Vastu Tips:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऊर्जा का आग्मन सबसे ज़्यादा खिड़कियों और बालकनी से होता है. अगर घर की ज्यादातर खिड़कियां पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में खुलती हों, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. ऐसी स्थिति में मुख्य दरवाजा किसी और दिशा में होने पर भी घर का ऊर्जा संतुलन ठीक माना जाता है.
South Facing Flat Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की दिशा का बहुत महत्व बताया गया है. घर की ऊर्जा हमारे जीवन की दिशा तय करती है. वास्तु के मुताबिक फ्लैट की दिशा, दरवाजों की स्थिति और खुली जगहों का सीधा संबंध सुख-शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिरता से जुड़ा हुआ माना गया है.
खासकर शहरी जीवन में, जहां ज्यादातर लोग फ्लैट्स में रहते हैं, वहां यह सवाल आम है कि दक्षिण दिशा में खुलने वाला मुख्य द्वार शुभ होता है या नहीं. और पढ़ेंदक्षिण दिशा में स्थित मुख्य द्वार का प्रभाववास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनी रहती है. आम धारणा है कि दक्षिण दिशा में खुलने वाला मुख्य दरवाजा हमेशा अशुभ होता है, जबकि वास्तु के अनुसार ऐसा हर स्थिति में नहीं होता. अगर फ्लैट का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है, लेकिन वह सीधे खुले मैदान या खाली स्थान की ओर न खुलकर किसी गैलरी या कॉरिडोर में खुलता है, और दरवाजे के सामने एक दीवार मौजूद है जो सीधे प्रभाव को रोकती है, तो ऐसे फ्लैट पर दक्षिण दिशा से जुड़े नकारात्मक प्रभाव काम नहीं करते. इस तरह की संरचना में दक्षिण दिशा की निगेटिव ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाती और फ्लैट वास्तु दोष से सुरक्षित माना जाता है. दक्षिण दिशा के मुख्य द्वार पर मोटा लकड़ी का दरवाजा शुभ माना जाता है. दरवाजे के पास लाल या भूरे रंग का इस्तेमाल करना सकारात्मक माना गया है. मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा और अच्छी रोशनी वाला होना चाहिए. Advertisement खिड़कियों और बालकनी की दिशा क्यों है ज्यादा महत्वपूर्णवास्तु शास्त्र में खिड़कियों और बालकनी को ऊर्जा का मुख्य प्रवेश द्वार माना गया है. कई बार इनकी दिशा मुख्य द्वार से भी अधिक प्रभावशाली होती है. जिस फ्लैट की अधिकांश खिड़कियां पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में खुलती हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है. ऐसे घरों को वास्तु के लिहाज से अत्यंत शुभ माना जाता है, भले ही उनका मुख्य दरवाजा इन दिशाओं में न हो. यही सिद्धांत बालकनी पर भी लागू होता है.बालकनी की सही दिशा और संतुलन का नियमउत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में बनी बालकनी सबसे शुभ मानी जाती है, क्योंकि ये दिशाएं सूर्य की किरणों और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं.दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में बालकनी होना पूरी तरह वर्जित नहीं है, लेकिन ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि इसके ठीक विपरीत दिशा में समान या उससे बड़ी बालकनी मौजूद हो, जिससे ऊर्जा का संतुलन बना रहे.दक्षिण-पश्चिम दिशा को लेकर विशेष सावधानीवास्तु शास्त्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम दिशा में किसी भी प्रकार की ओपनिंग चाहे वह खिड़की हो, बालकनी हो या खुला स्थान नहीं होनी चाहिए.इस दिशा में खुलापन होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे पारिवारिक स्थिरता, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.यदि दक्षिण-पश्चिम दिशा में पहले से कोई खिड़की हो, तो उसे भारी पर्दों या ब्लाइंड्स से ढककर संतुलन बनाया जा सकता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
वास्तु शास्त्र Vastu Tips For Home घर के लिए वास्तु South Facing Flat दक्षिण दिशा का फ्लैट Main Door Vastu मुख्य द्वार वास्तु Window Direction As Per Vastu खिड़कियों की सही दिशा Balcony Vastu Tips बालकनी की दिशा Positive Energy In Home घर में सकारात्मक ऊर्जा Energy Flow As Per Vastu वास्तु अनुसार ऊर्जा प्रवाह East North North-East Direction पूर्व उत्तर उत्तर-पूर्व दिशा Vastu For Flat फ्लैट वास्तु Vastu Rules वास्तु नियम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips For House Construction : घर बनवाने से पहले वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, धन धान्य की नहीं होगी कमीVastu Niyam For Home : घर और उसके भीतर के कमरे सही दिशा में बनाने के साथ-साथ मकान बनवाने से पहले भी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखें तो वहां हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, सही प्रकार से मकान बनवाना शुरू न किया जाए तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर बनवाने से पहले वास्तु के नियमों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। इससे परिवार...
Read more »
Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें लगा सकती हैं कभी ना खत्म होने वाला वास्तु दोष, आज ही बनाएं इनसे दूसरीVastu Tips: जीवन में हम कई बार कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी सफलता प्राप्त नहीं होती है. इस कारण से मनुष्य अपने भाग्य और किस्मत को कोसने लगता है. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो घर में दुर्भाग्य का कारण बनती हैं.
Read more »
Vastu Tips: हाथी की सूंड़ ऊपर हो या नीचे? मूर्ति रखने से पहले जान लें ये 5 जरूरी वास्तु नियमहाथी की प्रतिमा केवल एक सजावट का सामान नहीं, बल्कि सौभाग्य का द्वार है। इसे सही जगह और दिशा में रखकर आप अपने जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, एक बात का ध्यान रखें कि घर में कभी भी टूटी हुई या खंडित प्रतिमा न रखें।
Read more »
आपके घर की ये 3 चीजें रोक सकती हैं करियर में ग्रोथ, PIP, सैलरी और बॉस... यहीं से शुरू होती हैं हर समस्याVastu Tips For Job Success: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चीजों ना केवल पर्सनल बल्कि प्रफेशनल लाइफ पर भी प्रभाव डालती हैं. अधिकतर लोग यह महसूस नहीं करते कि उनका घर किस तरह उनकी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है, क्योंकि यह बदलाव धीरे-धीरे होता है, अचानक नहीं. इसलिए आपके करियर में किसी भी तरह की परेशानी ना आए, उसके लिए वास्तु के ये टिप्स अवश्य आजमाएं..
Read more »
आपके घर की ये 3 चीजें रोक सकती हैं करियर में ग्रोथ, PIP, सैलरी और बॉस... यहीं से शुरू होती हैं हर समस्याVastu Tips For Job Success: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चीजों ना केवल पर्सनल बल्कि प्रफेशनल लाइफ पर भी प्रभाव डालती हैं. अधिकतर लोग यह महसूस नहीं करते कि उनका घर किस तरह उनकी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है, क्योंकि यह बदलाव धीरे-धीरे होता है, अचानक नहीं. इसलिए आपके करियर में किसी भी तरह की परेशानी ना आए, उसके लिए वास्तु के ये टिप्स अवश्य आजमाएं..
Read more »
Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट में डालें रसोई की ये 1 चीज, दूर होगी आर्थिक तंगी!Vastu Tips for Money Plant:मनी प्लांट न सिर्फ एक साधारण पौधा है, बल्कि यह घर और कार्यालय दोनों में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर में सुख-शांति और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है.
Read more »
