Vastu Tips For Mandir: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर की सही दिशा, देवी-देवताओं की मूर्ति की ऊंचाई और पूजा के नियम सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं. तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मंदिर से जुड़ी किन गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
Vastu Tips For Mandir : घर में दो तरह की ऊर्जा पाई जाती है- शुभ और अशुभ. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में शुभ ऊर्जा के लिए पूजा स्थान का होना बहुत ही आवश्यक है. पूजा का स्थान होने से सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं और स्वास्थ्य-मन की समस्याओं का निवारण शीघ्र होता है.
इससे घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहती है और घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा स्थान का लाभ तभी होगा जब इसकी स्थापना नियमों से की जाए. सही तरीके से मंदिर की स्थापना करें, देवी देवताओं की स्थापना पर ध्यान दें. तो आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में पूजाघर में किन देवी-देवताओं की मूर्ति होनी चाहिए. और पढ़ेंपूजा स्थान में इन बातों का रखें ध्यानवास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ईशान कोण में पूजा घर या मंदिर होना चाहिए. ईशान कोण में ऐसा ना कर पाएं तो पूर्व दिशा का प्रयोग करें. अगर फ्लैट में हैं तो सिर्फ सूर्य के प्रकाश का ध्यान रखें. पूजा का स्थान नियत होना चाहिए, बार बार पूजा स्थान ना बदलें. पूजा स्थान का रंग हल्का पीला या सफेद रखें. कैसे करें देवी-देवताओं की स्थापनावास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर की आकृति रखने की बजाय पूजा का स्थान बनाएं. इस स्थान पर देवी देवताओं की भीड़ ना लगाएं. भगवान के चित्र या मूर्ति की स्थापना एक आसन या चौकी पर करें. मूर्ति की स्थापना करनी है तो ये 12 अंगुल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि, चित्र कितना भी बड़ा हो सकता है. इसके अलावा, पूजा स्थान पर शंख, गोमती चक्र और पात्र में जल भरकर जरूर रखें. Advertisement कैसे करें पूजा स्थान को जागृत?- वास्तु शास्त्र के अनुसार, दोनों वेला एक ही समय पूजा उपासना का नियम बनाएं. - शाम की पूजा में दीपक जरूर जलाएं और दीपक पूजा स्थान के मध्य में रखें. - पूजा से पहले कीर्तन सहित मंत्र जाप पूरे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है. - मंदिर हमेशा साफ सुथरा रखें, एक लोटे में जल भरकर जरूर रखें. - कोई भी पूजा करते हों, अगर गुरु मंत्र नहीं है तो गायत्री मंत्र का जाप करें. - पूजा के बाद अर्पित किया हुआ जल प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Money Vastu Home Vastu Vastu Tips For Money Puja Ghar Vastu How To Make Money Money Vastu Shastra Vastu Tips For Puja Vastu Puja
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार, पढ़ें वास्तु नियमवास्तु शास्त्र Vastu tips के अनुसार, सही दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से घर में स्थिरता और शक्ति प्रदान करती है। ऐसा माना जाता है कि मूर्ति को सही दिशा में रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं और वास्तु दोष दूर होता है। ऐसे में जानते हैं कि हाथी की मूर्ति को रखने से कौन-से लाभ मिलते हैं और इसकी सही दिशा के बारे...
Read more »
West Facing Shop Vastu In Vastu: पश्चिममुखी दुकान के लिए वास्तु के जरूरी नियम और छोटे बदलाव जो बिजनेस को दे...West Facing Shop Vastu In Vastu: आज के समय में दुकान खोलना सिर्फ जगह किराए पर लेने और सामान सजा देने तक सीमित नहीं रह गया है. अब लोग यह भी सोचने लगे हैं कि दुकान की दिशा क्या है, वहां आने वाली एनर्जी कैसी है और क्या वह ग्राहकों को अपनी ओर खींच पाएगी या नहीं.
Read more »
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें गैस चूल्हा, वरना बढ़ने लगती है नकारात्मक ऊर्जाधर्म-कर्म Vastu Tips: गैस चूल्हे का वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व होता है, क्योंकि यह अग्नि तत्व का प्रतीक है. सही जगह और दिशा में रखा चूल्हा घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
Read more »
Vastu Tips: शाम के समय कभी दान न करें ये 3 सफेद चीजें, सात जन्म तक पीछा नहीं छोड़ेगी गरीबीहिंदू धर्म में दान को पुण्यकारी माना गया है, लेकिन इसके लिए सही नियमों का पालन जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय तीन सफेद वस्तुओं का दान वर्जित बताया गया है. कहते हैं कि गलत समय पर गलत चीजों का दान कभी फलदायी नहीं होता है.
Read more »
Vastu Tips For Main Door: घर के मुख्य द्वार की ये दिशा होती है सबसे शुभ, दिन दोगुनी रात चौगुनी मिलती है तरक्कीVastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार का सही दिशा और स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. सही दिशा में बना द्वार सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है, जबकि गलत स्थान पर बना द्वार जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है. तो आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार की सही दिशा क्या होती है.
Read more »
Vastu Tips: शाम के समय भूलकर भी दान न करें ये सफेद चीजें, वरना घर में आ जाएगी कंगालीधर्म-कर्म Vastu Tips: हिंदू धर्म में दान को पुण्यकारी माना जाता है लेकिन इसके लिए सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय तीन सफेद वस्तुओं का दान करना वर्जित माना जाता है.
Read more »
