Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को बुद्धि और मानसिक शांति का केंद्र माना गया है. इस दिशा में छोटी-सी गलती भी सोच, सेहत और फैसलों को प्रभावित कर सकती है.
Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को सिर्फ पूजा का स्थान ही नहीं, बल्कि बुद्धि, विवेक और मानसिक स्वास्थ्य का केंद्र माना गया है. यदि इस दिशा में कोई भी वास्तु दोष हो तो उसका सीधा असर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और सेहत पर पड़ता है.
जब बुद्धि प्रभावित होती है, तो व्यक्ति सही समय पर सही फैसले नहीं ले पाता है. कई बार बिना वजह परेशानियां खड़ी हो जाती हैं और इंसान को यह भी समझ नहीं आता कि समस्याओं की जड़ कहां है. और पढ़ेंईशान कोण को रखें साफ सुथरावास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में मंदिर हो या न हो लेकिन यह स्थान हल्का, साफ-सुथरा और खुला होना बेहद जरूरी है. यह दिशा जितनी स्वच्छ और व्यवस्थित होगी, उतनी ही व्यक्ति की बुद्धि तेज होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनेगी.ईशान कोण में करें इस रंग का प्रयोगईशान कोण में सबसे बड़ा वास्तु दोष रसोई, टॉयलेट, स्टोर रूम या लाल रंग का अत्यधिक प्रयोग माना जाता है. थोड़ी मात्रा में हल्का पीला रंग स्वीकार्य है, लेकिन अधिक पीला रंग बुद्धि को कुंद करता है और लाल रंग की अधिकता क्रोध और चिड़चिड़ेपन को बढ़ाती है. यदि इस दिशा में स्टोर रूम हो, तो व्यक्ति को हमेशा मानसिक बोझ महसूस होता है और पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव बना रहता है. कुछ मामलों में ऐसे घरों में जन्म लेने वाले बच्चों में मानसिक असंतुलन की समस्या भी देखी जाती है. Advertisement ईशान कोण और मंदिर से जुड़े जरूरी वास्तु नियम1. ईशान कोण में बने मंदिर में लाल रंग का अधिक प्रयोग न करें. भगवान के वस्त्रों को छोड़कर दीवारों या सजावट में लाल रंग से बचें.2. इस दिशा में हल्का नीला, हरा, सफेद या क्रीम रंग शुभ माने जाते हैं. ईशान कोण मंदिर के लिए सबसे उत्तम दिशा है, लेकिन यदि यहां मंदिर न हो तो भी जगह को साफ और खाली रखें. दक्षिण-पश्चिम दिशा में मंदिर नहीं बनाना चाहिए.3. पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए. भगवान की मूर्तियां भी पूर्व या पश्चिम की ओर मुख करके रखें.4. मंदिर बहुत अधिक सजावटी न हो. सरल, साफ और व्यवस्थित रखें. टूटी-फूटी मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें न रखें.5. मंदिर में पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए. अगरबत्ती या दीपक से इतना धुआं न हो कि वातावरण भारी लगे.6. पूजा में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे दीपक, घंटी, माला आदि केवल पूजा के लिए ही रखें. मंदिर के पास बाथरूम या सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए.7. मंदिर में बासी फूल या पुराना प्रसाद न रखें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
North East Direction Vastu Ishan Kon Vastu Tips Vastu For Home Temple Vastu Colors For Ishan Corner Temple Vastu Rules Vastu Defects Remedies Mental Peace Vastu Vastu Shastra Tips ईशान कोण वास्तु उत्तर पूर्व दिशा वास्तु ईशान कोण के नियम घर के मंदिर का वास्तु ईशान कोण रंग वास्तु वास्तु दोष उपाय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: शाम के समय भूलकर भी दान न करें ये सफेद चीजें, वरना घर में आ जाएगी कंगालीधर्म-कर्म Vastu Tips: हिंदू धर्म में दान को पुण्यकारी माना जाता है लेकिन इसके लिए सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय तीन सफेद वस्तुओं का दान करना वर्जित माना जाता है.
Read more »
ಮನೆ ಮುಂದೆ ತೆಂಗಿನ ಮರ ಬೆಳೆಸುವ ಮುನ್ನ ಎಚ್ಚರ! ಮೊದಲು ಅದರಿಂದಾಗುವ ದುಷ್ಪರಿಣಾಮಗಳನ್ನು ತಿಳಿಯಿರಿCoconut Tree Vastu Tips: ಮನೆಯ ಮುಂದೆ ತೆಂಗಿನ ಮರ ಇರುವುದು ಸಾಮಾನ್ಯ. ಅನೇಕ ಜನರು ತಮ್ಮ ಮನೆಗಳಲ್ಲಿ ತೆಂಗಿನ ಮರವನ್ನು ಬೆಳೆಸುತ್ತಾರೆ. ಆದರೆ ವಾಸ್ತು ಶಾಸ್ತ್ರದ ಪ್ರಕಾರ, ಮನೆಯಲ್ಲಿ ತೆಂಗಿನ ಮರವಿದ್ದರೆ ಒಳ್ಳೆಯದೇ? ಇದರ ಬಗ್ಗೆ ವಾಸ್ತು ಶಾಸ್ತ್ರ ತಜ್ಞರು ಏನು ಹೇಳುತ್ತಾರೆಂದು ವಿವರವಾಗಿ ತಿಳಿದುಕೊಳ್ಳೋಣ.
Read more »
Vastu Tips For Mandir: घर में इस वास्तु नियम से करें देवी-देवताओं की स्थापना, चमक जाएगा भाग्य, दूर होने लगेगी गरीबीVastu Tips For Mandir: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर की सही दिशा, देवी-देवताओं की मूर्ति की ऊंचाई और पूजा के नियम सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं. तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मंदिर से जुड़ी किन गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
Read more »
Vastu Tips: घर के किस दिशा का प्रवेश द्वार है सबसे शुभ? वास्तु शास्त्र से जानिएधर्म-कर्म Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर का प्रवेश द्वार शुभ दिशाओं में हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बना रहता है. साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
Read more »
सौभाग्य और समृद्धि के लिए ऐसा होना चाहिए घर का मेन गेट, जानें पूर्व, उत्तर या दक्षिण... कौन सी दिशा द्वार क...Vastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र में घर का मेन गेट सबसे महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इसी से घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. अगर घर का मेन गेट सही दिशा में होता है तो जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, वहीं अगर यह गेट गलत दिशा में है तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
Read more »
Vastu Tips: आपकी टेबल पर रखी ये चीजें रोक रही आपकी ग्रोथ? जानें खास वास्तु नियमवास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क हमारे ग्रोथ पर काफी हद तक असर डालते हैं। आपके टेबल पर रखी चीजें आपके मानसिक शांति और करियर में तरक्की पर प्रभाव डालते हैं। लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को किस दिशा में रखा सही है और मनी प्लांट या बैम्बू प्लांट कहां रखना शुभ होता है, आइए जानते...
Read more »
