Weather Today: मॉनसून का असर! नैनीताल-बागेश्वर में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-यूपी में भी आज बरसेंगे बादल

Imd Weather Update News

Weather Today: मॉनसून का असर! नैनीताल-बागेश्वर में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-यूपी में भी आज बरसेंगे बादल
MausamToday RainRainfall Today
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 35 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 160%
  • Publisher: 63%

उत्तर भारत में मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है. नैनीताल, बागेश्वर समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है.

देश में मॉनसून आने के बाद से ही कई राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं, कुछ राज्यों को अभी भी बेसब्री से मॉनसून का इंतजार है. उत्तर भारत में मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है.

नैनीताल, बागेश्वर समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 जून को तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल में सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश दिल्ली का मौसमदिल्ली में 29 या 30 जून के आसपास मॉनसून की एंट्री हो सकती है. वहीं, दिल्ली में इन दिनों प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 27 जून से 2 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली में 28 से 30 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेजIMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. Advertisementदिल्ली में कितना रहेगा तापमान?देश के मौसम का हालमौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेटइसके अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है. देश की मौसमी गतिविधियांमौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून की उत्तरी सीमा वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है. वहीं उत्तरी अरब सागर और गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्से और उत्तरी हरियाणा में मॉनसून पहुंच जाएगा. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Mausam Today Rain Rainfall Today Uttarakhand Mausam Ki Jankari Weather News Weather News Hindi Aaj Ka Mausam Delhi Weather News Hindi Imd Rainfall Alert Imd Rainfall News Western Disturbance Temperatute मौसम मौसम की जानकारी तापमान बारिश Rainfall Alert Rainy Season Delhi Weather Today Heatwave Rainfall In North India Delhi Ncr Weather Forecast North India Heat Wave Rainfall In North India Today Delhi Ncr Rain Alert Delhi Ncr Rain Alert Today North India Weather Update Mausam Monsoon Monsoon Update North India Temperature Monsoon News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weather Update: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश की संभावनाWeather Update: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश की संभावनाWeather Update: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना
Read more »

यूपी, दिल्ली और बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी, मुंबई में मॉनसून की बारिशयूपी, दिल्ली और बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी, मुंबई में मॉनसून की बारिशमौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार में लू चलने की संभावना जताई
Read more »

MP Weather Update: प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, यह शहर तपेंगेMP Weather Update: प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, यह शहर तपेंगेMP Weather Update: मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। आज भी प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »

झमाझम बारिश के साथ MP में मानसून की एंट्री, राजस्थान में भी जल्द बरसेंगे बादलझमाझम बारिश के साथ MP में मानसून की एंट्री, राजस्थान में भी जल्द बरसेंगे बादलराजस्थान और मध्य प्रदेश में मानसून और प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है. हालांकि, राजस्थान में मानसून के आगमन का अभी इंतजार है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश ने तापमान को कम करने में मदद की है.
Read more »

Weather Update: देशभर में मौसम ने ली करवट, यूपी तक पहुंचेगा मॉनसून, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादलWeather Update: देशभर में मौसम ने ली करवट, यूपी तक पहुंचेगा मॉनसून, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादलWeather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का असर दिखेगा, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं. वहीं तापमान में गिरावट देखी जाएगी.
Read more »

उदयपुर के रास्ते मानसून की एंट्री हुई: उदयपुर में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, बावलवाड़ा और सेई डैम पर 1 इंच बारि...उदयपुर के रास्ते मानसून की एंट्री हुई: उदयपुर में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, बावलवाड़ा और सेई डैम पर 1 इंच बारि...प्री-मानसून की हल्की बारिश के दौर के बीच आज सुबह आसमान में बादल छाए रहे और देरी से सूर्य देवता के दर्शन हुए। बारिश को लेकर आज भी अलर्ट जारी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:55:07