Karnataka Politics : कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट रीशफल और सीएम बदलने की अटकलों के बीच DK शिवकुमार ने कहा है कि सभी 140 विधायक उनके हैं. सिद्धारमैया ने साफ किया कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा. दोनों नेताओं के बीच पावर बैलेंस की जंग तेज होती दिख रही है.
बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर कैबिनेट रीशफल और मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है. इसी बीच डिप्टी सीएम DK शिवकुमार ने एक आक्रामक बयान देकर पूरी बहस को नए मोड़ पर ला दिया.
उन्होंने कहा, ‘मेरे खून में गुटबाजी नहीं है, सभी 140 विधायक मेरे हैं.’ शिवकुमार से पूछा गया कि कई विधायक दिल्ली में खड़गे से मिल रहे हैं, ग्रुपिंग बढ़ रही है और सीएम की कुर्सी को लेकर संदेश क्या है? इस पर उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है, सभी विधायक मंत्री बनना चाहते हैं, इसलिए नेताओं से मिल रहे हैं. DK शिवकुमार का ‘पावर शो’ DK शिवकुमार ने कहा कि सीएम सिद्धारमैया ने खुद कैबिनेट रीशफल का फैसला किया है और हर विधायक को मंत्री बनने का अधिकार है. उन्होंने कहा: ‘140 में से हर विधायक मंत्री बनने लायक है.’ ‘सीएम 5 साल पूरा करेंगे, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’ ‘किसी को बुलाया नहीं, वो खुद मिलने जा रहे हैं.’ डीके ने नेताओं की दिल्ली यात्राओं पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि ये मीटिंग्स 2.5 साल से चल रही हैं. ‘कुछ नया नहीं है. अगर और मीटिंग करनी है, कर लें.’ शिवकुमार ने KPCC अध्यक्ष पद छोड़ने के संकेत भी दिए थे, लेकिन अब कह रहे हैं कि वे संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व में बने रहेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाते रहेंगे. All 140 MLAs are my MLAs. Making a group is not in my blood. The CM decided to reshuffle the cabinet. Everyone wants to become a minister, so it is quite natural for them to meet the leadership in Delhi. It is their right. We can’t stop them and say no. The CM has said that… pic.twitter.com/XSZ1ZiqXC8 — DK Shivakumar November 21, 2025 सिद्धारमैया का पलटवार: ‘हाईकमान सर्वोच्च, हम सबको सुनना होगा’ दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ किया कि कैबिनेट रीशफल का पूरा अधिकार हाईकमान के पास है. उन्होंने कहा कि ‘कैबिनेट में बदलाव का निर्णय हाईकमान करता है.’ मैं, शिवकुमार और हर नेता को हाईकमान की बात माननी होगी. अगला बजट मैं ही पेश करूंगा, मैं पूरा कार्यकाल रहूंगा. इस बयान से साफ है कि सिद्धारमैया भी अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहते. दिल्ली में खड़गे से मुलाकात का ऐलान करके उन्होंने संकेत दे दिया है कि वे भी अगले कदम की तैयारी में हैं. सियासी हलचल बढ़ती क्यों जा रही है? कर्नाटक कांग्रेस में दो पावर सेंटर शुरू से मौजूद हैं. सिद्धारमैया का ‘मास आधार’ और शिवकुमार का ‘संगठनात्मक कंट्रोल’. अब पार्टी में प्रदर्शन को लेकर दबाव है. कई विधायक मंत्री बनने को बेताब हैं तो अंदरूनी खींचतान तेज होना तय है. कांग्रेस हाईकमान फिलहाल दोनों पक्षों को शांत रखने में जुटा है. लेकिन जिस तरीके से विधायक दिल्ली में लाइन लगा रहे हैं, शिवकुमार ‘140 MLA मेरे’ कह रहे हैं और सिद्धारमैया ‘5 साल मैं ही पूरा करूंगा’ बोल रहे हैं, उससे साफ है कि सत्ता की लड़ाई भीतर ही भीतर उबल रही है.
कर्नाटक कांग्रेस संकट Karnataka Cabinet Reshuffle कर्नाटक कैबिनेट फेरबदल DK Shivakumar Statement डीके शिवकुमार बयान Siddaramaiah Leadership सिद्धारमैया नेतृत्व
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CM की कुर्सी से पहले D.K. शिवकुमार का बड़ा ऐलान, कांग्रेस में बदलाव की आहट?कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष D.K. शिवकुमार ने बुधवार को चौंकाने वाला संकेत दिया. उन्होंने साफ कहा कि वे KPCC अध्यक्ष पद पर स्थायी रूप से नहीं रहना चाहते और अब समय है कि किसी और को यह ज़िम्मेदारी दी जाए.
Read more »
UP: सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, घोसी में दारा सिंह को हराकर बने थे MLAघोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है. 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
Read more »
Sudhakar Singh Death: सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांसSudhakar Singh Death: सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस SP MLA Sudhakar Singh passes away at Medanta Hospital in Lucknow
Read more »
MLA Salary: कितनी मिलती है आपके विधायकजी को सैलरी, इस मामले में कहां के MLA हैं सबसे अमीर?MLA Salary, Bihar MLA: बिहार में अब नई सरकार बन चुकी है. जल्द ही यहां के नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में पद की शपथ लेंगे.ऐसे में आइए जानते हैं कि इन विधायकों को कितनी सैलरी मिलेगी और देश के दूसरे राज्यों के विधायकों को कितनी सैलरी मिलती है...
Read more »
प्रतापपुर MLA शकुंतला पोर्ते को नोटिस, हाईकोर्ट की सख्ती, जानें क्या है मामलाप्रतापपुर MLA शकुंतला पोर्ते को नोटिस, हाईकोर्ट की सख्ती, जानें क्या है मामला?
Read more »
'सभी 140 MLA मेरे हैं...', कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच बोले डिप्टी सीएम शिवकुमारकर्नाटक में बीते कई दिनों से 'नवंबर रिवॉल्यूशन' और विधायकों की दिल्ली यात्रा को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं. इस बीच डिप्टी सीएम शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है.
Read more »
