West Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला, यमन और ईरान की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलें

West Asia Crisis Live News

West Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला, यमन और ईरान की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलें
Israel Iran ConflictIsrael Attack IranIran Israel Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 23 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अब इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई से ईरान की दरारें उजागर हो रही है। उन्होंने यह

West Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला, यमन और ईरान की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलें {"_id":"69c9819bbaf5d9c81405627b","slug":"west-asia-conflict-live-updates-31-day-iran-israel-us-war-saudi-turkey-egypt-to-hold-talks-2026-03-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला, यमन और ईरान की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}पश्चिम एशिया में जारी संकट का फिलहाल कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। आसमान मिसाइलों से दहक रहा है, जमीन धमाकों से कांप रही है और हर दिन हालात और खतरनाक होते जा रहे हैं। युद्ध अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन चुका है। अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ जारी संघर्ष अब 31वें दिन में पहुंच चुका है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।पश्चिम एशिया में संकटइराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर आज हमला हुआ। यह एयरबेस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस्राइल के हाइफा में हुए हमले में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। हमले के चलते रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी से काला धुआं उठता देखा गया। जिस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया, वह बाजान तेल रिफाइनरी है और इस जगह पर बीती 19 मार्च को भी हमला हुआ था।लेबनान की न्यूज एजेंसी ने बताया है कि इस्राइल ी हवाई हमले में लेबनान के बाराशित शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इस्राइल ने हनाविया इलाके में भी हमले किए हैं।इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे यूएस विक्ट्री बेस पर सोमवार को रॉकेट हमला होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य अड्डा राजधानी बगदाद के पश्चिम में 20 किलोमीटर दूर है। हैरानी की बात ये है कि एयर डिफेंस सिस्टम इस रॉकेट को इंटरसेप्ट नहीं कर सका और रॉकेट हमले में सैन्य अड्डे पर तैनात ए32बी ट्रांसपोर्ट विमान में आग लग गई। इराक के इस अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहली बार हमला हुआ है। यह सैन्य अड्डा इराक में अमेरिका का सबसे सुरक्षित बेस माना जाता है। यही वजह है कि यहां हमला होना अमेरिका के लिए चिंता की बात है। हालांकि हमले के वक्त सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं थे। इस्राइल ी अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह शहर हाइफा पर रॉकेट हमले हुए। इस्राइल ी एयर डिफेंस ने दो ड्रोन और पांच रॉकेट को इंटरसेप्ट कर हवा में ही तबाह कर दिया। ये हमले यमन से किए गए। माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने ये हमले किए। ईरान से भी रविवार को इस्राइल ी पर मिसाइल हमले किए गए। ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार सुबह दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे शहर के उत्तरी हिस्सों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले शहर में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय होते देखे गए। अभी तक धमाके के कारणों और नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।लेबनानी समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने उत्तर इस्राइल और दक्षिण लेबनान में इस्राइल ी सैनिकों पर हमला किया। समूह के अनुसार, उन्होंने उत्तर इस्राइल के मेटुअल शहर और दक्षिण लेबनान के खियम डिटेंशन सेंटर के पास इस्राइल ी सैनिकों और उनके वाहनों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे।कुवैत में एक बिजली और पानी बनाने वाले प्लांट पर हुए हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई। कुवैत के बिजली और पानी मंत्रालय ने बताया कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया। मंत्रालय के अनुसार, हमले में प्लांट की एक सर्विस बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। यह प्लांट समुद्र के पानी को साफ करके पीने योग्य पानी बनाने और बिजली उत्पादन का काम करता है। ईरान के उत्तरी इलाके में सोमवार सुबह एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री पर हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार तब्रिज पेट्रोकेमिकल के एक प्लांट को निशाना बनाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई खतरनाक रसायन बाहर नहीं फैला। यह फैक्ट्री तेल और प्राकृतिक गैस से प्लास्टिक और अन्य जरूरी रसायन बनाने का काम करती है, जो रोजमर्रा के कई सामानों में इस्तेमाल होते हैं।headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates.

Stay updated with us for all latestहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Israel Iran Conflict Israel Attack Iran Iran Israel Updates Iran Israel War Strait Of Hormuz Crisis West Asia Crisis Iran Israel Us Strikes Donald Trump Benjamin Netanyahu Us Iran Israel War West Asia Conflict Live Updates Iran Israel War News Saudi Turkey Egypt Meeting Crisis Iran Water Facility Attack Middle East War Escalation Us Israel Strikes Iran Response Global Tension Middle East World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News इस्राइल ईरान अमेरिका इस्राइल ईरान संघर्ष पश्चिम एशिया तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य संकट हिजबुल्लाह इस्राइल हमला पश्चिम एशिया लाइव अपडेट पश्चिम एशिया संकट ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Asia Conflict: सऊदी के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा कीWest Asia Conflict: सऊदी के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा कीपश्चिम एशिया संकट में गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सह प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की। दोनों के बीच पश्चिम एशिया में चल
Read more »

West Asia Conflict Live: ओमान के पास अमेरिकी जहाज पर IRGC का हमला; लेबनान में इस्राइल की भीषण बमबारीWest Asia Conflict Live: ओमान के पास अमेरिकी जहाज पर IRGC का हमला; लेबनान में इस्राइल की भीषण बमबारीपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राइल की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के यज्द में यूरेनियम प्लांट पर हमला किया। यह प्लांट परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है।
Read more »

West Asia Conflict: मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ रक्षा मंत्री की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चाWest Asia Conflict: मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ रक्षा मंत्री की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पश्चिम एशिया संकट पर मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार इस
Read more »

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई ब...वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई ब...Indian economy faces slowdown due to West Asia crisis & rising crude oil prices. Follow Latest Updates.
Read more »

West Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनावWest Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनावकुवैत में ईरान की ओर से हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हुए
Read more »

West Asia Conflict Live: इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, विमान तबाह होने का दावाWest Asia Conflict Live: इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, विमान तबाह होने का दावापश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अब इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई से ईरान की दरारें उजागर हो रही है। उन्होंने यह
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:19:58