें दिल्ली की टीम में जगह दिलाई. नवदीप सैनी घरेलू क्रिकेट दिल्ली की तरफ से ही खेलते हैं. 2015-2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली के लिए डेब्यू किया था. उनकी गेंदबाजी ने प्रभावित किया था और उसी सीजन आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीद लिया. 2019 में आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ में खरीदा था. यहां से नवदीप के जीवन की आर्थिक लड़ाई थोड़ी आसान हुई, लेकिन बतौर क्रिकेटर भारत के लिए खेलने का उनका संघर्ष जारी रहा. 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नवदीप के प्रदर्शन को देखते हुए, भारतीय टीम में उन्हें पहला मौका टी20 में अगस्त 2019 में मिला. दिसंबर 2019 में वनडे और जनवरी 2021 में टेस्ट में डेब्यू किया. सैनी 2 टेस्ट में 4, 8 वनडे में 6 और 11 टी20 में 13 विकेट ले चुके हैं. किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतिम ओवर मेडन फेंकने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज हैं. 32 आईपीएल मैचों में वह 23 विकेट ले चुके हैं. संपत्ति करीब 15 करोड़ इंजरी की वजह से सैनी का अंतरराष्ट्रीय करियर प्रभावित रहा है. फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे सैनी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार सक्रिय हैं. उनकी 140 से 150 किमी रफ्तार वाली गेंद बल्लेबाजों के लिए हमेशा मुश्किल खड़ी करती रही है. कभी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर रहे सैनी अब करोड़पति बन चुके हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 15 करोड़ है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Team India Navdeep Saini Cricket Career Analysis Navdeep Saini Emotional Story

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेहतर माहौल से गुरुओं की धरती अमृतसर को मिला 150 करोड़ का निवेशबेहतर माहौल से गुरुओं की धरती अमृतसर को मिला 150 करोड़ का निवेशपंजाब सरकार ने सीआईआई की बैठक में राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। अमृतसर में सुजान का 150 करोड़ का निवेश राज्य के बेहतर होते माहौल का प्रमाण है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नई औद्योगिक नीति और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से निवेशकों को स्पष्टता मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।...
Read more »

'सभी 140 विधायक मेरे...', कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों के बीच शिवकुमार का बड़ा बयान'सभी 140 विधायक मेरे...', कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों के बीच शिवकुमार का बड़ा बयानकर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर अटकलें तेज हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सभी 140 विधायक सीएम बनने के लायक हैं। उन्होंने विधायकों के दिल्ली दौरे को सामान्य बताया। वहीं, सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल पर हाईकमान का फैसला ही मान्य होगा और वे जल्द ही मल्लिकार्जुन खरगे से...
Read more »

'140 MLA मेरे हैं' कर्नाटक में कुर्सी की जंग तेज, DK शिवकुमार का बड़ा दावा, सिद्धारमैया का पलटवार'140 MLA मेरे हैं' कर्नाटक में कुर्सी की जंग तेज, DK शिवकुमार का बड़ा दावा, सिद्धारमैया का पलटवारKarnataka Politics : कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट रीशफल और सीएम बदलने की अटकलों के बीच DK शिवकुमार ने कहा है कि सभी 140 विधायक उनके हैं. सिद्धारमैया ने साफ किया कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा. दोनों नेताओं के बीच पावर बैलेंस की जंग तेज होती दिख रही है.
Read more »

'सभी 140 विधायक मेरे हैं', कर्नाटक CM पद की अटकलों पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, सिद्धारमैया का जवाब क्या?'सभी 140 विधायक मेरे हैं', कर्नाटक CM पद की अटकलों पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, सिद्धारमैया का जवाब क्या?कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है। सभी 140 विधायक मेरे विधायक हैं। यह बात उन्होंने चीफ मिनिस्टर की कुर्सी और कैबिनेट में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी के अंदर बढ़ती पॉलिटिकल एक्टिविटी पर पूछे गए सवालों के जवाब में...
Read more »

Bajaj Pulsar 125 vs Bajaj Pulsar 150: एक जैसी दिखने इन दोनों मोटरसाइकिल में कितना अंतर?Bajaj Pulsar 125 vs Bajaj Pulsar 150: एक जैसी दिखने इन दोनों मोटरसाइकिल में कितना अंतर?Bajaj Pulsar 125 vs Bajaj Pulsar 150: बजाज पल्सर 125 और 150 भारतीय बाजार में लोकप्रिय हैं। दोनों में इंजन, सीट, ब्रेकिंग सिस्टम और रंग विकल्प में अंतर है। पल्सर 125 में 124.38cc का इंजन है, जबकि पल्सर 150 में 149.
Read more »

जानिए भरतपुर की नीतू बाई के बारे में...140 से अधिक गरीब बेटियों की करवाई शादीजानिए भरतपुर की नीतू बाई के बारे में...140 से अधिक गरीब बेटियों की करवाई शादीचौदह साल में 140 कन्याओं का कराया विवाह… जहां शादी बनती बोझ, वहां किन्नर नीतू बाई बनी सहारा, पढ़िए पूरी खबर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:40:34