Weather Update: देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, देखिए आज का वेदर रिपोर्ट

Weather News News

Weather Update: देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, देखिए आज का वेदर रिपोर्ट
IMD Weather Latest NewsIMD Weather Report TodayWeather Update
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत में जहां बर्फबारी और ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम के ताजा अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी है.

"देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. उत्तर भारत में अब सर्द हवाएं महसूस होने लगी हैं, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बादल और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है. भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर की चेतावनी दी है.

वहीं, मोंथा चक्रवाती तूफान अब भी सक्रिय है, जिससे पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा.Advertisment उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर वीकेंड तक बना रहेगा. इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी और बूंदाबांदी से तापमान तेजी से गिर रहा है. उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और कुमाऊं क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बर्फबारी की संभावना है. वहीं हिमाचल के लाहौल-स्पीति और मनाली में तापमान माइनस के करीब पहुंच गया है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का असर मोंथा तूफान के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है. आज लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर और बाराबंकी समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कल से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह के समय कोहरा छाने लगेगा. अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री और अधिकतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने से ठंड बढ़ने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और धुंध का असर राजधानी दिल्ली में मौसम गहराया हुआ है. सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिल रहा है. तापमान 17 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. हवा की रफ्तार बहुत कम होने से प्रदूषक तत्व छंट नहीं पा रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 357 दर्ज किया गया है, जबकि आनंद विहार और विवेक विहार में 400 के पार पहुंच गया है. हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जो प्रदूषण में कुछ राहत ला सकती है. पूर्वी राज्यों में मोंथा का असर बरकरार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मोंथा चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है. बिहार के पटना, गया, नालंदा और दरभंगा में आंधी और ठनका गिरने का खतरा है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले में न रहने की सलाह दी है. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जैसे जिलों में भूस्खलन की चेतावनी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में मोंथा से तबाही और सावधानी की अपील आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में मोंथा तूफान के कारण तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है. तटीय इलाकों में पेड़ उखड़ने और बिजली व्यवस्था बाधित होने की खबरें हैं. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. महाराष्ट्र और गोवा में भी इसका असर दिख रहा है. मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. किसानों को फसल कटाई कुछ समय के लिए टालने की सलाह दी गई है. यह भी पढ़ें- Weather Update: दक्षिण भारत में चक्रवात "मोंथा" ने बरपाया कहर, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IMD Weather Latest News IMD Weather Report Today Weather Update IMD Weather Update National News In Hindi National News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

அடுத்த ஒரு வாரத்திற்கு வானிலை எப்படி? தமிழகத்தில் எங்கெல்லாம் மழை பெய்யும்அடுத்த ஒரு வாரத்திற்கு வானிலை எப்படி? தமிழகத்தில் எங்கெல்லாம் மழை பெய்யும்Tn Weather Update: மோந்தா புயல் நேற்று இரவு கரையை கடந்த நிலையில், அடுத்த ஒரு வாரத்திற்கு மழை எப்படி இருக்கும் என்பது குறித்து தமிழ்நாடு வெதர்மேன் அப்டேட் கொடுத்துள்ளார்.
Read more »

Bengal Heavy Rain Alert: মান্থা এগিয়ে আসছে বাংলার দিকে! অতি ভারী বর্ষণ বঙ্গেও, কলকাতায় জারি হলুদ সতর্কতা...ঝমঝমিয়ে বৃষ্টি শহরের একাধিক এলাকায়...Bengal Heavy Rain Alert: মান্থা এগিয়ে আসছে বাংলার দিকে! অতি ভারী বর্ষণ বঙ্গেও, কলকাতায় জারি হলুদ সতর্কতা...ঝমঝমিয়ে বৃষ্টি শহরের একাধিক এলাকায়...Bengal weather update Heavy rainfall THUNDERSTORM Alert for Mantha Fishermen Depression
Read more »

Weather Update: ২-৩ ঘণ্টায় ধেয়ে আসছে প্রবল বৃষ্টি! ৩ জেলায় জারি সতর্কতা...Weather Update: ২-৩ ঘণ্টায় ধেয়ে আসছে প্রবল বৃষ্টি! ৩ জেলায় জারি সতর্কতা...west bengal weather update High to medium rain with thunderstorm alert in 3 districts due to cyclone Montha
Read more »

Weather Update: दक्षिण भारत में चक्रवात ‘मोंथा’ ने बरपाया कहर, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्टWeather Update: दक्षिण भारत में चक्रवात ‘मोंथा’ ने बरपाया कहर, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्टआईएमडी के मुताबिक, अगले 5 से 7 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उत्तर भारत में सर्दी का असर बढ़ेगा. वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा.
Read more »

Kerala Weather Update: സംസ്ഥാനത്ത് മഴ കുറയുന്നു; ഇന്ന് ഒരു ജില്ലയിലും മുന്നറിയിപ്പില്ലKerala Weather Update: സംസ്ഥാനത്ത് മഴ കുറയുന്നു; ഇന്ന് ഒരു ജില്ലയിലും മുന്നറിയിപ്പില്ലകർണാടക തീരത്ത് ഇന്ന് മത്സ്യബന്ധനത്തിന് വിലക്കേർപ്പെടുത്തിയിട്ടുണ്ട്.
Read more »

IND W vs AUS W LIVE Score: सेमीफाइनल में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की पहले बैटिंग, भारत की प्लेइंग इलेवन में ती...IND W vs AUS W LIVE Score: सेमीफाइनल में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की पहले बैटिंग, भारत की प्लेइंग इलेवन में ती...India W vs Australia W LIVE score weather update: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:25:11