Indian economy faces slowdown due to West Asia crisis & rising crude oil prices. Follow Latest Updates.
वित्त मंत्रालय ने मार्च 2026 की अपनी मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। मंत्रालय ने माना है कि इन बाहरी झटकों की वजह से देश के अंदर इनपुट कॉस्ट यानी प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर दबाव दिख रहा है।रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 2026 तक भारतीय इकोनॉमी काफी मजबूत स्थिति में थी। डोमेस्टिक डिमांड, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और सरकारी नीतियों की मदद से सप्लाई और डिमांड दोनों मोर्चों पर प्रदर्शन अच्छा रहा था। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में बढ़त बनी हुई थी, वहीं गाड़ियों की बिक्री और डिजिटल पेमेंट्स में भी लगातार ग्रोथ दर्ज की गई थी।मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 से ग्लोबल हालात बदलने लगे। वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ने से एनर्जी मार्केट और लॉजिस्टिक्स बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसका सीधा असर भारत के प्रोडक्शन सेक्टर पर पड़ा है। रिपोर्ट में ई-वे बिल जनरेशन में आई कमी और फ्लैश PMI के कमजोर आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि महीने-दर महीने आधार पर इकोनॉमी की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है।समुद्री रास्तों में तनाव की वजह से माल ढुलाई का किराया और इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा हो गया है।डिमांड अब भी बरकरार, पर ग्रामीण इलाकों में चिंता राहत की बात यह है कि देश में घरेलू मांग अभी भी बनी हुई है। व्हीकल रजिस्ट्रेशन और डिजिटल ट्रांजैक्शन के आंकड़े बता रहे हैं कि लोग खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट में एक रेड फ्लैग भी दिखाया गया है। मंत्रालय ने नोट किया है कि ग्रामीण इलाकों में सेंटीमेंट थोड़ा कमजोर हुआ है। मांग और सप्लाई के बीच यह अंतर बताता है कि फिलहाल सुस्ती कंजम्पशन की कमी से नहीं, बल्कि बढ़ती लागत और सप्लाई में रुकावटों की वजह से है।रिटेल महंगाई में भी उछाल के संकेत मिले हैं। अभी तक महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों की कीमतें थीं, लेकिन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर अभी तक घरेलू बाजार में नहीं दिखा है। अगर वैश्विक स्तर पर एनर्जी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। यह अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा रिस्क है।सरकार अभी भी इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर को ग्रोथ का मुख्य जरिया मान रही है। स्टील और सीमेंट के प्रोडक्शन में हो रही बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि कंस्ट्रक्शन और सरकारी प्रोजेक्ट्स का काम तेजी से चल रहा है। वित्त मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट के में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है, लेकिन ग्लोबल रिस्क बढ़ रहे हैं। इसलिए आने वाले समय में घरेलू और वैश्विक स्थितियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को छुट्टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यहां देखें अप्रैल 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगेसोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.
43 लाख पर आया; चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंचीबेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कारश्रीगंगानगर में आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्टटोंक में फिर छाए बादल, हल्की बारिश-अंधड़ की संभावनाकानपुर में दो दिन बारिश के आसारयूपी में बेमौसम बारिश से 4300 हेक्टेयर फसलें खराबMP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर
Crude Oil Prices Indian Economy Slowdown March 2026 Economic Review Finance Ministry Geopolitical Tensions Inflation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे: पाकिस्तान में फ्यूल ₹55 महंगा; ईरान-इजराइल जंग से कच्चे तेल के दा...Middle East tensions surge crude oil prices. Follow latest updates.
Read more »
मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत: मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी; ओमा...West Asia tension: PM Modi speaks with France President, Oman Sultan, Malaysia PM. Follow Latest Updates.
Read more »
मोदी की 24 घंटे में 5 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत: मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी; ओमा...West Asia tension: PM Modi speaks with France President, Oman Sultan, Malaysia PM. Follow Latest Updates.
Read more »
सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई: क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, HDFC बैंक च...Global crude oil prices surge over 30% after Iran attacks energy hubs. Follow latest updates on commodity prices and market impact on Dainik Bhaskar.
Read more »
सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई: क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, HDFC बैंक च...Global crude oil prices surge over 30% after Iran attacks energy hubs. Follow latest updates on commodity prices and market impact on Dainik Bhaskar.
Read more »
मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल बैठक: शाह-नड्डा, पुरी समेत सीनियर लीडर मौजूद; गैस-तेल और ऊर्जा की...PM Modi holds high-level meeting on West Asia situation, discussing gas, oil, and energy supply. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
