Vastu Tips For House Construction : घर बनवाने से पहले वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, धन धान्य की नहीं होगी कमी

Vastu Tips For House Construction News

Vastu Tips For House Construction : घर बनवाने से पहले वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, धन धान्य की नहीं होगी कमी
Vastu Anusar Ghar Ka Designवास्तु अनुसार घर कैसे बनाएंवास्तु शास्त्र अनुसार घर निर्माण
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

Vastu Niyam For Home : घर और उसके भीतर के कमरे सही दिशा में बनाने के साथ-साथ मकान बनवाने से पहले भी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखें तो वहां हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, सही प्रकार से मकान बनवाना शुरू न किया जाए तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर बनवाने से पहले वास्तु के नियमों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। इससे परिवार...

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर बनवाते समय रसोई, शौचालय, शयन कक्ष आदि की भूमि, दिशा और स्थान से जुड़े नियमों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अगर वास्तु अनुसार घर बना हो तो वहां हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसी प्रकार अगर घर बनवाने से पहले वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है। मान्यता है कि घर में वास्तु दोष होने से आर्थिक तंगी, जीवन में समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर का निर्माण करने से पहले वास्तु के नियमों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। तो आइए विस्तार से जानें घर बनवाने के वास्तु नियम.

..सही दिशा में रखें घर की नींव मकान बनवाने से पहले भूमि पूजन और नींव रखने के लिए सही दिशा से इसकी शुरुआत होना आवश्यक होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, नींव की खुदाई और भूमि पूजन ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से ही कराना चाहिए। इसी दिशा को सबसे सकारात्मक और अच्छा माना जाता है। ईशान कोण सुख-समृद्धि की दिशा होती है। ऐसे में इसी दिशा से अपने मकान की नींव रखवानी चाहिए।घर की नींव भरने से पहले ध्यान रखें ये बात वास्तु के अनुसार अपने मकान की नींव में पहली ईंट यानी शिलान्यास हमेशा शुभ मुहूर्त और शुभ दिन पर ही कराना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की जिस लग्न अथवा राशि में आप नींव रखें वह आठवीं नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में नींव रखने से घर बनने में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही, मकान समय पर बन सकता है।मकान बनवाते समय न करें ये काम अपना घर में ईंट, पत्थर, लकड़ी, लोहा आदि चीजें नई लगवानी चाहिए। कुछ जातक अपने मकान में पुरानी लकड़ी, लोहा आदि लगवा लेते हैं। इसे वास्तु अनुसार सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से संपत्ति का नाश हो सकता है। अगर आप पुराने मकान की चीजें नए मकान में लगाते हैं तो इससे वहां अशांति बनी रह सकती है। नींव भरते समय करें यह 1 उपाय माना जाता है कि घर की नींव भरते समय उसमें शहद से भरा एक बर्तन रखना चाहिए। इस उपाय को करने से मकान बनवाते समय कोई बाधा या परेशानी सामने नहीं आती है। साथ ही, गृह निर्माण जल्दी पूरा होता है। ऐसा करने से घर में निवास करने वालों को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, घर में धन-धान्य बना रहता है।ऐसी स्थिति में चींटियों को खिलाएं आटा अगर घर बनवाते समय वहां का भूमि से चीटियां बाहर निकलें तो उन्हें आटा या आटा और शक्कर मिलाकर खिलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें की घर बनवाते समय एक किस्म की लकड़ी लगाना उत्तम होता है। दो अलग-अलग प्रकार की लकड़ी मध्य और इससे अधिक किस्म की लकड़ियों का प्रयोग करना ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है।घर का निर्माण बीच में न रोकें वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर घर का निर्माण एक बार शुरू हो जाए तो उसे बीच में नहीं रोकना चाहिए। ऐसा करने से उस पूरे स्थान पर राहु का वास हो सकता है। मान्यता है की बीच में लंबे समय तक कार्य रोकने से धन का नाश हो सकता है। ऐसे में एक बार में पूरा घर बनवाना सही माना जाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Vastu Anusar Ghar Ka Design वास्तु अनुसार घर कैसे बनाएं वास्तु शास्त्र अनुसार घर निर्माण वास्तु टिप्स गृह निर्माण वास्तु Vastu Niyam For Home Vastu Anusar Ghar Kaisa Hona Chahiye

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Vastu Tips For Money: ईशान कोण में की गईं ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जीवन में आ सकती है आर्थिक तंगीVastu Tips For Money: ईशान कोण में की गईं ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जीवन में आ सकती है आर्थिक तंगीVastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को बुद्धि और मानसिक शांति का केंद्र माना गया है. इस दिशा में छोटी-सी गलती भी सोच, सेहत और फैसलों को प्रभावित कर सकती है.
Read more »

Vastu Tips: घर की बालकनी सजाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, दूर होंगी सारी निगेटिविटीVastu Tips: घर की बालकनी सजाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, दूर होंगी सारी निगेटिविटीVastu Tips: वास्तु शास्त्र में बालकनी को घर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है. बालकनी न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा, ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी को भी घर के अंदर लाने का काम करती है. यदि बालकनी का निर्माण और सजावट वास्तु के अनुसार की जाए, तो इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन बना रहता है.
Read more »

Vastu Alert: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, वरना पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ेंगी परेशानियांVastu Alert: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, वरना पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ेंगी परेशानियांसुबह की शुरुआत हमारे पूरे दिन की दशा और दिशा तय करती है। सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय को बहुत पवित्र माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जागते ही कुछ चीजों पर नजर पड़ना आपके पूरे दिन को बर्बाद कर सकता है?
Read more »

हमारी सरकार रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार, राष्ट्रपति के अभिभाषण में कई अहम संदेश- पीएम मोदीहमारी सरकार रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार, राष्ट्रपति के अभिभाषण में कई अहम संदेश- पीएम मोदी- pm narendra modi media address in parliament house on budget session second day
Read more »

டயட்டே இல்லாமல் Fit-ஆக இருக்கும் ஹன்சிகா! ‘இந்த’ ஒரே ஒரு உடற்பயிற்சிதான் காரணம்..டயட்டே இல்லாமல் Fit-ஆக இருக்கும் ஹன்சிகா! ‘இந்த’ ஒரே ஒரு உடற்பயிற்சிதான் காரணம்..Hansika Motwani Weight Loss Tips : பிரபல நடிகை ஹன்சிகா, டயட்டிலேயே இல்லாமல் தன் உடல் எடையை குறைத்தாராம். இது குறித்த சீக்ரெட்டை அவரே உடைத்திருக்கிறார்.
Read more »

Vastu Tips: परीक्षा में अच्छे परिणाम चाहिए तो इन वास्तु उपाय को आजमाकर देखें, बच्चे की बढ़ेगी एकाग्रता और पढ़ने की इच्छा!Vastu Tips: परीक्षा में अच्छे परिणाम चाहिए तो इन वास्तु उपाय को आजमाकर देखें, बच्चे की बढ़ेगी एकाग्रता और पढ़ने की इच्छा!Study Table As Per Vastu: परीक्षा में अच्छे परिणाम आ सके इसके लिए बच्चों का कड़ी मेहनत करना सबसे जरूरी है. हालांकि कुछ वास्तु उपाय कर बच्चों की पढ़ाई में आ रही छोटी छोटी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:45